Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
Oppn Mega Meeting: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार को पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ पटना पहुंचे। दोनों नेता यहां विपक्षी एकता बैठक में शामिल होंगे। विपक्ष की बैठक में शामिल होने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान जीतेगी। बीजेपी का मकसद कुछ लोगों को फायदा पहुंचाना है। कांग्रेस गरीबों और जरूरतमंदों के लिए काम करती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए एकता ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश को तोड़ रही है और नफरत और हिंसा फैला रही है, जबकि कांग्रेस देश को जोड़ रही है। विपक्ष की बैठक से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
#WATCH | BJP is working to spread hate, violence and break the country. We are working to spread love and unite. Opposition parties have come here today and together we will defeat BJP: Congress leader Rahul Gandhi, in Bihar's Patna pic.twitter.com/fyIQtVrtZd
— ANI (@ANI) June 23, 2023
खड़गे ने कहा, “अगर हम बिहार जीतते हैं, तो हम पूरे देश में जीत सकते हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपने मतभेदों को छोड़ दें और लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हों। सभी कांग्रेस नेताओं को एकजुट होना चाहिए और मतभेदों को दूर रखते हुए 2024 का चुनाव लड़ना चाहिए।”
वहीं, बैठक से पहले दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए खड़गे ने कहा कि विपक्षी दलों का एजेंडा केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार को हटाना है और वे सभी मिलकर लड़ेंगे। खड़गे ने कहा कि हम सभी बीजेपी के खिलाफ मिलकर लड़ना चाहते हैं और हमारा एजेंडा बीजेपी सरकार को हटाना है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा रखे गए केंद्र के अध्यादेश के मुद्दे पर बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वे संसद सत्र से पहले इस पर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा, ”संसद सत्र से पहले हम इस पर (केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आप को समर्थन देने पर) फैसला लेंगे।”
#WATCH | We all want to fight together against BJP and our agenda is to remove the BJP govt… We will take a decision on this (on supporting AAP against the Centre's ordinance) before the Parliament session, says Congress president Mallikarjun Kharge as he leaves for the… pic.twitter.com/ew2Qzs2Vfq
— ANI (@ANI) June 23, 2023
पटना में विपक्षी दल की बैठक से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों से राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश पर अपना रुख स्पष्ट करने का आग्रह किया है।
बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने की रणनीति बनाने के लिए देश भर के विपक्षी दलों के नेता पटना में बैठक करने वाले हैं। विपक्ष ने अपनी बैठक के लिए पटना को चुना क्योंकि ये शहर 1974 में जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति के आह्वान का प्रतिनिधित्व करता है जिसने इंदिरा गांधी की बहुमत सरकार को गिरा दिया था।
बैठक की मेजबानी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य भाजपा से मुकाबला करने के लिए संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने के लिए आम सहमति बनाना है। बैठक की मेजबानी कर रहे जनता दल (यूनाइटेड) ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती को इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया है। यह बैठक बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने बुलाई है और इसमें भाजपा के विरोधी दलों के नेता शामिल होंगे।
बैठक से पहले पटना पहुंचने वाले नेताओं में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती शामिल हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।