Omar Abdullah Allegations BJP: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने BJP पर NC सरकार को गिराने और विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। श्रीनगर के हजरतबल में अपनी दादी बेगम अकबर जहां की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने दावा किया कि भाजपा से जुड़े एक शीर्ष पदाधिकारी और सुप्रीम कोर्ट के वकील ने जम्मू से नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक विधायक को पाला बदलने के बदले 20 से 30 करोड़ रुपए नकद, मंत्री पद और जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कराने का लालच दिया था.अब्दुल्ला ने स्पष्ट किया कि प्रलोभनों और पर्दे के पीछे की वार्ताओं के बावजूद नेशनल कॉन्फ्रेंस का एक भी विधायक नहीं टूटा और उनकी सरकार पूरी तरह से मजबूत और स्थिर है।
टिकट न मिलने पर क्या बोले नरोत्तम मिश्रा? MP के पूर्व गृह मंत्री से EXCLUSIVE बातचीत
उमर अब्दुल्ला बोले, जनता ने पीछे बैठाया है, वहीं रहोगे
हजरतबल रैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा जनादेश का अपमान करने की कोशिश कर रही है.जनता ने चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को स्पष्ट बहुमत दिया है और भाजपा को विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है।
“ईश्वर गवाह है कि जम्मू के हमारे एक विधायक ने मुझे खुद बताया कि भाजपा के एक बड़े नेता ने उन्हें 30 करोड़ रुपए और मंत्री पद की पेशकश की.वे सोचते हैं कि हमारे लोगों का ईमान इतना कमजोर है.लेकिन भाजपा कान खोलकर सुन ले, वह कभी चोर दरवाजे से कश्मीर की कुर्सी पर नहीं बैठ सकती।”
केंद्र सरकार पर राज्य का दर्जा न देने का आरोप
उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर जम्मू-कश्मीर की जनता के अधिकारों को दबाने का भी आरोप लगाया.उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले संसद में राज्य का दर्जा वापस देने का वादा किया गया था, लेकिन अब उसी वादे का इस्तेमाल चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने और विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए सौदेबाजी के रूप में किया जा रहा है।
‘नितिन गडकरी को खुद भाजपा कर रही बदनाम’, E20 पेट्रोल पर मचे बवाल के बीच संजय राउत का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
29 mins agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
1 hr agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
3 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
11 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
12 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
14 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
18 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
21 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines