बीजेपी नेता और हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि जो गिरफ्तार हुए और जो जेल गएए वो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल थे। ना तो केजरीवाल सीएम के तौर साइन कर सकते हैं और न ही वह मुख्यमंत्री कार्यालय में जा सकते हैं।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जेल पहुंचने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। अभी वह जमानत पर हैं वो भी चुनाव तक। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए राजनीति पद प्राप्ति या स्वार्थ सिद्धि का माध्यम नहीं है हम देश की सेवा के लिए राजनीति करते हैं और जनता के कल्याण एवं विकास के लिए पार्टी हमें जो भी काम देती है उसे पूरी लगन और मेहनत से करते हैं।
---विज्ञापन---
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा। आज भी धमतरी जिले में एक नक्सली मारा गया। यह आगे भी जारी रहेगा और हम मजबूती से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ेंगे।
महरौली में रोड शो के दौरान केजरीवाल ने कहा कि मुझे तानाशाही के खिलाफ लड़ना है और इसमें मुझे आप लोगों का साथ चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली वालों को स्कूल बनाकर दिया। दिल्ली वालों को इलाज फ्री कर दिया। आप लोगों के लिए इलाज और दवाइयों की व्यवस्था की। मैं तिहाड़ गया तो इन लोगों ने मेरी दवाएं बंद कर दी। इंसुलिन देना बंद कर दिया। ये लोग मिलकर दिल्ली सरकार को ठप करना चाहते हैं।
---विज्ञापन---
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बहुत जायज सवाल उठाया है। पीएम मोदी ने कहा था कि बीजेपी में जो भी 75 साल का हो जाएगा उसे चुनाव नहीं लड़ने दिया जाएगा और वह रिटायर हो जाएगा और इसी फॉर्मूले के तहत लाल कृष्ण आडवाणी को चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं दी गई। आज जब अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी 75 साल में रिटायर हो जाएंगे उसके बाद अमित शाह देश के पीएम बनेंगे तो मोदी की गारंटी कौन पूरी करेगा? मुझे लगता है कि अमित शाह का बयान काफी नहीं है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे आकर कहना चाहिए कि उन्होंने बीजेपी के अन्य नेताओं के लिए जो नियम और सिद्धांत बनाए हैं, वे उन पर लागू नहीं होते।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आप दक्षिणी दिल्ली लोकसभा उम्मीदवार सहीराम पहलवान के समर्थन में महरौली में रोड शो किया। दिल्ली की सभी 7 संसदीय सीटों पर 25 मई को मतदान होना है।
---विज्ञापन---
चतरा में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के एक बड़े नेता ने कहा कि चुनाव के बाद सभी छोटी पार्टियों का कांग्रेस में विलय हो जाना चाहिए। ये किसी कांग्रेस नेता का बयान नहीं है बल्कि ये एक बड़े नेता का बयान है। उनके मन में इतनी निराशा है कि वो अपनी पार्टी का अस्तित्व मिटाने की सोच रहे हैं। वो इंडी गठबंधन में शामिल पार्टियों का अस्तित्व मिटाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि कांग्रेस और उनके सहयोगी भी एक साथ हैं विपक्ष में रहने के लिए आवश्यक 10% सीटें भी नहीं मिलेंगी।
झारखंड के चतरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। पीएम मोदी ने हेलीकाॅप्टर से यह वीडियो शूट किया और सोशल मीडिया पर साझा किया।
---विज्ञापन---
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पीएम वाली टिप्पणी पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री से ज्यादा लोकतांत्रिक कोई दूसरा नेता नहीं है। विपक्ष हर दिन पीएम मोदी को गाली देता है और अगर वह एक तानाशाह थे वे ऐसा नहीं कर पाते। लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
बिहार के बेगुसराय में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार में लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस के शासनकाल में अराजकता चरम पर थी। आतंकवाद और नक्सलवाद बढ़ रहा था, गुंडागर्दी चरम पर थी। लालू यादव आपको लालटेन युग ले जाना चाहते हैं। हमें डिजिटल युग में जाना चाहिए हमें नये भारत में नया बिहार बनाना होगा और हमें आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार करना होगा।
---विज्ञापन---
पश्चिम बंगाल के नादिया में भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि 400 पार और 400 पार हुआ तो इससे न केवल भारत, बल्कि भारत के बाहर के सभी देशों को अच्छी खबर मिलेगी।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी के श्रावस्ती में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जो नमक और राशन दे रही है वह अपनी जेब से नहीं खिला रही है। यह नमक और राशन आपके टैक्स का है। उन्होंने कहा कि धर्म की आड़ में मुस्लिम समाज का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। हमारी पार्टी का यूपी में 4 बार शासन रहा इस दौरान हमने सभी का विकास किया। हमारी सरकार ने यूपी में सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के संकल्प पर काम किया। उन्होंने कहा कि इस बार बसपा के लोगों को जिताकर केंद्र में भेजे ताकि एक बेहतर सरकार आप लोगों को मिल सके।
---विज्ञापन---
केंद्रीय गृह मंत्री तेलंगाना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और आईएनडीआई गठबंधन से यह कहना चाहता हूं कि बीजेपी के संविधान में ऐसा कुछ भी उल्लेखित नहीं है। पीएम मोदी इस कार्यकाल को पूरा करने जा रहे हैं और भविष्य में भी पीएम मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार के तीसरे चरण में 65.68% मतदान दर्ज किया गया। तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर हुआ था।
---विज्ञापन---
केजरीवाल के अमित शाह के पीएम बनने वाले बयान पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और पूरा इंडी गठबंधन चुनाव में अपनी विफलता का एहसास होने के बाद घबरा गया है। मोदी जी को पूर्व से पश्चिमए उत्तर तक लोगों का अपार आशीर्वाद मिल रहा है। मोदी जी हमारे नेता हैं और भविष्य में भी हमारा नेतृत्व करते रहेंगे।
बीजेपी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी कहा कि हम एक बात कहना चाहेंगे कि चाहे ये उनकी शराब का असर हो या वो जिस जगह पर गए थे उसका असर। उनके मुंह से एक बात सही निकली। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी चुनाव के बाद देश के पीएम बनेंगे और उनके बाद अमुक को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं कि आज उन्होंने मान लिया कि नरेंद्र मोदी दोबारा भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। शराब पीने के बाद कंट्रोल करें तो सही बात सामने आती है। इतना ही नहीं उन्होंने उत्तराधिकार का प्लान भी बताना शुरू कर दिया कि पीएम मोदी के बाद कौन अगला पीएम होगा।
---विज्ञापन---
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनके शीर्ष 4 नेता जेल में थे। वे शीर्ष 4 नेता नहीं हैं, बल्कि 4 भ्रष्ट नेता हैं जो जेल में थे। उनमें से दो जमानत पर बाहर हैं। यह भी देखना चाहते हैं कि पैरोल पर छूटे लोग जनता के बीच कैसे जाते हैं? उन्हें जनता को बताना होगा कि वह 50 दिनों तक जेल में क्यों रहे?
नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने का मतलब यह नहीं है कि वे निदोष हैं। कोर्ट ने उनको अंतरिम जमानत दी है। चुनाव के बाद 2 जून को दोबारा उन्हें तिहाड़ जेल जाकर सरेंडर करना होगा।
---विज्ञापन---
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने PM मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मैं शबरी का पुजारी हूं।’ कहां भगवान श्री राम, जिन्होंने शबरी को सम्मान दिया और कहां नरेंद्र मोदी, जिन्होंने सैकड़ों शबरियों का अपमान देखकर मुंह फेर लिया। जब हाथरस की एक बेटी के साथ अन्याय हुआ, उन्नाव की बहन के साथ अत्याचार हुआ, जब महिला पहलवान न्याय की गुहार लगा रही थीं.. तब PM मोदी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। यहां तक कि मोदी जी ने उन अपराधियों को संरक्षण दे दिया। नरेंद्र मोदी की सारी बातें खोखली हैं।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आने से एक आदिवासी युवती की मौत हो गई है। गंगालूर थाना क्षेत्र के मल्लूर गांव का मामला है। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए आईडी लगाया था। तेंदूपत्ता तुड़ाई के दौरान आईडी ब्लास्ट होने से मल्लूर की शांति पुनेम की मौत हुई।
---विज्ञापन---