हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

डॉक्टर बेटी की बुजुर्ग मौलवी से शादी कराना चाहती थी फैमिली; लड़की ने बदला धर्म, अब ये वीडियो वायरल

विज्ञापन

Muslim Doctor Converted To Hinduism Facing Threat: असम का एक परिवार अपनी डॉक्टर बेटी का बुजुर्ग मौलवी से निकाह कराना चाहता था। लड़की मौलवी से निकाह को तैयार नहीं थी और उसने हिंदू धर्म अपना लिया। इसकी जानकारी के बाद अब महिला मुस्लिम डॉक्टर को अपने ही परिवार से जान से मारने की धमकी मिल रही है। महिला डॉक्टर ने एक वीडियो बनाकर पूरी घटना की जानकारी दी है। उधर, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने उचित जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

महिला डॉक्टर ने वीडियो में अपने परिवार से खुद की जान को खतरा बताया है। उसने पूरी घटना के बारे में बताते हुए कहा कि वो अपने परिवार से छिपने को मजबूर है। वीडियो में उसने कहा कि हिंदू धर्म अपनाने के बाद परिवार उसकी जान का दुश्मन बना हुआ है। कहा जा रहा है कि महिला डॉक्टर घर से बिना बताए निकल गई थी। इसके बाद उसके परिजन पुलिस के पास पहुंचे, जब महिला को इसकी जानकारी मिली तो उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो वायरल है।

वीडियो में महिला डॉक्टर ने असम सरकार से मदद की गुहार लगाई। साथ ही उसने परिवार से अपील की कि मैं स्वेच्छा से आपलोगों से अलग रहना चाहती हूं। उधर, रविवार को जब वायरल वीडियो के बारे में असम के मुख्यमंत्री को जानकारी हुई तो उन्होंने डीजीपी को उचित जांच और फिर कार्रवाई का निर्देश दिया।

विज्ञापन

वीडियो में महिला डॉक्टर ने दावा किया है कि उसके परिजन उसकी शादी जबरन एक बुजुर्ग मौलवी से कराना चाहते हैं। वहीं, महिला के भाई वकील खान ने एक्स पर एक पोस्ट डाला और पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह को टैग करते हुए लिखा कि उनकी बड़ी बहन 17 अगस्त से गायब हैं। पोस्ट में वकील खान ने लिखा कि उनकी बहन तिनसुकिया के हापजन प्राइमरी हेल्थ सेंटर में तैनात थीं।

भाई के पोस्ट पर पुलिस महानिदेशक ने दी ये प्रतिक्रिया

महिला डॉक्टर के भाई की मदद वाले पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस महानिदेशक ने कहा कि आपकी बहन ने एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया है। वीडियो में वो कह रही हैं कि उन्हें परिवार से जान से मारने की धमकी मिली है। ऐसी कोई भी धमकी गैरकानूनी है।

विज्ञापन

जीपी सिंह के रीएक्शन पर वकील खान ने कहा कि उनके परिजन से 9 लाख की फिरौती मांगी गई है और ऑनलाइन वायरल वीडियो फर्जी है। वकील खान ने दावा किया कि उनकी बहन किसी संकट में फंसी हो सकती है। खान ने अपनी बहन का पता लगाने के लिए डीजीपी से अनुरोध किया। फिर डीजीपी जीपी सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola