7 रूसी ऑयल टैंकरों को जाना था चीन, अब बीच समंदर 'यू-टर्न' लेकर मुड़ गए भारत की ओर

मिडिल ईस्ट से तेल की सप्लाई बाधित होने की वजह से भारत ने पिछले एक हफ्ते में रूस से रिकॉर्ड 30 मिलियन बैरल क्रूड ऑयल खरीदा है.

OIl tanker

मिडिल ईस्ट में जारी जंग ने दुनिया भर में एनर्जी क्राइसिस पैदा कर दिया है. इस बीच, भारत ने अपनी तेल जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस के साथ व्यापार को और तेज कर दिया है. ताजा शिप-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, चीन की ओर जा रहे कई रूसी तेल टैंकरों ने दक्षिण चीन सागर में ‘यू-टर्न’ लिया है और अब वे भारत के बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट से तेल की सप्लाई बाधित होने की वजह से भारत ने पिछले एक हफ्ते में रूस से रिकॉर्ड 30 मिलियन बैरल क्रूड ऑयल खरीदा है. यह बदलाव तब आया है जब अमेरिका ने भारत को अस्थायी रूप से रूस से तेल खरीद बढ़ाने की हरी झंडी दी है. हालांकि, भारत इस दावे का खंडन करता रहा है.

विज्ञापन

‘एक्वा टाइटन’ जैसा बड़ा टैंकर, जो पहले चीन जा रहा था, अब 21 मार्च को न्यू मंगलौर पहुंचने वाला है. इसे बाल्टिक सी पोर्ट से लोड किया था. वोर्टेक्स लिमिटेड के आंकड़ों के मुताबिक, कम से कम सात ऐसे टैंकर हैं जिन्होंने बीच समुद्र में चीन का रास्ता छोड़कर भारत की ओर मुड़े हैं. इसमें ‘ज़ौज़ौ एन’ टैंकर भी शामिल है, जो कजाख क्रूड लेकर 25 मार्च तक सिक्का (गुजरात) पहुंच सकता है.

विज्ञापन

अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है. यह रूट रणनीतिक रूप से बहुत अहम है. तेल की वैश्विक खपत का पांचवां हिस्सा इसी रूट से गुजरता है. भारत, पाकिस्तान जैसे देश भी इस रूट पर निर्भर थे. लेकिन ईरान जो भी टैंकर इस रूट से गुजर रहा है, उस पर मिसाइलें दाग रहा है. होर्मुज स्ट्रेट में सैंकड़ों की संख्या में ऑयल टैंकर रुके हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ