सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक और शोर-शराबे के बीच बुधवार को राज्यसभा ठहाकों से गूंज उठी. वजह थी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की एचडी देवगौड़ा पर की गई टिप्पणी. सदन में खरगे राज्यसभा से रिटायर हो रहे 37 सांसदों को विदाई दे रहे थे.
कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बारे में बात की, जिनका राज्यसभा में वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने वाला है. खरगे ने कहा कि देवेगौड़ा प्रधानमंत्री रहे और कई अन्य पदों पर भी रहे.
यह भी पढ़ें : चुनाव से पहले असम में बड़ा खेला, इस्तीफा के बाद BJP में शामिल हुए कांग्रेस के प्रद्युत बोरदोलोई
उन्होंने कहा, ‘मैं देवगौड़ा जी को बहुत दिनों से जानता हूं. मैं उन्हें 54 साल से जानता हूं. उनके साथ ही मैंने काम किया है. लेकिन क्या हुआ मुझे मालूम नहीं. वो तो प्रेम हमारे साथ किए, मोहब्बत हमारे साथ किए, शादी मोदी साहब के साथ कर ली. ये हाल ही में हुआ है.’
#WATCH | Delhi | On Former Prime Minister and Rajya Sabha MP, HD Deve Gowda, Congress National President and LoP, Rajya Sabha, Mallikarjun Kharge says, "…I know Deve Gowda ji for more than 54 years and I worked with him a lot. Later, I don't know what happened…' Wo mohabbat… pic.twitter.com/FTyNLCQIzB
— ANI (@ANI) March 18, 2026
खरगे की इस टिप्पणी के बाद पूरा सदन में ठहाके गूंज उठा. उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्यसभा में मौजूद थे, वो भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
यह भी पढ़ें : ‘राजनीति में ‘फुलस्टॉप’ नहीं, अनुभव की निरंतरता ही लोकतंत्र की ताकत’, राज्य सभा में सांसदों की विदाई पर बोले पीएम मोदी
बता दें, 1996 के लोकसभा चुनाव के बाद देवेगौड़ा एक साल से भी कम समय के लिए प्रधानमंत्री रहे हैं. कांग्रेस ने उनके नेतृत्व वाली संयुक्त मोर्चा सरकार का समर्थन किया था. एचडी देवेगौड़ा की जेडीएस पार्टी ने 2018 के राज्य चुनावों के लिए कर्नाटक में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया और चुनाव जीता. इसके बाद देवेगौड़ा के बेटे, एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने, लेकिन कई कांग्रेस और जेडीएस विधायकों की बगावत के बाद 2019 में राज्य सरकार गिर गई. जेडीएस ने बाद में भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया. बुधवार को खरगे का तंज उसी ओर इशारा कर रहा था.










