---विज्ञापन---

देश

Meerut: चीनी मिल में लगी भीषण आग, एक जने की मौत

मेरठ: मेरठ के मोहिउद्दीनपुर स्थित चीनी मिल में शनिवार को भीषण आग लग गई। चीनी मिल में आग लगने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मेरठ डीएम दीपक मीणा ने बताया कि इस मिल के संचालन और रखरखाव को देखने वाली टीम करनाल से यहां आ रही है। शाम तक पता चल […]

Updated: Nov 26, 2022 19:05
meerut fire
meerut fire

मेरठ: मेरठ के मोहिउद्दीनपुर स्थित चीनी मिल में शनिवार को भीषण आग लग गई। चीनी मिल में आग लगने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मेरठ डीएम दीपक मीणा ने बताया कि इस मिल के संचालन और रखरखाव को देखने वाली टीम करनाल से यहां आ रही है। शाम तक पता चल जाएगा कि चीनी मिल का मेंटेनेंस का काम हो सकता है या नहीं। फिलहाल दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि यह आग सबसे पहले टरबाइन में लगी। इसके बाद टरबाइन समेत अन्य उपकरण आग में जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है। परतापुर थाना क्षेत्र स्थित मोहद्दीनपुर शुगर मिल में दोपहर में अचानक काला धुआं निकलने लगा तो हड़कंप मच गया। इसके बाद आसपास के लोग और कर्मचारी चीनी मिल की तरफ भागे।

First published on: Nov 26, 2022 07:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.