दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी की तबीयत बिगड़ गई है, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सैयद अहमद बुखारी के पोते सैयद अरीब बुखारी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। बताया गया कि इमाम बुखारी को संक्रमण हुआ है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
दिल्ली के स्वरूप नगर में हमलावरों ने कपल पर फायरिंग कर दी, जिसमें पति की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि मामला रुपयों की लेनदेन से जुड़ा हुआ है।
अफ्रीका दिवस समारोह में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि हमारे संबंध, जुड़ाव और सहानुभूति वास्तव में विशेष हैं। आप में से कई लोग इस देश में व्याप्त इस गहरी धारणा से अवगत होंगे कि जब तक अफ्रीका अपनी स्वतंत्रता हासिल नहीं कर लेता, तब तक हमारी स्वतंत्रता पूरी नहीं होगी। आज, यह तर्क विकास, समृद्धि और प्रगति तक भी लागू होता है। जब हम खाद्य, स्वास्थ्य और ऊर्जा सुरक्षा की बात करते हैं, तो यह केवल हमारी राष्ट्रीय संभावनाओं की चिंता नहीं है। यह अफ्रीका के सामने आने वाली चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से उभरने वाले समाधानों के बारे में भी है।
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीट कर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर पीएम नरेंद्र मोदी और पूर्वोत्तर के बारे में अपमानजनक और बेहद अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। उन्होने लिखा कि उनके शब्द न केवल राजनीति से प्रेरित हैं, बल्कि वे इस क्षेत्र के लोगों के गौरव और आकांक्षाओं का अपमान भी हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में, पूर्वोत्तर ने स्वतंत्रता के बाद पहली बार वास्तविक सम्मान, मान्यता और तेजी से विकास देखा है। किसी भी अन्य प्रधानमंत्री ने हमारी विशिष्ट पहचान को कम किए बिना, पूर्वोत्तर को राष्ट्रीय मुख्यधारा में इतने निर्णायक रूप से एकीकृत नहीं किया है। ऐतिहासिक शांति समझौतों पर हस्ताक्षर करने से लेकर परिवर्तनकारी इंफ्रा प्रोजेक्ट शुरू करने तक, प्रगति दिखाई दे रही है।
उन्होंने लिखा कि यह पूर्वोत्तर के लिए पीएम मोदी का गहरा स्नेह है जो हमारे क्षेत्र को दक्षिण पूर्व एशिया के लिए भारत के प्रवेश द्वार और राष्ट्रीय विकास के नए इंजन में बदल रहा है। गौरव गोगोई को यह याद रखना चाहिए कि जिस असमिया गमसा को वे गर्व से पहनते हैं, उसे हमारे लोगों की परंपराओं का सम्मान करने और उन्हें प्रदर्शित करने के अथक प्रयासों के माध्यम से मोदी ने खुद संस्कृति और गरिमा के वैश्विक प्रतीक के रूप में ऊंचा किया है। उन्होंने कहा, “छह दशकों से कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को जानबूझकर उपेक्षित और अलग-थलग रखा है। आज इस तरह की घिनौनी टिप्पणी करके उसने एक बार फिर अपना असली चेहरा दिखाया है। मैं गौरव गोगोई के बयान की कड़ी निंदा करता हूं और मांग करता हूं कि वह पूर्वोत्तर के लोगों से बिना शर्त माफी मांगें।
पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सबलपुर इलाके में मोटरसाइकिल लदे एक कंटेनर में अचानक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। देखते ही देखते दर्जनों गाड़ियां साथ में ट्रक भी धू-धू कर जलने लगा। बताया जा रहा है कि इसी गोदाम में सारी बाइक के अनलोड करनी थी। हालांकि एक खलासी आग से झुलस गए हैं। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह आग कैसे लगी?
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं। वे अपने बच्चों के लिए शिक्षा और रोजगार चाहते हैं और पलायन रोकना चाहते हैं। अब सभी को समझ आ गया है कि बिहार में विकास कार्य होने चाहिए और यहां कारखाने लगने चाहिए। लोग लालू (यादव) और नीतीश (कुमार) से मुक्ति चाहते हैं। बिहार में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं क्योंकि इसके सीएम नीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं। बिहार के लोग इस बार अपने बच्चों के लिए वोट देंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को पश्विम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इससे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मैं कल दोपहर अलीपुरद्वार में भाजपा पश्चिम बंगाल की एक जनसभा को संबोधित करूंगा। पिछले एक दशक में एनडीए सरकार की विभिन्न योजनाओं को पश्चिम बंगाल के लोगों ने खूब सराहा है। साथ ही, वे तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार और खराब प्रशासन से तंग आ चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि कल, 29 मई का दिन बिहार और खासकर पटना के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इस महान शहर को एक नया यात्री टर्मिनल मिलेगा जो अधिक यातायात को संभाल सकेगा। बिहार के लोग कई वर्षों से इसका इंतजार कर रहे थे। बिहटा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव का भी शिलान्यास किया जाएगा। इससे बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
जम्मू के नरवाल इलाके में 3 आरपीजी गोले बरामद हुए हैं। इसे डिफ्यूज करने की कोशिश की जा रही है। बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद हैं।
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर तत्काल प्रभाव से दिल्ली पुलिस में तैनात 38 आईपीएस/दानिप्स अधिकारियों के स्थानांतरण/तैनाती के आदेश दिए हैं।
मणिपुर में भाजपा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। बीजेपी के करीब दस विधायक राज्यपाल से मिलने के लिए पहुंचे और दावा पेश किया है। 9 फरवरी को बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ दिया था, जिसके बाद से ही राष्ट्रपति शासन लागू है।
डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने ग्रीस के उप विदेश मंत्री तासोस चत्जीवासिलियोउ और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कल पहलगाम में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी और आज प्रशासनिक सचिवों और वरिष्ठ विभाग प्रमुखों की बैठक हुई। मैंने शिक्षा मंत्री को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि स्कूलों और कॉलेजों में पिकनिक फिर से शुरू हो जाएं और गुलमर्ग तथा पहलगाम में दौरे बढ़ाए जाएं ताकि स्थिति सामान्य हो सके।
अभिनेता डिनो मोरिया मुंबई स्थित आर्थिक अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचे। मीठी नदी सफाई घोटाले के सिलसिले में उनसे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले अधिकारियों ने कल डिनो मोरिया से करीब 7 घंटे तक पूछताछ की थी।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, पीएम मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर चमक रहा है। सतत, समावेशी और आत्मनिर्भर विकास भारत की नई पहचान बन गया है। एक समय था जब भारत की अर्थव्यवस्था बहुत कमजोर थी, लेकिन पीएम की मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन से भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रवास की स्पष्ट नीति पर चलती है।
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, 24 अप्रैल को ईडी ने असम और मेघालय में कई जगहों पर छापेमारी की। ईडी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की, जिसमें उसने बताया कि असम और मेघालय में कोयले का अवैध सिंडिकेट चल रहा है। तलाशी के दौरान 1.58 करोड़ रुपये नकद, डिजिटल डिवाइस और दो महंगी गाड़ियां जब्त की गईं। हमने पहले इसका स्वागत किया, क्योंकि कांग्रेस ने सदन के अंदर और बाहर इस मुद्दे को उठाया है। इससे असम के सीएम गलत साबित हुए, जो कहते रहते हैं कि राज्य में कोई अवैध कोयला खनन नहीं होता। एक सरकारी एजेंसी ने असम के सीएम को गलत साबित कर दिया है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, आज स्मार्ट बसों का उद्घाटन किया गया है। बसों में सीसीटीवी कैमरे, वाईफाई लगाए गए हैं; ये बसें यात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेंगी। महिलाओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है।
दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, दिल्ली में जनता द्वारा चुनी गई काम करने वाली सरकार सत्ता में आई है। मैं दिल्ली की जनता का धन्यवाद करती हूं और उनसे कहना चाहती हूं कि आपके भरोसे पर हमने पिछले 100 दिनों में दिल्ली के लिए काम किया है। हमने कई ऐसे फैसले सही किए जो पिछली सरकारों के समय सही नहीं थे। केंद्र की योजनाओं को दिल्ली में लागू करने का काम किया गया। अब दिल्ली की जनता को डबल इंजन का पूरा लाभ मिल रहा है।