Hit And Run: लग्जरी कार ने 3 को रौंदा, एक युवक की मौत; जानें अब कहां सामने आया मामला?

Hit And Run Case: महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन का केस सामने आया है। एक ऑडी कार ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार 3 युवकों को रौंद दिया। घायलों में से एक युवक ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

Hit And Run Case

टक्कर लगने से बाइक और स्कूटी बुरी तरह डैमेज हो गईं।

विज्ञापन

Maharashtra Pune Hit And Run Case: लग्जरी कार ऑडी ओवरस्पीड से जा रही थी कि एक बाइक और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। पहले स्कूटी को टक्कर मारी, जिससे 2 युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। फिर एक बाइक को टक्कर मारी, जिस पर सवार डिलीवरी ब्वॉय गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं ऑडी ड्राइवर युवकों को रौंदने के बाद कार लेकर फरार हो गया था, जिसे CCTV फुटेज से शिनाख्त करके गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:14 साल की लड़की बनी मां! बेटी को रेलवे ट्रैक पर फेंका, पुल‍िस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

विज्ञापन

शराब पीकर ओवरस्पीड से ड्राइविंग का शक

मामला एक बार फिर महाराष्ट्र के पुणे जिले का है। मृतक का नाम राउफ अकबर शेख है। आरोपी की शिनाख्त गांव हडपसर निवासी आरोपी चालक आयुष प्रदीप तायल (34) के रूप में हुई। उसे गिरफ्तार करके उसकी ऑडी कार को जब्त कर लिया गया है। देररात करीब डेढ़ बजे पुणे के कोरेगांव पार्क इलाके में गूगल बिल्डिंग के सामने यह हिट एंड रन की घटना हुई। घायलों का बयान है कि शायद ऑडी ड्राइवर प्रदीप तायल ने शराब पी रखी थी और वह ओवरस्पीड से ड्राइव कर रहा था।

विज्ञापन

सिर के बल चोट लगने से हुई युवक की मौत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ABC रोड से ताड़ी गुटा चौक की तरफ जा रहा था, जब उसने बाइक और स्कूटी को टक्कर मारी। ऑडी कार का नंबर MH12 NE 4464 है। पहले ऑडी ने एक्टिवा स्कूटी को टक्कर मारी। इस पर 3 लोग सवार थे, जो टक्कर लगते ही सड़क पर गिर गए। आगे जाकर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। उस पर सवार राउफ सिर के बल सड़क पर गिरा, लेकिन कार ड्राइवर रुकने की बजाय फरार हो गया। राहगीरों ने राउफ को संभाला और पुलिस को फोन करके हादसे के बारे में बताया। पुलिस ने मौके पर जाकर चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ