नारायण साईं को हाईकोर्ट ने दी राहत, इन शर्तों के साथ आसाराम से मिल सकेगा

Asaram Son Narayan Sai: आसाराम के बेटे नारायण साईं ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पिता से मिलने जाने की अनुमति मांगी थी। जिस पर हाई कोर्ट ने सशर्त अनुमति दे दी।

Asaram Narayan Sai

Asaram Narayan Sai

विज्ञापन

Asaram Son Narayan Sai: यौन शोषण के आरोप में आसाराम जोधपुर जेल में बंद है। वहीं उसका बेटा नारायण साईं भी रेप के आरोप में सूरत की लाजपोर जेल में बंद है। जेल में बंद नारायण साईं ने जोधपुर जेल में बंद पिता आसाराम से मिलने के लिए गुजरात हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर गुरुवार को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने नारायण साईं को आसाराम से मिलने के लिए राहत देते हुए सशर्त अनुमति दी है।

बिगड़ सकती है लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति

नारायण साईं के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि आसाराम का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसलिए वह जोधपुर जेल जाकर उनसे मिलना चाहता है। वहीं, राज्य सरकार ने नारायण साईं की याचिका पर विरोध किया। सरकार ने दलील दी कि आसाराम के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। ऐसे में अगर वे इकठ्ठा होंगे तो लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ सकती है।

विज्ञापन

10 लाख रुपये कराने होंगे डिपॉजिट 

वहीं, हाइकोर्ट ने नारायण साईं को थोड़ी राहत देते हुए हवाई सफर के लिए कहा है। राज्य सरकार ने कहा कि नारायण के साथ पुलिस अफसर और कर्मचारी भी जाएंगे और उनका खर्चा भी वही उठाएंगे। हाइकोर्ट ने नारायण साईं को 10 लाख डिपॉजिट करने के लिए कहा है। बाद में जो खर्च होगा वह काटकर बाकी की रकम लौटा दी जाएगी।

सरकार को देनी होगी पूरी जानकारी 

हार्टकोर्ट ने शर्त बताते हुए कहा है कि कब-कौन सी फ्लाइट होगी, क्या टाइम होगा और किस रूट से ले जाया जाएगा, यह सब सरकार तय करेगी। ताकि कोई भीड़भाड़ न हो। गुजरात हाइकोर्ट ने आदेश दिया है कि 7 दिनों में पैसे सरकार के पास जमा कराए जाएं। गुजरात हाइकोर्ट के लिखित आदेश आने के बाद प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन

साल 2013 से जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद है आसाराम 

बता दें कि आसाराम जोधपुर की सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। एक लड़की ने उस पर जोधपुर के पास आश्रम में रेप का आरोप लगाया था। उसने कहा कि 15 अगस्त 2013 की रात को उसके साथ रेप किया गया। साल 2018 में आसाराम को जोधपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां उसे दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। आसाराम साल 2013 से ही जेल में बंद है। हाल ही में सितंबर महीने में उसे पहली बार 7 दिन की पैरोल मिली थी। दूसरी ओर नारायण साईं भी 2013 में सूरत की दो बहनों से रेप का आरोपी है। बहनों ने आरोप लगाया था कि आसाराम और नारायण साईं ने उनके साथ दुष्कर्म किया है। दोनों बहनें साध्वी बनकर रह रही थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ