14 साल की लड़की बनी मां! बेटी को रेलवे ट्रैक पर फेंका, पुल‍िस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

Bhopal Newborn Baby Case: मध्य प्रदेश के भोपाल में पैदा होते ही फेंकी गई नवजात ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बच्ची को फेंकने वाले 3 आरोपियों को दबोच लिया है। वहीं बच्ची को पैदा करने वाली लड़की और उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार करने की तैयारी है, दोनों ही नाबालिग हैं।

Bhopal New Born Baby

बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था।

Bhopal Newborn Baby Girl Died: आज अष्टमी के दिन पूरा देश मां दुर्गा के बाल स्वरूपों की पूजा कर रहा है, उनके पैर छूकर भोग लगा रहा है। वहीं इसी भारतीय समाज में एक मां ऐसी भी है, जिसने पैदा होते ही अपनी बेटी को बोरे में बंद करने फेंक दिया। रोती-बिलखती बच्ची पर लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस की मदद से बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रही महिला की शिनाख्त करके एक्शन लिया।

विज्ञापन

पुलिस करीब 40 कैमरों को ट्रेस करके 3 आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों में बच्ची पैदा करने वाली लड़की की मां, डिलीवरी कराने वाला डॉक्टर और नर्स आसमां शामिल हैं। तीनों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया है। बच्ची को फेंकने के लिए इस्तेमाल किया गया वाहन जब्त किया गया है। वहीं बच्ची को पैदा करने वाली लड़की की काउंसिलिंग के बाद गिरफ्तार करने की बात पुलिस कह रही है।

विज्ञापन

CCTV में बोरे को फेंकती दिखी आरोपी नर्स

DCP प्रियंका शुक्ला ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बुधवार को ऐशबाग इलाके में रेलवे ट्रैक के किनारे एक बोरी में 2 दिन की नवजात मिली थी। लोगों ने बोरी को हिलते देखा तो उसे उठाने पर बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बोरी खोली तो उसके अंदर नवजात बच्ची थी, जिसकी नाल भी नहीं कटी थी। बच्ची ने अस्पताल में इलाज के समय गुरुवार रात को दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने इलाके में लगा CCTV कैमरा चेक किया तो एक महिला बोरे को फेंकते नजर आई। उस महिला की शिनाख्त नर्स आसमां के रूप में हुई। पुलिस CCTV कैमरों को ट्रेस करते हुए नर्स तक पहुंची तो उसने डॉक्टर के बारे में बताया। दोनों को पकड़कर पुलिस बेटी की डिलीवरी कराने वाली महिला तक पहुंची। डॉक्टर-नर्स ने पुलिस को बताया कि महिला ने उन्हें 60 हजार दिए थे, साथ ही पूरा मामला भी बताया।

विज्ञापन

बच्ची की मां और उसकी प्रेमी दोनों नाबालिग

DCP प्रियंका शुक्ला के अनुसार, आरोपी डॉक्टर प्राइवेट क्लीनिक चलाता है। वहीं डिलीवरी कराने वाली महिला ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी है। वह 8वीं में पढ़ती है, लेकिन उसके अपने ममेरे भाई के साथ प्रेम संबंध थे। उसी का नतीजा नवजात थी। पैसे देकर डिलीवरी कराई थी। उन्होंने ही बच्ची को बोरे में बंदर करके रेलवे ट्रैक के पास फेंका था।

समाज में बदनामी के डर से उसने यह सब किया। क्योंकि प्री-मेच्योर डिलीवरी थी, इसलिए बच्चे के जिंदा बचने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन बच्ची बिल्कुल स्वस्थ थी, इसलिए उसे फेंकना पड़ा। DCP ने कहा कि लड़की और उसका प्रेमी दोनों नाबालिग हैं, लेकिन काउंसिलिंग कराने के बाद दोनों को मामले में आरोपी बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ