Nitin Gadkari House Bomb Threat: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी फर्जी निकली। पुलिस ने धमकी देने वाले की शिनाख्त करके उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ करके केंद्रीय मंत्री को धमकी देने का मकसद पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपी ने आज सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम के इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल किया और नितिन गडकरी के घर को 10 मिनट में बम से उड़ाने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का कितना काम पूरा? कब तक होगा शुरू, नितिन गडकरी ने दिया अपडेट
कौन है धमकी देने वाला शख्स?
नागपुर जोन-1 के DCP ऋषिकेश रेड्डी ने धमकी देने वाले आरोपी की शिनाख्त उमेश विष्णु राउत के रूप में हुर्ह है। उमेश महल इलाके में तुलसीबाग रोड पर रहने वाला है। वह शराब की दुकान पर काम करता है। उसे बीमा अस्पताल के पास से मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया। उमेश ने अपने मोबाइल से फोन करके धमकी दी थी। धमकी मिलते ही नागपुर पुलिस केंद्रीय मंत्री के घर पहुंच गई थी। बम निरोधक दस्ते (BDS) ने केंद्रीय मंत्री के घर का कोना-कोना खंगाला।
DCP ऋषिकेश रेड्डी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के घर में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई विस्फोटक पदार्थ या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई। धमकी पूरी तरह से फर्जी निकली है। पुलिस ने केंद्रीय मंत्री से लिखित शिकायत ले ली गई है और धमकी देने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित है। उनके दोनों घरों वर्धा रोड पर स्थित एनरिको हाइट्स और महल इलाके स्थित घर की सुरक्षा टाइट कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया बड़ा ऐलान, ट्रकों से लेकर ई-रिक्शा तक आएंगे दायरे में
जनवरी 2023 में भी मिली थी धमकी
बता दें कि अब से पहले जनवरी 2023 में भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय को बम से उड़ाने और उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने दाऊद इब्राहिम गैंग का नाम लेकर धमकी दी थी। धमकी देने के साथ ही 100 करोड़ रुपये की उगाही मांगी गई थी। उस मामले की जांच भी नागपुर पुलिस और महाराष्ट्र ATS ने की थी।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
5 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
6 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
8 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
8 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
10 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
11 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
11 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
14 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
14 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines