मुंबई एयरपोर्ट पर एक विमान कार्गो ट्रक से टकरा गया है। विमान के विंग और ट्रक के बीच टक्कर से एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया था। सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि विमान का विंग से ट्रक का एक हिस्सा टकराया है।
विमान आकासा एयरलाइन्स का था, एयरलाइन्स कंपनी की तरफ से सफाई दी गई है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा है कि एक थर्ड-पार्टी ग्राउंड हैंडलर, एक कार्गो ट्रक चलाते समय, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़े अकासा एयर के एक विमान के संपर्क में आ गया। विमान की अभी गहन जांच चल रही है और हम थर्ड-पार्टी ग्राउंड हैंडलर के साथ इस घटना की जांच कर रहे हैं।
अकासा एयर और मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी भी कर्मचारी या यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना सुबह 07.05 बजे मुंबई से दिल्ली जाने वाली अकासा एयरलाइंस की उड़ान संख्या क्यूपी1410 की है। अधिकारियों ने बताया कि जब विमान बे ए-7 पर खड़ा था, तब कार्गो कंटेनर वाहन विमान के दाहिने पंख से टकरा गया, जिससे विंगलेट और कंटेनर को नुकसान पहुंच गया। बाद में, अकासा एयर ने विमान को एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड (AOG) घोषित कर दिया।
क्या होता है AOG?
विमानन में “AOG” का अर्थ है जमीन पर खड़ा विमान। यह ऐसे विमान के लिए उपयोग किया जाता है जो किसी तकनीकी समस्या या रखरखाव की आवश्यकता के कारण उड़ान भरने में असमर्थ है। यह समस्या बल्ब जलने जैसी छोटी-मोटी समस्या से लेकर इंजन में बड़ी खराबी तक हो सकती है।
कब होती है AOG की घोषणा?
जब विमान में कोई तकनीकी समस्या आती है, जैसे इंजन की खराबी, लैंडिंग गियर की समस्या या अन्य महत्वपूर्ण अथवा छोटी खराबी पाए जाने पर उसे ठीक करने के लिए AOG घोषित कर दिया जाता है, जिसका सीधा मतलब यह होता है कि विमान अभी उपयोग में नहीं है। इसके साथ ही जब विमान की नियमित या आवश्यक रखरखाव की आवश्यकता होती है तो भी इसे उड़ान भरने से रोक दिया जाता है। किसी अप्रत्याशित घटना के कारण हुए नुकसान की मरम्मत के लिए विमान को AOG किया जाता है।
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
1 hr agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
1 hr ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
2 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
3 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
3 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines