बाढ़-बारिश से लैंडस्लाइड में 10 की मौत, 5 जिलों पर खतरा; मेघालय में कुदरत का कहर

Meghalaya Landslide Flash Floods Update: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ देखने को मिल रही है। उत्तर पूर्वी राज्य मेघालय में भी मेघ काल बनकर बरस रहे हैं। बीती रात मेघालय की 2 जगहों पर भूस्खलन हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है।

Meghalaya Landslide News

मेघालय में भूस्खलन। Pic Credit: ANI

विज्ञापन

Meghalaya Landslide Flash Floods Update: मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने कई राज्यों को अपनी चपेट में ले रखा है। अब इस लिस्ट में मेघालय का नाम भी शामिल हो चुका है। मेघालय में बाढ़ से हर तरफ हाहाकार मच गया है। वहीं भारी बारिश के चलते भूस्खलन भी देखने को मिला है। खबरों की मानें तो पिछले 24 घंटे के भीतर मेघालय में 10 लोगों की जान चली गई है।

1 ही परिवार के 7 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेघालय की दक्षिणी गारो पहाड़ी पर भयंकर भूस्खलन हुआ है। वहीं गसुआपारा इलाके से भी लैंडस्लाइड की खबर सामने आ रही है। हटियासिया सोंगमा में भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई है। भूस्खलन के दौरान एक घर में 3 नाबालिग समेत 7 लोग मौजूद थे। भूस्खलन के बाद सभी लोग घर के अंदर फंस गए और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

5 जिलों पर मंडरा रहा खतरा

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा का कहना है कि गारो पहाड़ियों के बीच स्थित 5 जिलों में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में सभी जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसे लेकर समीक्षा बैठक की गई है। दालू में भूस्खलन के कारण 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं हटियासिया सोंगमा में भी 7 लोगों की जान चली गई है।

NDRF और SDRF की टीमें बचाव में जुटी

PTI की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के मुख्यमंत्री ने भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। NDRF और SDRF का बचाव अभियान जारी है। भूस्खलन से प्रभावित लोगों को मलबे से बाहर निकालने का काम चल रहा है।

विज्ञापन

बाढ़ के पानी में बह गया पुल

खबरों की मानें तो शुक्रवार की रात तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। ऐसे में गसुआरपारा इलाके में बना एक पुल अचानक बह गया। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में लकड़ी के पुलों की पहचान करके उनकी जगह पक्के पुल बनाने के आदेश दिए हैं। राज्य में बारिश और बाढ़ का कहर अभी भी जारी है। इसे लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ