---विज्ञापन---

देश angle-right

110 मीटर की ऊंचाई पर हुई लिफ्ट खराब, 85 मिनट तक फंसे रहे 3 लोग; CISF ने इस तरह बचाई जान

People trapped in malfunction lift: तीनों कर्मचारी काफी डरे और सहमे अपनी जान की खैर मनाते रहे। लिफ्ट क्यों खराब हुई इस बात की जांच के आदेश दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

People trapped in malfunction lift: पश्चिम बंगाल के फरक्का में चिमनी की लिफ्ट अचानक खराब हो गई, जिससे करीब 110 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चिमनी में तीन कर्मचारी फंस गए। आनन फानन में मामले की सूचना दमकल विभाग और अन्य बचाव दल को दी गई। जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद तीनों कर्मचारियों को सकुशल बचाया जा सका।

जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे CISF फरक्का के फायर विंग कंट्रोल रूम में एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि करीब 110 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चिमनी की लिफ्ट खराब हो गई है और उसमें 3 लोग ऊपर फंसे हुए हैं। तुंरत CISF फायर विंग में तैनात बल सदस्य उपकरण समेत मौके पर पहुंचे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नारायण साईं को हाईकोर्ट ने दी राहत, इन शर्तों के साथ आसाराम से मिल सकेगा

---विज्ञापन---

रस्सियों और बचाव उपकरणों से लोगों को बचाया

बताया जा रहा है कि बचाव दल जब मौके पर पहुंचा तो वहां अफरा तफरी का माहैल था। बलकर्मियों ने हालत को काबू किया। योजनागत तरीके से बचाव अभियान चलाया गया। सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार विशेष रस्सियों और बचाव उपकरणों का यूज कर लिफ्ट से तीनों लोगों को सकुशल नीचे उतारकर लाया गया।

लिफ्ट क्यों खराब हुई की जा रही जांच

जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ घंटे बचाव कार्य चलता रहा। इस दौरान तीनों कर्मचारी काफी डरे और सहमे अपनी जान की खैर मनाते रहे। अभी तक की जांच में पता चला है कि तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट खराब हुई थी। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। लिफ्ट क्यों खराब हुई? इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल तीनों कर्मचारयों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है। स्थानीय पुलिस तीनों का बयान लेकर घटनास्थल से हादसे के कारणों को लेकर साक्ष्य एकत्रित कर रही है। सीआईएसएफ बलकर्मियों की सूझबूझ से तीनों कर्मचारियों की जान बच सकी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पूर्व RAW अधिकारी विकास यादव कौन? FBI ने इस शख्स की हत्या बनाने की योजना में किया ‘वांटेड’ घोषित

First published on: Oct 18, 2024 05:12 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola