हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DU में मनुस्‍मृत‍ि विवाद से लेकर पूर्व अग्निवीरों तक... देखें 11 जुलाई की बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा करके वतन वापस लौट आए हैं। डीयू में मनुस्मति के अध्ययन को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। 11 जुलाई के दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन
देश-दुनिया की घटनाओं के पल-पल का अपडेट्स...

Live Updates

21:55 (IST) 11 Jul 2024

एम्स में एडमिट हुए राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एम्स न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती है। आज सुबह तीन बजे बैक पेन की शिकायत के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। इसे लेकर एम्स दिल्ली का कहना है कि राजनाथ सिंह की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

20:42 (IST) 11 Jul 2024

द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी में उठेगा स‍ियासी तूफान? मनुस्‍मृत‍ि पर बड़ा कदम उठाने की तैयारी

दिल्ली विश्वविद्यालय में मनुस्मृति यानी मनु के नियम पढ़ाने को लेकर सियासी तूफान उठने के आसार हैं। इस मुद्दे पर बीजेपी-आरएसएस को बड़े पैमाने घेरने में कांग्रेस जुटी है। कांग्रेस का छात्र संगठन शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन करेगा। इसके एक दिन बाद शनिवार को पूरे देश के विश्वविद्यालयों में विरेध प्रदर्शन होगा।

19:22 (IST) 11 Jul 2024

CISF में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण, मेडिकल टेस्ट में भी छूट

देश में अग्निवीर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच मोदी सरकार ने पैरामिलिट्री फोर्स में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी पद आरक्षित करने का ऐलान किया। इसे लेकर सीआईएसएफ ने तैयारी तेज कर दी। CISF की महानिदेशक नीना सिंह का कहना है कि अब सीआईएसएफ में कांस्टेबलों की भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण और मेडिकल टेस्ट में छूट मिलेगी।

19:16 (IST) 11 Jul 2024

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में लगी आग

विदिशा में भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में आग लग गई। हालांकि, बड़ा हादसा होने से टाल गया। एसी कोच के नीचे बैटरी में शॉर्ट सर्किट हो जाने कारण आग लग गई। ट्रेन रोककर आग को बुझाया गया। करीब 2 घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।

18:29 (IST) 11 Jul 2024

वर्ली हिट एंड रन केस में ड्राइवर की मिली कस्टडी, पुलिस करेगी पूछताछ

मुंबई के वर्ली हिट एंड रन केस में गिरफ्तार आरोपी ड्राइवर राजऋषि बीदावत को पुलिस हिरासत में भेजा गया। सेवरी कोर्ट के आदेश के बाद वर्ली पुलिस आरोपी को साथ लेकर चली गई।

18:19 (IST) 11 Jul 2024

डिप्टी सीएम का बड़ा एक्शन, ड्यूटी से गैरहाजिर 17 चिकित्साधिकारी होंगे बर्खास्त

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात लापरवाह चिकित्साधिकारियों के खिलाफ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बड़ा एक्शन लिया। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 17 चिकित्साधिकारियों की बर्खास्तगी के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के प्रमुख सचिव को यह निर्देश दिया। ये चिकित्साधिकारी लंबे समय से बिना सूचना अनुपस्थित चल रहे थे।

17:31 (IST) 11 Jul 2024

यौन उत्पीड़न के आरोप में कोर्ट पहुंचे बृजभूषण बोले- केस ऐसे ही चलेगा

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के दो गवाहों को बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी किया है। अदालत ने मामले को 26 जुलाई के लिए सूचीबद्ध किया है। कोर्ट से निकलते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि प्रक्रिया चल रही है। केस ऐसे चलेगा।

17:13 (IST) 11 Jul 2024

एमपी में गिरी बिजली, एक बच्ची की मौत

मध्य प्रदेश के पन्ना में तेज गरज और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी। आम के पेड़ के नीचे बैठे एक ही परिवार के 3 बच्चों पर बिजली गिरी, जिसमें बहन लक्ष्मी कुशवाहा (12) मौत हो गई, जबकि दो भाई आशीष कुशवाहा (3) और शिब्बू कुशवाहा (4) झुलस गए। गुन्नौर थाना अंतर्गत ग्राम मुड़वारी की घटना बताई जा रही है।

16:23 (IST) 11 Jul 2024

एक्ट्रेस जया प्रदा को बड़ी राहत, अदालत ने इस मामले में किया बरी

रामपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जया प्रदा को बरी किया। आचार संहिता उल्लंघन मामले में बरी किया गया। 2019 में केमरी थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

15:54 (IST) 11 Jul 2024

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की बढ़ीं मुश्किलें, ऑडी मामले में घर पर पहुंची पुलिस

पूजा खेडकर विवाद में पुणे पुलिस पुणे में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी के आवास पर पहुंची। पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि पुणे पुलिस मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर द्वारा इस्तेमाल की जा रही ऑडी कार की जांच करेगी।

14:59 (IST) 11 Jul 2024

नीतीश कुमार ने मनीष वर्मा को सौंपी नई जिम्मेदारी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा को अपनी जदयू का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है। मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। जदयू के महासचिव आफाक अहमद खान ने उनकी नई नियुक्ति का लेटर जारी किया।

14:42 (IST) 11 Jul 2024

मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई टली

मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। जस्टिस संजय कुमार ने खुद को सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई से अलग कर लिया है। ऐसे में अब नई बेंच का गठन किया जाएगा। उसके बाद ही याचिका पर सुनवाई संभव होगी, जो अगले हफ्ते हो सकती है।

13:53 (IST) 11 Jul 2024

नीट विवाद की सुनवाई 18 जुलाई तक टली

नीट यूजी पेपर लीक मामले की सुनवाई 18 जुलाई तक टल गई है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई में 3 सदस्यीय बेंच सुनवाई कर रही है। याचिकाकर्ता के वकील धीरज सिंह ने बताया कि NTA ने पटना में पेपर लीक को नकार दिया है। देशभर में इतनी गिरफ्तारियां हुई? आखिर कैसे हो गईं गिरफ्तारी? मद्रास IIT की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा। सरकार और NTA भी वही दावा कर रही है। आखिर इतने बच्चों का क्या होगा? अगली सुनवाई अगले गुरुवार को होगी।सीबीआई ने अपनी स्टेस्टस रिपोर्ट सौंप दी है।

13:36 (IST) 11 Jul 2024

ग्वालियर में देर रात बड़ा सड़क हादसा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई और एक घायल हुआ। पति-पत्नी, बेटा और भतीजी मरने वालों में शामिल हैं। भतीजा गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के निरावली चौराहे के पास की घटना है।

13:01 (IST) 11 Jul 2024

दिल्ली एयरपोर्ट पर 7 करोड़ की कोकीन बरामद

दिल्ली एयरपोर्ट से IGI कस्टम विभाग ने विदेशी महिला को 7 करोड़ की कोकीन ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के पेट से लगभग 515 ग्राम कोकीन ( 34 कैप्सूल) बरामद हुए। 2 जुलाई की घटना है। महिला का नाम Republica De Angola है, जो दोहा से 6E1308 फ्लाइट2के जरिए दिल्ली आई थी। बैग की तलाशी में कुछ नहीं मिला, लेकिन स्कैनर में पता चलने पर महिला के पेट से सफेद रंग के 34 कैप्सूल रिकवर किए गए। महिला के खिलाफ NDPS एक्ट धारा 21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

12:21 (IST) 11 Jul 2024

हरियाणा में इनेलो-बसपा में गठबंधन

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए इनेलो और बसपा ने गठबंधन कर लिया है। चंडीगढ़ में गठजोड़ का ऐलान किया गया। बसपा के नेशनल को-आर्डिनेटर आकाश ने ऐलान किया कि विधानसभा चुनाव 2024 में 37 सीट पर बसपा चुनाव लड़ेगी। 53 सीट पर इनेलो चुनाव लड़ेगी। बसपा-इनेलो गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा अभय चौटाला होंगे। 1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान इनेलो और बसपा के बीच पहली बार गठबंधन हुआ था। वहीं अभय चौटाला ने गठबंधन का ऐलान करने के बाद जनता के लिए घोषणाएं भी कीं।

11:20 (IST) 11 Jul 2024

बिहार में 3 ट्रांसजेंडर्स बनी दरोगा

बिहार से एक अच्छी खबर आ रही है। दरोगा भर्ती परीक्षा का परिणाम आ गया है। कुल 1275 अभ्यर्थी पास हुए हैं, जिनमें 3 ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। 450 महिलाओं के साथ तीनों ट्रांसजेंडर दारोगा बन गई हैं। भर्ती में ट्रांसजेंडर्स के लिए 5 पद रिजर्व थे। बिहार में पहली बार है, जब ट्रांसजेंडर्स का सेलेक्शन दारोगा के पद पर हुआ है।

10:59 (IST) 11 Jul 2024

नीट विवाद की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

NEET UG 2024 को लेकर छिड़े विवाद की आज पुिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। विवाद से जुड़ी 38 याचिकाओं पर गत सोमवार को 8 जुलाई को सुनवाई हुई थी। पिछली सुनवाई में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और दो अन्य न्यायाधीशों की बेंच ने CBI को जांच की विस्तृत रिपोर्ट सबमिट करने के निर्देश दिए हैं। NTA को गठित समिति की रिपोर्ट को बुधवार 10 जुलाई तक सबमिट करने के निर्देश दिए गए थे। दोनों ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट सबमिट कर दी है, जो सीलबंद लिफाफे में हैं।

10:21 (IST) 11 Jul 2024

UPSSSC के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने दिया इस्तीफा

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे में पत्नी की बीमारी का हवाला दिया है। 2019 में प्रवीर को बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया था, लेकिन वह भर्तियां करवा नहीं पा रहे थे। आयोग के वरिष्ठ सदस्य ओएन सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष बने है। ON सिंह गोरखपुर के जिलाधिकारी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में लंबे समय तक ON सिंह गोरखपुर कलेक्टर रहे थे। प्रवीर कुमार का कार्यकाल इस साल दिसंबर तक था। प्रवीर कुमार वर्ष 1982 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं।

10:19 (IST) 11 Jul 2024

हाथरस में कंटेनर से टकराई बस

उत्तर प्रदेश में उन्नाव के बाद अब हाथरस में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लागों की मौत हो गई, 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सिकंदराराऊ के एटा-अलीगढ़ मार्ग पर गांव टोली के पास गुरुवार सुबह सड़क किनारे खड़े कंटेनर से निजी बस टकरा गई। हादसे में बस चालक सहित 2 लोगों की मौत हुई। बस चंड़ीगढ़ से उन्नाव जा रही थी।

09:55 (IST) 11 Jul 2024

उज्जैन महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी

मध्य प्रदेश में उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने महाकाल की नगरी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। आज से रोजाना भोपाल उज्जैन स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। 09313 उज्जैन भोपाल स्पेशल 11 जुलाई से 31 अगस्त तक दौड़ेगी। ट्रेन उज्जैन से रोजाना रात 9 बजे रवाना होगी। रात 12.40 बजे संत हिरदाराम नगर और रात एक बजे भोपाल पहुंचेगी। 09314 नंबर
ट्रेन 12 जुलाई से 1 सितंबर तक भोपाल से रोजाना दोपहर 2:10 बजे रवाना होगी। 2.35 बजे संत हिरदाराम नगर 7.20 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

09:07 (IST) 11 Jul 2024

दिल्ली के भजनपुरा में युवक की हत्या

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में 28 साल के युवक की हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने सुमित को पहले लात घूंसों से पीटा, फिर उस पर चाकू से हमला किया। वह बेहोश होकर गिर गया, फिर भी बदमाश चाकू घोंपते रहे। सुमति पर चाकू से करीब 17 बार वार किए गए। वारदात 10 जुलाई की रात करीब 11.30 के आस-पास अंजाम दी गई। सुमित गली नंबर 15, गामरी एक्सटेंशन में बैठा था, तब 3-4 लड़कों ने बहस के बाद उस पर चाकू से हमला किया। सुमित के चेहरे, गर्दन, छाती और पेट पर जख्म मिले, जिनसे उसकी मौत हुई।

08:40 (IST) 11 Jul 2024

भोपाल में ट्रेन के एसी कोच में आग लगी

मध्य प्रदेश के भोपाल में आज ट्रेन हादसा होने से बच गया। आग की लपटों के बीच पटरी पर अमरकंटक एक्सप्रेस दौड़ी। अज्ञात कारणों से ट्रेन के एसी कोच के निचले हिस्से में आग लग गई थी, जिसका पता चलते ही ट्रेन को मंडीदीप के पास रोककर फायर फाइटर से आग पर काबू पाया गया। ट्रेन के बी3 और बी4 कोच के नीचे पहियों से आग लग गई थी और काफी धुंआ उठा। आग लगने की खबर फैलते ही पैसेंजरों में भी हड़कंप मच गया था। हादसा मिसरोद और मंडीदीप स्टेशन के बीच हुआ। रेलवे ने आग लगने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

08:07 (IST) 11 Jul 2024

2024 के 7 महीनों में 75 बाघों की मौत

साल 2024 के 7 महीनों में देश में 75 टाइगर्स की मौत हो चुकी है। 75 में से 23 बाघों की मौत मध्य प्रदेश में, महाराष्ट्र में 14 और कर्नाटक में 12 टाइगर्स की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश 23 बाघों की मौत के साथ नंबर वन पर है। 7 महीने के भीतर मध्य प्रदेश में 23 बाघों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा बांधवगढ़ में 12 बाघों की मौत हो चुकी है। 10 साल में बांधवगढ़ के भीतर 65 से अधिक बाघों की मौत हुई है। मौत के मामले
बढ़ने की वजह भी शिकार बताई जा रही है। बाघों की मौत पर वन विभाग की कमेटी ने खुलासा किया है। शिकारी और इंटरनेशनल स्मगलर भी इसके लिए जिम्मेदार हैं।

07:19 (IST) 11 Jul 2024

आईफोन नहीं दिलाने पर नाबालिग ने फंा दलगाया

मुंबई के कामोठे इलाके में रहने वाले 18 वर्षीय लड़के ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसके पिता ने 1.5 लाख रुपये का आईफोन खरीदने की उसकी इच्छा पूरी नहीं की थी। कामोठे के वरिष्ठ निरीक्षक अजय कांबले ने बताया कि किशोर स्कूल ड्रॉपआउट था और दोस्तों की खराब संगत के कारण नशे का आदी था। उसने अपने पिता से लेटेस्ट आईफोन की मांग की थी, लेकिन पिता उसे दिलाने में असमर्थ थे, इसलिए उसने सुसाइड कर ली।

06:21 (IST) 11 Jul 2024

रूस-ऑस्ट्रिया से लौटकर PM मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा से लौट आए हैं। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करके बताया कि ऐतिहासिक यात्रा रही। दोनों देशों के साथ भारत की दोस्ती बढ़ी। ऑस्ट्रिया की मेरी यात्रा ऐतिहासिक और अत्यधिक उपयोगी रही है। हमारे देशों के बीच मित्रता में नया जोश जुड़ा है। मुझे वियना में विविध कार्यक्रमों में भाग लेने की खुशी है। ऑस्ट्रियाई सरकार और लोगों को उनके आतिथ्य और स्नेह के लिए धन्यवाद।

नमस्कार, 11 जुलाई की खबरों में आपका स्वागत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा करके वतन वापस लौट आए हैं। भारत आने के बाद उन्होंने ट्वीट करके अपनी यात्रा को ऐतिहासिक बताया और कहा कि दोनों देशों के साथ भारत की दोस्ती बढ़ी। केंद्र सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान किया। वहीं, वर्ली हिट एंड रन केस में ड्राइवर को पुलिस की कस्टडी में भेज दिया गया। अदालत ने एक मामले में एक्ट्रेस जया प्रदा को बरी कर दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola