Live Updates
नरेंद्र मोदी कल प्रधानमंत्री पद की शपथ से पहले महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट जाएंगे।
नरेंद्र मोदी तीसरी बार 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि न तो उन्हें इस कार्यक्रम का निमंत्रण मिला और न ही वे इस कार्यक्रम में जाएगी।
हिमाचल प्रदेश: मनाली के रोहतांग में आज ताजा बर्फबारी हुई।
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) का अध्यक्ष चुना गया है और उन्होंने इस पद को स्वीकार कर लिया है। विपक्ष के नेता पर राहुल गांधी फैसला करेंगे। आज की बैठक सीपीपी को लेकर थी।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया है। अपने अनुभव और मार्गदर्शन के साथ वह मार्गदर्शन करेंगी कि कांग्रेस, भारत गठबंधन कैसे आगे बढ़ेगा।
दिल्ली के शाहीन बाग में स्थित रेस्टाॅरेंट में आग लगी
दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग सबसे पहले बिजली के तारों में लगी जिसके बाद यह रेस्टोरेंट तक फैल गई। मौके पर दमकल की 7 गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।
संसद के सेंट्रल हाॅल में आज कांग्रेस के संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से संसदीय दल का नेता चुना गया। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस संबंध मे प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद तारिक अनवर, के सुधाकरन और गौरव गोगोई ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को पारित कराया।
कांग्रेस संसदीय दल की बैठक संसद भवन के सेंट्रल हाॅल में चल रही है। बैठक में कांगेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी को संसदीय दल का नेता बनाने का प्रस्ताव रखा है। इससे पहले आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया था।
वारिस पंजाब दे' के प्रमुख और खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह से मुलाकात के बाद उनके पिता तरसेम सिंह ने कहा, "उन्होंने उनका समर्थन करने वाले हर मतदाता को धन्यवाद देने को कहा। वह जनता की सेवा के लिए काम करेंगे। जनता ने इतना बड़ा जनादेश दिया है, सरकार को सभी मामले वापस लेने चाहिए और उन्हें लोकसभा में पंजाब की आवाज उठाने की इजाजत देनी चाहिए।
राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाए जाने की खबर पर भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद सुकांत मजूमदार ने कहा, "इससे पहले भी राहुल गांधी को समय-समय पर इटली या किसी अन्य देश जाते देखा गया है, इसलिए अगर विपक्ष का नेता समय-समय पर इस तरह से चला जाएगा तो वह विपक्ष के नेता के तौर पर काम नहीं कर पाएगा।
संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक शुरू। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेता मौजूद।
राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने परिवार पर कराई FIR
राजस्थान के भरतपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री और राज परिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी दिव्या सिंह और पुत्र अनिरुद्ध के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मथुरा गेट थाने में रिलीजियस ओर सेरेमोनियल ट्रस्ट का सोना सहित हीरे जवाहरात चोरी करने का आरोप है। उसके साथ ही लॉकर से चोरी करने का और मारपीट कर घर से निकलने का भी आरोप लगा है। धोखाधड़ी और सोना आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने धारा 341, 323, 504, 506, 420, 424, 380 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महोबा में BJP नेता पर जानलेवा हमला
लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी का विरोध करना बीजेपी नेता को महंगा पड़ा गया। सपा समर्थकों महोबा में बीजेपी के शक्ति केंद्र संयोजक पर जानलेवा हमला किया है। सशस्त्र दबंगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला करके भाजपा नेता को लहूलुहान कर डाला, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा नेता पर जानलेवा हमले की सूचना मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों सहित अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देशभर के टूरिस्टों के लिए जरूरी खबर
देशभर के टूरिस्टों के लिए जरूरी खबर है। 3 माह तक मध्य प्रदेश के जंगल सफारी में पर्यटकों की नो एंट्री रहेगी। एक जुलाई से प्रदेश के सभी नेशनल पार्क, टाइगर रिजर्व और अभयारण्य बंद हो जाएंगे। बारिश और मानसून को लेकर वन विभाग (मंत्रालय) ने फैसला लिया है। ऐसे में 30 जून को अंतिम जंगल सफारी होगी। 3 महीने बाद एक अक्टूबर से जंगल सफारी फिर शुरू होगी।
CWC की मीटिंग के बाद केसी वेणुगोपाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस
कांग्रेस की CWC की मीटिंग के बाद केसी वेणुगोपाल ने मीडिया को संबोधित किया। इसमें उन्होंने बताया कि आज साढ़े 5 बजे सीपीपी की मीटिंग है, जिसमें चेयरपर्सन चुना जाएगा। चेयरपर्सन ही कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुनेंगे। नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद ऑफर किए जाने की जानकारी हमारे पास नहीं है।
मथुरा वृंदावन बीकानेर रेस्टोरेंट में हुआ बड़ा हादसा
मथुरा वृंदावन बीकानेर रेस्टोरेंट में बड़ा हादसा हुआ है। हादसा प्रेम मंदिर के सामने हुआ। हादसे में चाचा भतीजे सहित 3 लोगों की मौत हुई। तीनों प्लंबरिंग का कार्य करते थे। सेफ्टी टैंक में सफाई करने के लिए उतरे थे कि हादसे का शिकार हो गए। बिना सेफ्टी उपकरण के कार्य कर रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नगर निगम के आला अधिकारी मौके पर जुटे हैं। वृन्दावन थाना कोतवाली इलाके की घटना है।
शपथ ग्रहण के बाद काशी आ सकते हैं नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद काशी आ सकते हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। शपथ ग्रहण के बाद यह उनका पहला दौरा होगा। हालांकि दौरे की संभावित तिथि को लेकर संशय बरकरार है, लेकिन काशी में तैयारियां तेज हो गई हैं। वे काशीवासियों के प्रति आभार जताएंगे और गंगा आरती में भी शामिल हो सकते हैं।
उद्धव के सांसद एकनाथ शिंदे और मोदी को देंगे समर्थन
शिवसेना शिंदे गुट के MP नरेश मश्के का कहना है कि उद्धव ठाकरे के सांसद एकनाथ शिंदे और नरेंद्र मोदी को समर्थन देंगे। संजय राउत बार-बार 2 साल से कह रहे हैं कि महाराष्ट्र की सरकार गिरेगी, इसलिए आज भी वही बात बोल रहे हैं। मस्जिद मौलाना मौलवाइयों को आदेश दिया था। कहा था कि धर्म खतरे में है, इसलिए लोग बड़े समूह में वोट हमारे खिलाफ गए। मूल मतदाता ने शिवसेना को वोट नहीं दिया। उद्धव गुट के कुछ सांसद जो चुन कर आए हैं, उनमें डर है। इसलिए नाराज हैं। एकनाथ शिंदे और मोदी को समर्थन देना चाहते है। क्योंकि मूल मतदाता इनके साथ (उद्धव) नहीं हैं।
मनोज जरांगे फिर भूख हड़ताल पर बैठे
मनोज जरांगे पाटिल ने अंतरावली सराटी में एक बार फिर भूख हड़ताल शुरू की है। अंतरावली में मनोज पाटिल का यह चौथा आंदोलन है। अनशन पर बैठने के बाद पाटिल ने कहा कि मुझे अनशन पर बैठने के लिए परमिशन प्रशासन ने, बल्कि सरकार ने नहीं दी। पाटिल ने आरोप लगाया है कि सरकार आंदोलन को तोड़ना चाहती है। मैं इनसे कहना चाहता हूं कि हमें राजनीति नही करनी चाहिए।
अगर सरकार में अध्यादेश लागू नहीं किया तो हम महाराष्ट्र विधानसभा के 288 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेंगे। पाटिल ने कहा कि मैं अपने निर्णय पर कायम हूं। मैं मराठा समाज से विनती करता हूं कि शांति बनाए रखें। सरकार ने सगे संबंधियों को लेकर अध्यादेश जारी किया है, उसे लागू कराने के लिए यह अनशन /आंदोलन है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पर भीषण हादसा
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। हादसे में 2 यात्रियों की मौत हुई और करीब 40 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। चालक को झपकी लगने से हादसा हुआ। बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे उतर कर पलट गई। हादसा अलसुबह करीब 3 बजे हुआ। श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करने लोट रहे थे।
एलन मस्क ने नरेंद्र मोदी दी बधाई
एलन मस्क ने नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि नरेंद्र मोदी को बधाई।
विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में जीत पर नरेंद्र मोदी को बधाई! मैं आशा करता हूं कि मेरी कंपनियां भारत में रोमांचक काम करेंगी।
देहरादून में IMA में पासिंग आउट परेड
उत्तराखंड के देहरादूर में 154वें नियमित और 137वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड आज हुई। परेड भारतीय सैन्य अकादमी के कैडेट्स चेसवुड ड्रिल स्क्वायर में हुई। उत्तरी कमान जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिन्द्र कुमार ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। आईएमए कमांडेंट ले. परेड में जनरल संदीप जैन और डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल आलोक नरेश भी मौजूद रहे।
एयर चीफ मार्शल ने यूरोफाइटर विमान में उड़ान भरी
इंडियन एयरफोर्स चीफ एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने जर्मनी के एक एयरबेस पर यूरोफाइटर विमान में उड़ान भरी। एयर चीफ मार्शल चौधरी आजकल जर्मनी के दौरे पर हैं। एयरफोर्स अथॉरिटी ने उनके ऑफिशियल टूर की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं है। एयरफोर्स ने एक बयान में बताया कि एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी जर्मन वायु सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल इंगो गेरहार्ट्स के बुलावे पर वहां गए हैं। उन्होंने ILA 2024 का भी दौरा किया है।
Today Breaking News in Hindi: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की सबसे बड़ी खबर की बात करें तो नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण की तैयारियां चल रही हैं। कल 9 जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इसके लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत आएंगी। वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी। आज दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की अहम बैठक भी होगी, जिसमें सभी सांसदों को बुलाया गया है। इस मीटिंग की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
रामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
27 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
3 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
3 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
4 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
5 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
6 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines