प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. सरकार ने दिल्ली-NCR क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए पुराने वाहनों को फेज वाइज तरीके से हटाने की योजना को मंजूरी दे दी है. साथ ही बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार और अपग्रेडेशन के प्रस्ताव पास कर दिए गए. इन फैसलों से परिवहन व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है.
दिल्ली-NCR वालों के लिए खुशखबरी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दिल्ली-NCR के लिए कैबिनेट ने 9,585 करोड़ रुपये की योजना को हरी झंडी दी है, जो दो वर्ष तक चलेगी. BS-IV या उससे पुराने ट्रकों और बसों को हटाकर उनकी जगह BS-VI मानकों वाले वाहनों या इलेक्ट्रिक वाहनों को लाने पर जोर दिया जाएगा. इस योजना का लाभ करीब 2.07 लाख वाहन मालिकों को मिलेगा. सरकार ब्याज सब्सिडी, फ्यूल वाउचर, टैक्स छूट और ऑटो कंपनियों के डिस्काउंट के रूप में आकर्षक प्रोत्साहन देगी.
यह भी पढ़ें: बंगाल में ममता को बड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी बने नेता विपक्ष; TMC के बागी गुट को स्पीकर ने दी मंजूरी
बिहार को भी बड़ी सौगात
इसी बैठक में बिहार को भी बड़ी राहत मिली है. खगड़िया-पूर्णिया खंड पर NH-31 और NH-231 को 143.5 किलोमीटर लंबाई में 4-लेन हाईवे में अपग्रेड किया जाएगा. 3,936 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट BOT मोड पर होगा. इससे खगड़िया, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया जिलों में ट्रैफिक जाम कम होगा, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी.
मध्य प्रदेश को क्या मिला?
मध्य प्रदेश में NH-347B के दो हिस्सों का विकास होगा. हिवरखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी सेक्शन को 2-लेन में बदला जाएगा, जबकि देशगांव-जुलवानिया खंड को 4-लेन बनाया जाएगा. इससे स्थानीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और किसानों व व्यापारियों को फायदा पहुंचेगा.
यह भी पढ़ें: कर्नाटक के नए सीएम बने डीके शिवकुमार, राहुल-खरगे की मौजूदगी में हुई ताजपोशी
ओडिशा को मिलेगा नया कोस्टल हाईवे
ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक 163 किलोमीटर लंबा नया कोस्टल हाईवे बनेगा. 8,300 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से यात्रा समय में करीब ढाई घंटे की बचत होगी. यह ‘पीएम गतिशक्ति’ के तहत 9 आर्थिक नोड्स और 5 लॉजिस्टिक नोड्स को जोड़ेगा, जिससे पोर्ट आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा.
तेलंगाना में भी होगा विकास
तेलंगाना में भी NH-63 और NH-563 के करीब 191 किलोमीटर लंबे हिस्सों को 4-लेन में विकसित किया जाएगा. 7,597 करोड़ रुपये की लागत से बने इन प्रोजेक्ट्स से यात्रा का समय लगभग 90 मिनट और 45 मिनट कम हो जाएगा.
संबंधित खबरें
रामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
23 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
3 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
3 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
4 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
5 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
6 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines