हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'कांग्रेस ने सिर्फ वोटों की राजनीति की', ऑपरेशन सिंदूर क्या बोले एकनाथ शिंदे?

पीएम मोदी आज जी-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए कनाडा पहुंच गए हैं। यहां पर वे कई वैश्विक नेताओं से बातचीत करेंगे। इस दौरान समिट में वे ऑपरेशन सिंदूर और एआई क्वांटम, खाद्य आपूर्ति और क्षेत्रीय अस्थिरता को लेकर अपनी बात रखेंगे। ऐसे ही दिनभर की बड़ी खबरों और अपडेट के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन
LIVE Breaking News in Hindi

Live Updates

20:30 (IST) 17 Jun 2025

'कांग्रेस ने सिर्फ वोटों की राजनीति की', ऑपरेशन सिंदूर क्या बोले एकनाथ शिंदे?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पीएम मोदी ने इसलिए शुरू किया, क्योंकि पाकिस्तान ने हमारी बहनों का सिंदूर पोछने का पाप किया और हमने मुंह तोड़ जवाब दिया। पीएम मोदी ने इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान को सबक सिखाया है। कांग्रेस की जब सरकार थी तब कांग्रेस कभी भी एक्शन नहीं लेती थी। सिर्फ उन्होंने वोटों की राजनीति की।

20:28 (IST) 17 Jun 2025

'जनगणना जातिगत होगी', JDU नेता केसी त्यागी का कांग्रेस पर हमला

JDU नेता केसी त्यागी ने 16वीं जनगणना के लिए जाति गणना सहित राजपत्र अधिसूचना जारी होने पर कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सार्वजनिक रूप से घोषणा की गई कि जनगणना जातिगत भी होगी। कांग्रेस पार्टी के लोग मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं।

20:27 (IST) 17 Jun 2025

विदेश मामलों पर संसदीय समिति की बैठक के बाद शशि थरूर का बड़ा बयान

विदेश मामलों पर संसदीय समिति की बैठक के समापन पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हमारे पास भारत की हिंद महासागर रणनीति नामक एक विषय पर चर्चा चल रही थी, जो एक विदेश नीति का विषय है, जिसके महत्वपूर्ण रक्षा आयाम हैं। हमने विभिन्न पहलुओं पर ढाई घंटे से अधिक समय तक गंभीर चर्चा की, जिसे आप संसद में प्रस्तुत रिपोर्ट में देखेंगे। यह बहुत गहन चर्चा थी। समिति के प्रत्येक सदस्य ने सवाल पूछे।

17:49 (IST) 17 Jun 2025

ओडिशा छात्रा गैंगरेप केस में NCW ने लिया स्वत: संज्ञान

NCW के अनुसार, राष्ट्रीय महिला आयोग ने ओडिशा के गोपालपुर बीच पर 20 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है।

17:47 (IST) 17 Jun 2025

'हरियाणा में कानून व्यवस्था सबसे खराब', जाति जनगणना पर पर क्या बोले कांग्रेस सांसद?

जाति जनगणना पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमारी मांग थी कि तेलंगाना पैटर्न जैसे रेवंत रेड्डी सरकार ने विस्तृत जानकारी एकत्रित की। एक विस्तृत नोटिफिकेशन निकाला गया, ताकि सारी जानकारी मिले और उस आधार पर सरकार नीतियों में बदलाव लाए। इस तरह का कोई नोटिफिकेशन भारत सरकार ने नहीं निकाला है। हमारी मांग जो थी, उस मांग को सरकार ने नहीं माना है। भारत सरकार ने अपना एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जो 2011 से ज्यादा अलग नहीं है। तो अब आगे क्या कदम उठाए जाएंगे, हमें उसका इंतजार है। हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ ​​सिम्मी चौधरी हत्याकांड पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था सबसे खराब है और हत्या के मामले में हरियाणा देश में नंबर 1 पर है। डकैती में हरियाणा नंबर 2 पर है और महिलाओं के ऊपर अपराध पर हरियाणा नंबर 1 पर है। ये स्थिति हरियाणा की है।

17:45 (IST) 17 Jun 2025

मेघालय SIT ने सोनम रघुवंशी समेत आरोपियों को हिरासत में लिया

राजा रघुवंशी हत्या मामले में मेघालय SIT ने अपराध के रिक्रिएशन के बाद सोनम रघुवंशी समेत आरोपियों को वेई सावडोंग फॉल्स, चेरापूंजी (सोहरा) से हिरासत में लिया।

14:28 (IST) 17 Jun 2025

Breaking News: NCP के विलय पर क्या बोले शरद पवार?

एनसीपी के विलय को लेकर शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। शरद पवार ने कहा कि जो बीजेपी साथ गए हैं उनको साथ नहीं ले सकता। हम संधि के लिए नहीं जाएंगे। शरद पवार ने आगे कहा कि गांधी, नेहरू, फूले, साहू और आंबेडकर की विचारधारा वाले लोगों को ही साथ रख सकता हूं।

13:53 (IST) 17 Jun 2025

Breaking News: बिहार के राज्यपाल से मिलेगा बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल

लालू यादव के जन्म दिन पर बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान से जुड़े मामले में आज बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल शाम को 6ः30 बजे राज्यपाल से मुलाकात करेगा। इस मामले में बीजेपी लगातार आक्रामक है। जानकारी के अनुसार बीजेपी पूरे प्रदेश में इसको लेकर प्रदर्शन करने की तैयारी में है।

13:23 (IST) 17 Jun 2025

Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली पुलिस ने लूट के 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में गाड़ी लूट और किडनैपिंग के मामले में 3 लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी हुई कार टाटा हैरियर, दो मोबाइल फोन और एक पिस्टल बरामद की है।

12:06 (IST) 17 Jun 2025

Breaking News: अमरनाथ यात्रा मार्ग नो-फ्लाई जोन घोषित

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान 1 जुलाई से 10 अगस्त तक सरकार ने अमरनाथ यात्रा मार्ग को नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया है। सरकार ने यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले के बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया है।

11:49 (IST) 17 Jun 2025

Breaking News: ओडिशा गैंगरेप पर क्या बोलीं डिप्टी सीएम?

ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रावती परिदा ने ट्वीट कर कहा कि गोपालपुर बीच पर एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना से मैं बहुत दुखी हूं। अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मैंने इस घटना के संबंध में एसपी से बात की है और पूरी जांच के आदेश दिए हैं तथा भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

11:28 (IST) 17 Jun 2025

Delhi Breaking: जस्टिस वर्मा कैश मामले में क्या बोले कपिल सिब्बल?

जस्टिस वर्मा कैश जांच मामले पर वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, आपने बिना किसी जांच और प्रक्रिया के एक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के खिलाफ फैसला ले लिया। न्यायाधीश की बात भी नहीं सुनी गई। यह बिल्कुल चौंकाने वाला है। दुर्भाग्य से, राजनीतिक वर्ग को इस मामले में शामिल किया गया है, और यह सरकार एक न्यायाधीश को बचा रही है। अतीत में हुए सभी महाभियोगों के लिए, यह मामला पूरी तरह से अलग है।

10:36 (IST) 17 Jun 2025

Maharashtra Breaking: पुणे ब्रिज हादसे की जांच के लिए सरकार ने बनाई जांच कमेटी

पुणे ब्रिज हादसे की जांच के लिए सरकार ने कमेटी का गठन किया है। जांच समिति में 6 अधिकारी शामिल हैं। समिति को हादसे की जांच रिपोर्ट 15 दिन के अंदर पुलिस को सौंपनी होगी।

10:24 (IST) 17 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder: थोड़ी देर में क्राइम सीन रिक्रिएट कराएगी शिलॉन्ग पुलिस

राजा रघुवंशी हत्या मामले में शिलॉन्ग पुलिस आज पांचों आरोपियों को ठीक उसी जगह पर लेकर जाएगी जहां पर उन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या की थी। बता दें कि पुलिस इस मामले को और तेज गति से सुलझाने में जुटी है।

09:29 (IST) 17 Jun 2025

Rajasthan Latest News: योग दिवस से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने किया योगाभ्यास

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास पर विद्यार्थियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति भी देता है।

09:28 (IST) 17 Jun 2025

Breaking News: छोटा उदयपुर जिले में भारी बारिश से तीन मकान ढहे

गुजरात के छोटा उदयपुर जिले में भारी बारिश के कारण तीन मकान ढह गए। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है। इस दौरान घर के बाहर खड़ी मलबे की चपेट में आने से बाहर खड़ी कार को भी नुकसान पहुंचा है।

08:37 (IST) 17 Jun 2025

पहलगाम हमला बिना वित्तीय मदद के संभव नहीं था- FATF

फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स ने कहा कि पहलगाम हमला बिना वित्तीय मदद के नहीं हो सकता था। जून में इस कमेटी की बैठक होनी है। इससे पहले एफएटीएफ का यह बयान कई मायनों में महत्वपूर्ण है और भारत की कूटनीतिक जीत की ओर इशारा करता है। अब भारत पाकिस्तान को एफएटीएफ की मीटिंग में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में शामिल करने के लिए और ज्यादा दबाव बनाएगा।

08:03 (IST) 17 Jun 2025

कांग्रेस झूठों की डीलर और फर्जी खबरों की फैक्ट्री है- BJP

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, कि कांग्रेस झूठों की डीलर और फर्जी खबरों की फैक्ट्री है। उनके झूठ उजागर हो चुके हैं- पहला कि भारत को G7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित नहीं किया गया, और दूसरा कि पाकिस्तान के असीम मुनीर को अमेरिकी सेना दिवस पर आमंत्रित किया गया और यह भारत की नीतियों की विफलता है। अब कांग्रेस एक और झूठ पर है। वे कह रहे हैं कि केंद्र सरकार जाति जनगणना पर यू-टर्न ले रही है... सरकार की विभिन्न प्रेस विज्ञप्तियों में कहा गया है कि जाति जनगणना की जाएगी।

07:59 (IST) 17 Jun 2025

Breaking News: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच नहीं होगी बातचीत

पीएम मोदी आज जी-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए कनाडा के कैलगरी पहुंच गए हैं। जी-7 समिट के दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कोई बातचीत नहीं होगी। इससे पहले दोनों के बीच बातचीत तय थी। बता दें कि पीएम मोदी आज कई द्विपक्षीय नेताओं से बातचीत करेंगे जिसमें इमैनुएल मैक्रो, शिगेरु इशिबा, एंथनी अल्बनीज, कीर स्टारमर, फ्रेडरिक मर्ज और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात करेंगे।

खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। पीएम नरेंद्र मोदी आज जी7 की बैठक में हिस्सा लेंगे, इसके लिए वे आज कनाडा के कैलगरी पहुंच गए हैं। इस दौरान वे कई वैश्विक नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक के इतर पीएम मोदी ट्रंप से मुलाकात कर सकते हैं। केदारनाथ धाम मंदिर के लिए आज से हेलीकॉप्टर सेवाएं आज से फिर शुरू होंगी। ईडी आज मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करेगी। ऐसे ही दिनभर की बड़ी खबरों और अपडेट के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola