हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

महाराष्ट्र: 14 साल का बेटा देखता था एडल्ट फिल्में, स्कूल से आई शिकायत तो पिता ने ले ली जान

Man Killed His Son For Watching Adult Films: इस शख्स ने पहले बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन बाद में पत्नी को बताया कि उसी ने बेटे की हत्या की है।

विज्ञापन
Representative Image (Pixabay)

Man Killed His Son For Watching Adult Films : महाराष्ट्र के सोलापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को कथित तौर पर अपने ही बेटे की जहर देकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार शख्स ने अपने 14 साल के बेटे विशाल की इसलिए जान ले ली क्योंकि वह अपने फोन पर एडल्ट फिल्में देखता था और उसके स्कूल से भी लगातार शिकायतें आ रही थीं। आरोपी की पहचान विजय बट्टू के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार वह पेशे से दर्जी है और सोलापुर सिटी में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है।

विजय ने बेटे की हत्या करने की बात शुरुआत में पुलिस के साथ अपनी पत्नी से भी छिपाने की कोशिश की थी। वह अपनी पत्नी के साथ 13 जनवरी को पुलिस स्टेशन पहुंचा था। यहां उसने अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। कुछ दिन बाद पुलिस को विशाल का शव उसके घर के पास के ही एक नाले में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव में सोडियम नाइट्रेट नाम के एक जहर की मौजूदगी का पता चला। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और विशाल के परिवार व पड़ोसियों से पूछताछ शुरू की।

पत्नी के सामने कबूला सच

जांच के दौरान पुलिस को विजय की ओर से दी गई जानकारियों में गड़बड़ी मिली। 28 जनवरी को उसने अपनी पत्नी को बताया कि बेटे की उसने हत्या कर दी है। विजय के अनुसार स्कूल से विशाल की कई शिकायतें मिल रही थीं। वह विशाल के घर पर व्यवहार और एडल्ट फिल्में देखने की आदत से भी परेशान था। 13 जनवरी की सुबह विजय अपने बेटे को बाइक पर लेकर निकला था और सॉफ्ट ड्रिंक में सोडियम नाइट्रेट मिलाकर पिला दिया। जब विशाल बेहोश हो गया तो विजय ने उसका शव घर के पास के एक नाले में फेंक दिया। पत्नी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कोच्चि बीच पर खुद गंदगी साफ करने लगे रूसी पर्यटक

ये भी पढ़ें: बारिश के बाद ओले भी पड़ेंगे, मौसम विभाग का अपडेट

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कनाडा में 500 क‍िलो के Polar Bear को ही ले उड़े चोर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola