Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

टेरर फंडिंग मामले में NIA की कार्रवाई; कश्मीर के पुलवामा, शोपियां में कई जगहों पर छापेमारी

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेरर फंडिंग मामले में सोमवार तड़के दक्षिण कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग, पुलवामा और शोपियां जिलों में छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि छापे दक्षिण कश्मीर के पाहू, चटपोरा, संबूरा और अन्य इलाकों में मारे जा रहे […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: May 15, 2023 09:48
NIA raids in Kashmir

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेरर फंडिंग मामले में सोमवार तड़के दक्षिण कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग, पुलवामा और शोपियां जिलों में छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि छापे दक्षिण कश्मीर के पाहू, चटपोरा, संबूरा और अन्य इलाकों में मारे जा रहे हैं।

एनआईए ने पिछले महीने से कश्मीर घाटी में आतंकवादियों और उनके हमदर्दों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और इस तरह के छापे पूरे घाटी में देखे जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी ईको सिस्टम को खत्म करने की कार्रवाई की जा रही है।

---विज्ञापन---

11 मई को भी एनआईए ने की थी छापेमारी

11 मई को जांच एजेंसी ने कांसीपोरा में अब्दुल खालिक रेगू, सैयद करीम में जावीद अहमद धोबी और बारामूला जिले की सांगरी कॉलोनी में शोएब अहमद चूर के आवास पर आतंकवादी साजिश के मामले में छापेमारी की।

इससे पहले, एनआईए ने अदालत के आदेशों के बाद गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर तीन आरोपी व्यक्तियों की संपत्तियों को कुर्क किया था।

First published on: May 15, 2023 09:48 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.