US-Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत के लिए बुरी खबर आई है। जंग मं एक और भारतीय मौत हो गई है। पहले ओमान के तट पर हुए ईरान के हमले में 2 भारतीय मारे गए थे। वहीं अब इराक में हुए हमले में एक भारतीय की मौत हुई और एक भारतीय लापता है। इराक में बसरा के निकट मार्शल द्वीपसमूह के झंडे तले चल रहे अमेरिकी स्वामित्व वाले क्रूड ऑयल टैंकर Safesea Vishnu पर हमला हुआ है, जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ऑयल कार्गो शिप पर तैनात बाकी 15 भारतीय नाविकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। बगदाद स्थित भारतीय दूतावास इराकी अधिकारियों के साथ संपर्क में है और बचाए गए भारतीय नाविकों को लेकर बातचीत जारी हैं। नाविकों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी और उनकी सुरक्षा के उचित इंतजाम भी किए जाएंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बीते दिन ही जंग में 2 भारतीयों की मौत होने की पुष्टि की थी।

---विज्ञापन---

खबर अपडेट की जा रही है…

---विज्ञापन---