---विज्ञापन---

देश angle-right

FBI ने इस पूर्व RAW अधिकारी को किया ‘Wanted’ घोषित, अमेरिका में हत्या की साजिश रचने का है आरोप

Who is Ex-RAW official Vikas Yadav: विकास यादव मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। उन पर खालिस्तान समर्थक नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश करने का आरोप है।

---विज्ञापन---

Gurpatwant Pannun murder plot case: अमेरिका की सबसे बड़ी जांच एजेंसी FBI ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की कथित हत्या की साजिश रचने के मामले में भारत के पूर्व अधिकारी विकास यादव को आरोपी बनाया है। जांच एजेंसी ने विकास को इस मामले में ‘वांटेड’ घोषित किया है।

दरअसल, एफबीआई ने विकास यादव पर अमेरिकी धरती पर गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में कथित भूमिका होने का आरोप लगाया है। बता दें अमेरिकी प्रशासन का इस साल बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान पन्नू की हत्या की साजिश करने का दावा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘पराली जलाने पर होगी FIR, मंडी में फसल बेचने पर लगेगी रोक’, हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन

भारत सरकार ने दिया ये जवाब

अमेरिका के लॉ डिपार्टमेंट ने 39 वर्षीय विकास यादव के खिलाफ आपराधिक आरोपों की जानकारी मीडिया को दी और उन्हें इंडिया की विदेशी खुफिया सेवा, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का पूर्व कर्मचारी बताया है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस पूरे मामले में कहा कि अब विकास यादव भारत सरकार के कर्मचारी नहीं हैं।

---विज्ञापन---

विकास यादव कौन हैं?

जानकारी के अनुसार विकास यादव मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। उनकी पढ़ाई हरियाणा में ही हुई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने खालिस्तान समर्थक नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश की और इसके लिए पैसों का इंतजाम किया। बता दें विकास यादव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में रह चुके हैं। उन्हें युद्ध और अलग-अलग हथियारों की ट्रेनिंग में महारथ हासिल है। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी 9 जून 2023 की एक फोटो वायरल है, जिसमें वह सेना की वर्दी में दिख रहे हैं। अमेरिका ने इस संबंध में भारत से मिले सहयोग पर संतोष व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि वह रॉ समेत भारत की अन्य जांच एजेंसियों में रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: टूट गए सारे रिकॉर्ड! करवा चौथ से पहले बढ़ गए सोने और चांदी के भाव, जानें लेटेस्ट रेट

---विज्ञापन---
First published on: Oct 18, 2024 04:35 PM

RAW
End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola