कुमार गौरव, नई दिल्ली: सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के बयान को नापाक और शर्मनाक बयान करार दिया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिलावल भुट्टो के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के लिए कसाई शब्द का इस्तेमाल किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा है कि आज ही के दिन 1971 में भारत ने पाकिस्तान की सेना को धूल चटाई थी।
उनके नाना फू ट-फूट कर रोये थे
न्यूज 24 से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा- उस करारी हार के बाद उस समय उनके नाना फूट-फूट कर रोये थे। ऐसा लगता है कि बिलावल भुट्टो को शायद नाना के रोने और पाकिस्तान के हारने का दर्द अभी तक है। ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा अपनी धरती का इस्तेमाल आतंकवादियों को पैदा करने, सरंक्षण और बढ़ावा देने के लिए किया। पाकिस्तान हमेशा जम्मू कश्मीर और देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकवाद को बढ़ावा देने का प्रयास करता रहा।
बौखला गया है पाकिस्तान
दरअसल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मिली लताड़ के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने ने न्यूयॉर्क में अपनी प्रेस मीट में प्रधानमंत्री मोदी को “गुजरात का कसाई” कहा था। बिलावल भुट्टो ने ये भी कहा था कि , “ओसामा बिन लादेन मर गया है, लेकिन गुजरात का कसाई नरेंद्र मोदी अभी भी जीवित है।
पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी
अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने लगातार आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। अमेरिका ने पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मारा था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने भी पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के खिलाफ कई बार सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
दुनिया पाकिस्तान की हरकतों और मंसूबों से वाकिफ है। वह अपना मुहं कहीं छिपाने लायक नहीं बचा है और इसलिए दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का बयान दे रहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसको दुनिया में कोई मान्यता नहीं मिलती। जिस प्रकार से पाकिस्तान को दुनियाभर में नजरअंदाज किया जाता है उसी प्रकार से इनके बयान को भी नजरअंदाज किया जाना चाहिए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को बड़ा झटका, इंडिगो एयरलाइंस ने सभी रूटों पर बढ़ाए टिकट के दाम
9 mins ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज, चुनाव आयोग को नोटिस जारी
34 mins ago'रात 10 बजे भी महिला को सुरक्षित...', रेप के बढ़ते मामलों पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
1 hr ago135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, शिफ्ट करने को लेकर जताई चिंता
2 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
2 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
4 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
6 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
14 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines