टीचर नहीं! बच्चे ही तैयार करेंगे एक-दूसरे की रिपोर्ट कार्ड, क्या है NCERT का नया सेल्फ ऑब्जर्वेशन प्रोसेस?

NCERT new self observation process: यह सब नई शिक्षा नीति 2020 के तहत किया जा रहा है। इस प्लान में स्कूलों में बच्चों के पूरे इवैल्यूएशन प्रोसेस को छात्र-केंद्रित बनाया जाएगा। जिसमें बच्चों को फॉर्म दिया जाएगा। इस फॉर्म में अलग-अलग सवालों के उसे जवाब देने होंगे।

ncert, student,

प्रतीकात्मक फोटो (क्रेडिट गूगल)

विज्ञापन

NCERT new self observation process: न्यू जनरेशन लैपटॉप और ऑन लाइन कोचिंग से पढ़ाई करती है। ऐसे में केंद्र सरकार ने भी स्कूलों के पाठ्यक्रम में कई बदलाव किए हैं। अब स्कूलों में स्टूडेंट्स और पेरेंट्स की इंवॉल्वमेंट बढ़ाई जाएगी। राष्ट्रीय शैक्षिक और अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है। इस नए पैटर्न के तहत क्लास में स्टूडेंट्स एक-दूसरे की रिपोर्ट कार्ड बनाएंगे।

Advertisment

किसने तैयार किया प्लान

NCERT हमारे देश में शिक्षा की मानक निर्धारण बॉडी है। जिसके अंतर्गत कई शाखा काम करती हैं, जो समय-समय पर शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे बदलाव और बेहतर तरीकों को स्कूलों में शामिल करने को लेकर सुझाव देती है। इसी कड़ी में परिषद की एक शाखा है परख (PARAKH). जिसने नए समग्र रिपोर्ट कार्ड (HPC) का मसौदा तैयार किया है। जिसमें स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCFSE) की कई सिफरिशें दी गई हैं।

ऐसे समझें पूरा प्रोसेस

जानकारी के अनुसार इस प्लान में स्कूलों में बच्चों के पूरे इवैल्यूएशन प्रोसेस को छात्र-केंद्रित’ बनाया जाएगा। जिसमें बच्चों को फॉर्म दिया जाएगा। इस फॉर्म में अलग-अलग सवालों के उसे जवाब देने होंगे। मसलन स्कूल में आने का उसका एक्सपीरियंस, क्लास हुई तो टीचर का पढ़ाना कैसा लगा, उसे पढ़ाया हुआ कितना समझ आया। इसके अलावा उसके खुद के बारे में सवाल जैसे उसने क्या पढ़ा, कितना उसे समझ आया, कहां उसे दिक्कत है, वह अपनी पढ़ाई को लेकर खुद में क्या बदलाव करना चाहता है आदि बताना होगा। इसी तरह के कुछ सवाल उसके साथ पढ़ने वाले दोस्तों के बारे में पूछे जाएंगे।

विज्ञापन

इसके पीछे क्या है मकसद

यहां आपको बता दें कि यह सब नई शिक्षा नीति 2020 के तहत किया जा रहा है। इसके पीछे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाना और उनका सेल्फ ऑब्जर्वेशन करना मकसद है। इस नए प्रोसस में बच्चे के माता-पिता को भी शामिल किया जाएगा। उनसे बच्चा के घर पर बिताए समय जैसे वह घर पर पढ़ाई कब और कैसे करता है। वह घर पर कितने समय मोबाइल, टीवी या अन्य कामों को देता है आदि पूछा जाएगा।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ