Canadian Heist: कनाडा में अजीबोगरीब चोरी! 500 क‍िलो के Polar Bear को ले उड़े चोर

Canadian Heist Polar Bear Stolen Case: कनाडा में ध्रुवीय भालू चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस अजीबोगरीब चोरी का केस दर्ज किया है। अब चोर और भालू दोनों की तलाश की जा रही है।

Polar Bear

कनाडा में ध्रुवीय भालू चोरी होने का केस दर्ज हुआ है।

Polar Bear Stolen in Canadian Heist: आजकल देश-विदेश में चोरी के मामले आए दिन सामने आने लगे हैं। यूं तो चोर कीमती सामान, पैसा, ज्वेलरी आदि चुराते हैं, लेकिन कई बार अजीबोगरीब चीजें चोरी होने के किस्से भी देखने को मिल जाते हैं। ऐसी ही अजीबोगरीब चोरी कनाडा में हुई है।

विज्ञापन

एक चोर विशाल टैक्सिडेरमी ध्रुवीय भालू ही चोरी करके ले गया। कनाडा में एडमॉन्टन के पास एक रिजॉर्ट से लगभग 500 पाउंड (225 किलोग्राम) का भालू चोरी हुआ। भालू के मालिक ने चोरी की शिकायत पुलिस को दी है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज करके चोर-भालू की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रेस्क्यू करके रिजॉर्ट में लाया गया था पोलर भालू

पुलिस के अनुसार, चुराया गया ध्रुवीय भालू करीब 12 फीट (3.6 मीटर) लंबा है। इसे जनवरी की शुरुआत में -30C (-22F) तापमान में ठिठुरते हुए पाया गया और रेस्क्यू करके लिली लेक रिजॉर्ट में लाया गया था। रिज़ॉर्ट एडमॉन्टन से लगभग 30 मील (50 किमी) उत्तर में स्टर्जन काउंटी में स्थित है।

विज्ञापन

गत 22 जनवरी को रिजॉर्ट से कोई भालू को चुरा कर ले गया। पुलिस ने लोगों ने अपील की है कि अगर कोई भालू को बेचने आए या ऑनलाइन सेल करने की कोशिश करे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, क्योंकि ध्रुवीय भालू को खरीदना और बेचना गैर-कानूनी है। इसलिए लोग केस सुलझाने में सहयोग करें।

विज्ञापन

रिजॉर्ट कर्मियों ने साजिशन चोरी का आरोप लगाया

रिजॉर्ट की कर्मचारी वांडा रोवे ने द ग्लोब एंड मेल को बताया कि रिजॉर्ट में 24 घंटे सुरक्षा रहती है। सिक्योरिटी गार्ड गश्त भी करते हैं, लेकिन कड़ाके की ठंड के कारण 22 जनवरी की रात को सिक्योरिटी गार्ड गश्त नहीं कर पाए। शायद चोरों को इसकी जानकारी पहले से थी।

उन्होंने सोची समझी साजिश के तहत पहले उस केबिन की लाइट काट दी, जहां उसे रखा गया था। इसके बाद उसे पकड़कर बाहर खींच लिया और एक गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए। रिजॉर्ट में लगे CCTV कैमरे पर बाहर सड़क पर एक गाड़ी खड़ी नजर आई। चोरी में किसी जानकार का हाथ हो सकता है।

विज्ञापन

कनाडा में ध्रुवीय भालू का शिकार करना कानूनी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिजॉर्ट में अगस्त 2023 में भी चोरी हुई थी। कोई 2 टैक्सिडेरमी रैकून चोरी करके ले गया था। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश भी कर रही है कि रैकून और भालू की चोरी का आपस में कोई कनेक्शन तो नहीं। कहीं दोनों चोरियों के पीछे एक ही शख्स या गिरोह का हाथ तो नहीं।

विज्ञापन

बता दें कि आर्कटिक क्षेत्रों में पाए जाने वाले ध्रुवीय भालू का शिकार करना कनाडा के उत्तरी क्षेत्रों में कानूनी है। कनाडा में करीब 16 हजार ध्रुवीय भालू हैं और यह संख्या विश्व की कुल भालुओं की आबादी का लगभग दो तिहाई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ