Live Updates
गाजियाबाद में गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने 8वीं तक की सभी स्कूलों को 20 मई 2024 से 25 मई 2024 तक बंद रखने का फैसला किया है।
ईरान के प्रेसिडेंट इब्राहिम रईसी का हेलीकाॅप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से ही अभी तक उनके साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया है। यह जानकारी ईरान के गृहमंत्री ने दी है। बता दें कि ईरान के प्रेसिडेंट इब्राहिम रईसी का हेलीकाॅप्टर अजरबैजान से वापस लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद उसकी आपात लैंडिंग कराई गई।
दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा चांदनी चौक लोकसभा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल के समर्थन में रोड शो किया।
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि शाहजहां जैसे व्यक्ति के लिए असम में 10 मिनट में कार्रवाई हो जाती। 4 जून तक इंतजार करें। पीएम मोदी हर उस अत्याचार का हिसाब लेंगे जो संदेशखाली की महिलाओं को सहना पड़ा।
मैं अपने काम के आधार पर वोट मांगता हूं- केजरीवाल
तुगलकाबाद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुएए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं अपने काम के आधार पर वोट मांगता हूं। दस साल तक सत्ता में रहने के बाद पीएम मोदी भक्ति आत्मा, नकली संतान और मंगल सूत्र और ये सब बयान दे रहे हैं। 4 जून को इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी।
पीएम मोदी ने आज बंगाल में 3 रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने टीएमसी और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्हेांने कांग्रेस पर भी जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कहा कि देश में चुनाव के बीच कांग्रेस के शहजादे की भाषा आतंकियों और नक्सलियों वाली हो गई है।
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप लोगों ने हमें वोट देने की बजाय कमल पर बटन दबाया तो मुझे फिर से जेल में जाना पड़ेगा।
सपाइयों में औरंगजेब की आत्मा घुस गई है- सीएम योगी
प्रयागराज में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में एक भव्य मंदिर बनाया गया है। क्या कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग तीर्थ स्थानों की देखभाल कर सकते हैं? इन लोगों का एजेंडा पाकिस्तान काे लाभ पहुंचाना, आतंकवादियों को आमंत्रित करना, हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करना और गरीब लोगों की संपत्ति को लूटना है। औरंगजेब मुगलों का सबसे क्रूर राजा था, उसने हिंदू मंदिरों को नष्ट कर दिया उनके अपने भाई ने जेल में अपने पिता की हत्या कर दी। उसकी आत्मा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में प्रवेश कर गई है, और अब वे कह रहे हैं कि वे विरासत कर लागू करेंगे और मुसलमानों को संपत्ति का आधा हिस्सा देंगे। उन्होंने पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन के बाद कभी एक शब्द भी नहीं बोला, लेकिन हाल ही में एक माफिया की मृत्यु हो गई तो शोक व्यक्त करने गये।
10 साल पहले भ्रष्ट लोग चलाते थे देश- जेपी नड्डा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के करनाल में एक बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल पहले इस देश को भ्रष्ट लोग चलाते थे, इस भारत की आलोचना होती थी। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया भारत को अग्रणी देशों में सम्मान की दृष्टि से देखती है।
पीएम मोदी का भ्रष्टाचार को लेकर दोहरा मापदंड- कांग्रेस
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने रांची में कहा कि पीएम मोदी का भ्रष्टाचार के बारे में बात करना सिर्फ दोहरा मापदंड है। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा खुलासा किया और कहा कि अडानी और अंबानी काले धन से भरी बोरियां बांट रहे हैं। उनकी ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स अडानी और अंबानी के पास नहीं जा रहा है।
घुसपैठिए, दलितों-पिछड़ों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं- पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी के तुष्टीकरण ने बंगाल की जनसांख्यिकी को बिगाड़ दिया है। सामाजिक व्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। टीएमसी देश के अन्य राज्यों के लोगों को बाहरी कहती है लेकिन अवैध घुसपैठियों को अपना मानती है। ये घुसपैठिए राज्य में जनसंख्या संतुलन बिगाड़ रहे हैं, कई इलाकों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं, वे दलितों और पिछड़े वर्गों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
जब तक मोदी जिंदा है वे सीएए लागू होने से नहीं रोक सकते- पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी घुसपैठियों का स्वागत करती है लेकिन वह उन हिंदू अल्पसंख्यकों का कड़ा विरोध करती है जो प्रताड़ित होकर यहां आए हैं। मैंने वादा किया था कि मैं इन शरणार्थी परिवारों को नागरिकता दूंगा। टीएमसी उनकी मदद करने के बजाय सीएए का विरोध कर रही है और कह रही है कि हम इसे लागू नहीं होने देंगे। टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट को लिखकर रखना चाहिए कि जब तक मोदी जिंदा हैं, वे ऐसा नहीं कर पाएंगे।
संदेशखाली में असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि यहां आने के बाद दिख रहा है कि डर का माहौल है और सबूत की जरूरत नहीं है। जो भी यहां एक घंटा बिताएगा, उसे पता चल जाएगा कि संदेशखाली की स्थिति क्या है? संदेशखाली की ऐसी छवि पश्चिम बंगाल और टीएमसी के लिए अच्छा नहीं है और ममता बनर्जी यह नहीं समझतीं।
पश्चिम बंगाल में आज पीएम मोदी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इस बीच भाजपा सांसद कुनार हेम्ब्रम अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हो गए।
भ्रष्ट टीएमसी वालों का सबकुछ बेच कर रहेंगे- पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पैसे की भूख में टीएमसी ने आपके बच्चों को भी नहीं बख्शा। यहां शिक्षक भर्ती घोटाले ने युवाओं के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी खतरे में डाल दिया है। गरीब माता-पिता ने अपने घर और जमीनें बेच दीं कर्ज लिया और टीएमसी के मंत्रियों को रिश्वत दी। आखिर उनकी गलती क्या थी? मैं आप सभी को गारंटी देता हूं, भ्रष्ट टीएमसी वालों के बंगले, उनकी गाड़ियां सब कुछ बिकने जा रही है।
भ्रष्ट TMC वालों का सब कुछ बेच कर रहेंगे- पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पैसे की भूख में टीएमसी ने आपके बच्चों को भी नहीं बख्शा। यहां शिक्षक भर्ती घोटाले ने युवाओं के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी खतरे में डाल दिया है। गरीब माता-पिता ने अपने घर और जमीनें बेच दीं। कर्ज लिया और टीएमसी के मंत्रियों को रिश्वत दी। आखिर उनकी गलती क्या थी? मैं आप सभी को गारंटी देता हूं, भ्रष्ट टीएमसी वालों के बंगले, उनकी गाड़ियां सब कुछ बिकने जा रही है।
स्वाति मालीवाल केस की जांच आगे बढ़ी
दिल्ली पुलिस की टीम CM हाउस पहुंची है। SHO सिविल लाइन के साथ-साथ पूरे केस को लीड करने वाली एडिशनल DCP नॉर्थ अजिंथ्या पहुंची हैं। विभव कुमार अभी साथ में नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि विभव को भी साथ लाया जाएगा। दिल्ली पुलिस अपने साथ एविडेंस बॉक्स लेकर आई है। एक लैपटॉप और प्रिंटर भी लेकर आई है। घटनाक्रम से जुड़े DVR और कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर दिल्ली पुलिस CM हाउस से निकली है।
छत्तीसगढ़ में एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर खंभा गिरा
छत्तीसगढ़ के रायपुर में उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। बिलासपुर से आई शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच के ऊपर खंभा गिर गया। इससे एसी कोच के कई कांच टूट गए। कई लोगों को चोट भी लगने की सूचना है। ट्रेन को उरकुरा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। एक बच्चे समेत 3 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। GRP, RPF समेत रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच की।
आंध्र प्रदेश में बस हादसा
आंध्र प्रदेश में आज एक बस हादसा हुआ है। नेल्लोर में RTC बस लॉरी से टकराई है। हादसे में 2 लोगों की मौत होने की खबर है। अन्य पैसेंजर घायल हुए हैं। पुलिस और बचाव दल की टीमें मौके पर मौजूद हैं। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक ज्यादा जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।
तिरुपति में बस में आग लगी
तिरूपति आंध्र प्रदेश में बीती रात प्राइवेट बस में भीषण आग लग गई। हादसा तिरूपति-रेनिगुंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। बस तिरूपति से श्रीकालहस्ती जा रही थी कि अचानक आग लग गई। समय रहते सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
सांबा-कठुआ में सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के सांबा और कठुआ में संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। कठुआ और सांबा दोनों जिलो में भारतीय सेना, BSF, जम्मू कश्मीर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और CRPF के जवान तैनात हैं और मिलकर इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
BJP ऑफिस के बाहर AAP देगी धरना
आज आम आदमी पार्टी दिल्ली में भाजपा ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी। धरने में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल भी शामिल हो सकते हैं। वहीं सुरक्षा के इंतजाम करते हुए BJP मुख्यालय के बाहर 3 पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है, जिसके अनुसार आज सुबह 11 बजे से 2 बजे तक DDU मार्ग बंद रह सकता है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि AAP ने प्रदर्शन के लिए कोई परमिशन नहीं ली है। भाजपा ऑफिस के आसपास धारा 144 लगी रहती है।
स्वाति मालीवाल केस में ताजा अपडेट
स्वाती मालीवाल से मारपीट केस में ताजा अपडेट सामने आया है। आज दिल्ली पुलिस आरोपी विभव कुमार को CM हाउस लेकर जा सकती है। क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए विभव को वहां ले जाया जाएगा।
विभव ने अपने फ़ोन को मुंबई में फॉर्मेट किया था। ऐसे में जांच का दायरा मुंबई तक बढ़ सकता है। विभव को लेकर दिल्ली पुलिस मुंबई भी जा सकती है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि घटना के दिन विभव ने किस किस से बात की थी।
मध्य प्रदेश में पुलिस कर्मी के साथ मारपीट
मध्य प्रदेश के भोपाल में हबीबगंज थाने के पुलिसकर्मी के साथ मारपीट हुई है। एक महिला मजिस्ट्रेट की गाड़ी का एक्सीडेंट होने की सूचना पर पुलिस टीम बंसल वन के पास पहुंची थी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, जिसमें एक पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हुआ है। मारपीट करने वाले आरोपी नशे की हालत में थे। देर रात करीब 2 बजे की घटना है। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हबीबगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विभव कुमार को पुलिस कस्टडी में भेजा गया
दिल्ली CM के पूर्व निजी सचिव विभव कुमार को बीते दिन दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोप हैं। उसे दिल्ली CM हाउस से डिटेन किया गया। 30 हजारी कोर्ट में पेश करके उसका 5 दिन का रिमांड मांगा गया और जज ने इस मांग को स्वीकार भी कर लिया।
Breaking News in Hindi Today: नमस्कार, आज रविवार को छुट्टी के दिन खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो स्वाति मालीवाल से मारपीट केस में आरोपी दिल्ली CM के PA विभव कुमार की 5 दिन की कस्टडी दिल्ली पुलिस को मिली है। उसे बीते दिन दिल्ली CM हाउस से गिरफ्तार करके 30 हजारी कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने विभव का 5 दिन का रिमांड मांगा था, जिस पर देररात फैसला आया। लोकसभा चुनाव 2024 की बात करें तो आज PM मोदी ने झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, विष्णुपुर, मेदिनीपुर में जनसभाएं की। IPL में आज 2 मैच खेले जाएंगे। एक सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच और दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
17 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines