Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

‘ओह शिट’ और 1 मिनट का रहस्य… अजित पवार के प्लेन क्रैश को भतीजे रोहित पवार ने बताया ‘साजिश’!

रोहित पवार ने कहा कि साल 2023 में भी मुंबई एयरपोर्ट पर VSR कंपनी का विमान क्रैश हुआ था. उसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है, अगर तब सामने आई होती तो शायद अजित दादा का प्लेन क्रैश नहीं होता. (राहुल पांडे की रिपोर्ट)

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Feb 10, 2026 21:52

एनसीपी (शरद पवार) के नेता रोहित पवार ने अजित पवार के प्लेन क्रैश को हादसे की बजाय एक साजिश होने का शक जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि प्लेन के उड़ान के समय में केंद्रीय विमान मंत्रालय और डीजीसीए की रिपोर्ट में 1 मिनट का फर्क क्यों हैं? उनका कहना है कि एक मिनट में प्लेन 15 किलोमीटर की दूरी तय कर लेता है. उन्होंने पूछा कि विमान का रूटीन मेंटनेंस किया गया था या नहीं. इतने दिनों में क्या जांच हुई है. अभी तक सिर्फ सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा कर रहे हैं. अजित दादा जिस विमान में थे, उसका पायलट शराबी था, उसका ट्रैक रिकॉर्ड खराब था, तो उसे प्लेन क्यों उड़ाने के लिए कहा गया?

साथ ही कहा, विमान लैंडिंग के लिए 5 किलोमीटर तक विजिबिलिटी होनी चाहिए, अगर उससे कम होता है तो विमान उड़ाने के लिए इजाजत नहीं दी जाती है. लेकिन हादसे वाले दिन 8 बजकर 31 मिनिट पर विजिबिलिटी 3 किलोमीटर थी तो फिर उड़ान की अनुमति क्यों दी गई?

---विज्ञापन---

रोहित पवार ने सवाल उठाते हुए कहा कि हादसे के वक्त को-पायलट पाठक ने ‘ओह शीट-ओह शीट’ बोला, लेकिन पायलट के मुंह से आखिरी के 2-4 मिनट में कोई शब्द मुंह से नहीं निकला. क्या पायलट सो गया था? जब पायलट रनवे नंबर-29 पर सेफ लैंडिंग कर सकता था तो पायलट ने बार बार 11 नंबर रनवे की मांग क्यों की?

साथ ही उन्होंने ब्लैक बॉक्स की पूरी रिकॉर्डिंग सरकार की तरफ से परिवार के एक व्यक्ति को दी जाए. अजित दादा की पार्टी के कई नेताओं ने भी शक जताया है, जैसे उन्हें शंका है वैसे हमें भी शक है. मुझे इस मामले में किसी भी प्रकार का राजनीति नहीं करना है और ना मैं यह कह रहा हूं कि इसके पिछले कोई राजनीतिक दल है.

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा कि साल 2023 में भी मुंबई एयरपोर्ट पर VSR कंपनी का विमान क्रैश हुआ था. उसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है, लापरवाही बरती गई है. अगर तब रिपोर्ट सामने आई होती, हादसे की वजह सामने आई होती तो शायद अजित दादा का प्लेन क्रैश नहीं होता.

First published on: Feb 10, 2026 09:41 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.