हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LPG Cylinder Crisis: देशभर में मचा हड़कंप, सिलेंडर न मिलने से मुंबई-बेंगलुरु में होटल-रेस्टोरेंट्स बंद, जानें क्या कहती है सरकार?

LPG Cylinder Crisis: भारत में कुकिंग गैस का संकट खड़ा हो गया है। क्योंकि देशभर में गैस सिलेंडर की शॉर्टेज हो गई है। कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति एजेंसियों ने बंद कर दी है। क्योंकि तेल कंपनियों के पास सिर्फ 2 दिन की गैस का स्टॉक बचा है।

विज्ञापन
तेल कंपनियों के पास सिर्फ 2 दिन की गैस बची है।

LPG Cylinder Crisis: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के कारण भारत में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि देश में कुकिंग गैस की शॉर्टेज हो गई है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई गैस एजेंसियों ने रोक दी है। क्योंकि तेल कंपनियों के पास सिर्फ 2 दिन की गैस का स्टॉक बचा है। हालातों को देखते हुए मुंबई-बेंगलुरु में आज से 10 प्रतिशत होटल-रेस्टोरेंट बंद रखने की घोषणा हुई है।

कामकाजी लोगों और स्टूडेंट्स की टेंशन बढ़ी

वहीं पुणे में 18 शवदाह गृह अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। इसका असर उन कामकाजी लोगों और स्टूडेंट्स पर पड़ेगा, जो घरों से बाहर रहते हैं और खाने के लिए होटलों या रेस्टोरेंट पर निर्भर करते हैं। शवों का अंतिम संस्कार करना भी मुश्किल हो सकता है। अगर गैस खत्म हो गई और नई सप्लाई नहीं आई तो घरों में भी कुकिंग गैस का संकट गहरा जाएगा, जिस वजह से लोगों के लिए खाना पकाना मुश्किल हो जाएगा, जो जीने के लिए बेहद जरूरी चीज है।

पाकिस्तान में ‘तेल संकट’ से हड़कंप, सरकारी दफ्तरों के पेट्रोल-डीजल भत्ते में कटौती, स्कूल-कॉलेज बंद

विज्ञापन

होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन क्या कहती?

इंडिया होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (AHAR) के अध्यक्ष विजय शेट्टी ने चेतावनी दी है। एसोसिएशन कहा कहना है कि अगर गैस का संकट ऐसे ही बढ़ता रहा तो अगले 2 दिन में ऑल इंडिया होटल्स एंड रेस्टोरेंट बंद करने पड़ेंगे। अभी तक 10 से 20 फीसदी होटल्स और रेस्टोरेंट को दिक्कत आई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी को लेटर लिखकर स्थित के बारे में बता दिया गया है। महाराष्ट्र के सिविल सप्लाई मंत्री छगन भुजबल से भी बातचीत की गई है।

नेशनल एसोसिएश की केंद्र सरकार से अपील

नेशनल रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने भी केंद्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। एसोसिएशन का कहना है कि केंद्र सरकार बार-बार कह रही है कि कुकिंग गैस की सप्लाई पर अभी कोई संकट नहीं है। अगर ऐसा नहीं है तो गैस की सप्लाई क्यों रोकी गई है। तेल कंपनियों ने भी कहा था कि 70 दिन तक गैस की सप्लाई में कोई बाधा नहीं आएगी, लेकिनप गैस सप्लाई का अचानक बंद होना होटल उद्योग के लिए एक बड़ा झटका है।

विज्ञापन

गैस संकट पर केंद्र सरकार ने दिया बड़ा आदेश

देश में गहराए LPG संकट पर पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है। तेल कंपनियों से गैस का उत्पादन बढ़ाने का कहा है। कंपनियों को साफ कहा गया है कि अतिरिक्त गैस का उत्पादन और इस्तेमाल सिर्फ घरेलू LPG की जरूरतों को पूरा करने के लिए ही किया जाएगा। बाहर से मंगाई गई LPG की सप्लाई सिर्फ अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को दी जाएगी। रेस्टोरेंट, होटल और अन्य इंडस्ट्री की समीक्षा के लिए एक कमेटी बनाई गई है।

ईरान जंग से हिला पाकिस्तान! शहबाज शरीफ ने मंत्रियों की सैलरी रोकी, इफ्तार पार्टियों पर लगा बैन

विज्ञापन

गोरखपुर-वाराणसी में सिलेंडर डिलीवरी रुकी

बता दें कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और वाराणसी में पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रोक दी है। घरेलू सिलेंडर की सप्लाई में 20 से 25 फीसदी तक की कटौती हुई है।

पुणे में 18 शवदाह गृह अस्थायी रूप से बंद हुई

महाराष्ट्र के पुणे में नगर निगम की ओर से संचालित LPG से अंतिम संस्कार करने वाले 18 शवदाह गृहों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। आयुक्त नवल किशोर राम ने बताया कि गैस की सप्लाई बाधित होने से समस्या आई है। इलेक्ट्रिक शवदाह गृह पूरी तरह चालू हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola