भारत के लिए बड़ी खुशखबरी! होर्मुज स्ट्रेट से होते हुए सुरक्षित मुंबई पहुंचा कच्चे तेल का जहाज

जंग के बीच भारत के लिए बड़ी राहत है। सउदी से एक कच्चे तेल का जहाज भारत पहुंच चुका है। होर्मुज की खतरनाक स्थिति को पार करते हुए जहाज मुंबई में पहुंच गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Crude oil ship safely reaches India through Strait of Hormuz

मिडिल ईस्ट में युद्ध का आज 12वां दिन है। भारत के लिए राहत की खबर है। सऊदी से एक कच्चे तेल का जहाज सुरक्षित मुंबई पहुंच चुका है। यह जहाज खतरनाक होर्मुज स्ट्रेट से होकर निकला है। युद्ध के चलते भारत में कच्चे तेल की आपूर्ति न होने पाने की काफी चर्चा हो रही थी। इसी बीच यह बड़ी राहत मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार लाइबेरिया के झंडे वाला तेल टैंकर शेनलोंग (Suezmax) करीब 1,35,335 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर सऊदी अरब से रवाना हुआ था। यह जहाज एथेंस स्थित कंपनी Dynacom Tankers Management ऑपरेट करती है।

विज्ञापन

बता दें कि हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, लाइबेरिया के झंडे वाला शेनलॉन्ग स्वेज़मैक्स गत 1 मार्च को सऊदी पोर्ट रास तनुरा से कच्चा तेल भर करके दो दिन बाद रवाना हुआ था। वहीं मैरीटाइम डेटा फर्म लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस और टैंकरट्रैकर्स के मुताबिक, इसकी आखिरी सिग्नल लोकेशन 8 मार्च को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के अंदर थी।

विज्ञापन

भारत में इस शिप का पहु्ंचना चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट में कई देशों के जहाज फंसे हुए हैं। ईरान ने भी कई मर्चेंट शिप पर हमला भी किया है। साथ ही ईरान ने किसी को भी वॉटर चैनल से तेल न लाने की धमकी दी है। हालांकि जहाज ले जाने के लिए परमिशन लेने की शर्त रखी है। बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का सबसे अहम ट्रेड रूट है। दुनिया का करीब 5वां हिस्सा क्रूड ऑयल इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ