Live Updates
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी की पदाधिकारियों की लिस्ट
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
'मराठी के विरोध में मुख्यमंत्री क्यों हैं?', उद्धव ठाकरे ने बोला हमला
'हमने दोगली राजनीति नहीं की', तीन भाषा पॉलिसी को वापस लिए जाने पर एकनाथ शिंदे
सिलीगुड़ी में मशाल लेकर सड़क पर उतरी भाजपा महिला मोर्चा
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भाजपा महिला मोर्चा ने 25 जून की शाम को कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के खिलाफ न्याय की मांग करते हुए 'मशाल मार्च' निकाला।
अमरनाथ यात्रा को लेकर 80 % तैयारी पूरी, कल होगा ड्राई रन
रामबन जिले में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों पर एडीसी रामबन वरुणजीत सिंह चरक ने बताया कि हमारी 80% तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल तक बाकी काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद हम यहां से बनिहाल तक अमरनाथ यात्रा की समीक्षा के लिए ड्राई रन करेंगे। हम कुल 36 लंगरों का आयोजन करेंगे, जिनमें से आठ चंद्रकोट की तरफ, दो मेहाड में, दो कौवाबाग में और 22 लंबर ग्राउंड, बनिहाल में हैं।
दिल्ली में पेड़ गिरने से गाड़ियां क्षतिग्रस्त, स्थानीय ने कहा- शिकायत पर नहीं हो रही सुनवाई
नियंत्रण रेखा पर पकड़ा गया पाकिस्तानी, BSF कर रही है पूछताछ
बीएसएफ ने बताया कि राजौरी बटालियन ने राजौरी जिले के मंजाकोट इलाके में नियंत्रण रेखा के पास मोहम्मद अरीब अहमद नामक एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। सुरक्षा बल उससे पूछताछ कर रहे हैं और पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक के पास से 20,000 पाकिस्तानी रुपए की पाकिस्तानी मुद्रा भी बरामद की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
राजनीति करने के लिए बहुत से मुद्दे, कथावाचकों पर ना करें टिप्पणी- अखिलेश यादव के बयान पर बोले स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती
दो दिन के दौरे पर गोरखपुर जाएंगी राष्ट्रपति, बोले रवि किशन- गोरखपुर प्रफुल्लित है
हिंदी-मराठी विवाद बैकफुट पर महाराष्ट्र सरकार
हिंदी मराठी विवाद के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला लिया है। हिंदी के संदर्भ में सरकार ने दोनों जीआर रद्द किए हैं। स्कूल में तीन भाषा के संदर्भ में एक कमिटी स्थापित हुई है। नरेंद्र जाधव के इस कमिटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं। इस कमिटी की रिपोर्ट आने के बाद स्कूल में हिंदी के संदर्भ में फैसला लिया जाएगा।
शुभांशु शुक्ला के घर पहुंचे अखिलेश यादव, मां बोलीं- हम सभी को गर्व है
जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर स्थित सलाल बांध के गेट खोले गए
रियासी जिले में चिनाब नदी पर स्थित सलाल बांध के द्वार क्षेत्र में भारी वर्षा के बाद जल स्तर बढ़ने के कारण खोल दिए गए हैं।
यूपी में 13 IAS और 15 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश में आज सुबह से 13 आईएएस अधिकारी और 15 पीसीएस अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं ।
तृणमूल कांग्रेस ने विधायक मदन मित्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया
तृणमूल कांग्रेस ने दक्षिण कोलकाता लॉ कॉलेज में कथित सामूहिक बलात्कार मामले पर हाल ही में की गई टिप्पणी को लेकर पार्टी विधायक मदन मित्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड मुख्यालय के उद्घाटन पर बोले अमित शाह- 3-4 साल में ही दुनिया भर में पहुंचेगी
SIR की प्रक्रिया के लिए सभी दलों के डेढ़ लाख एजेंट ले रहे भाग
चुनाव आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में सभी राजनीतिक दल अब तक 1.5 लाख से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को स्तरीय एजेंट नियुक्त करके बूथ स्तर पर एसआईआर में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। सभी राजनीतिक दल मतदाता सूची के उचित सत्यापन के लिए अधिक से अधिक बीएलए नियुक्त करने की प्रक्रिया में हैं।
पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले में सरकार का एक्शन
पुरी के जिला कलेक्टर और एसपी का तबादला कर दिया गया है। डीसीपी विष्णु पति और कमांडेंट अजय पाधी को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित किया गया। ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने प्रत्येक मृतक श्रद्धालु के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सीएम ने विकास आयुक्त की देखरेख में विस्तृत प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं और जिला कलेक्टर और एसपी के तबादले के निर्देश दिए हैं। चंचल राणा को नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि पिनाक मिश्रा ने नए एसपी का कार्यभार संभाला है।
पुरी के नए SP पिनाक मिश्रा की भक्तों से अपील- प्रशासन का करें सहयोग
एके-47 रखने वाले अपराधियों को पैरोल देते हैं नीतीश कुमार- राजद नेता तेजस्वी यादव
वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम बिहार को ऐसी सरकार देना चाहते हैं जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई हो। आज न सुनवाई होती है और न ही कार्रवाई। आज आप कहीं भी जाकर देख सकते हैं कि भयंकर भ्रष्टाचार है। नीतीश कुमार जंगलराज की बात करते हैं, लेकिन ऐसे अपराधियों को पैरोल देते हैं जो अपने घर पर एके-47 रखते हैं। आज बिहार में न न्याय है और न ही विकास...हम हमेशा राज्य की जनता के साथ खड़े हैं।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पुणे से हैदराबाद जा रही फ्लाइट डायवर्ट
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: महाराष्ट्र के पुणे से हैदराबाद जा रही इंडिगो की 6E-6473 फ्लाइट को विजयवाड़ा के लिए डायवर्ट कर दिया गया है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पुरी रथयात्रा में भगदड़ पर राहुल गांधी ने जताया शोक
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा में मची भगदड़ पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पुरी में रथ यात्रा के दौरान हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना और घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। ओडिशा सरकार से अपील है कि राहत कार्यों में तेजी लाएं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वे हरसंभव मदद करें। यह त्रासदी एक गंभीर चेतावनी है कि ऐसे बड़े आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की गंभीरता से समीक्षा होनी चाहिए। जीवन की रक्षा सर्वोपरि है और इस जिम्मेदारी में कोई चूक स्वीकार्य नहीं है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: बंगाल भाजपा अध्यक्ष की घोषणा 3 को
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पश्चिम बंगाल के नए भाजपा अध्यक्ष की घोषणा होने की तारीख सामने आ गई है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, बंगाल भाजपा के नए अध्यक्ष की घोषणा 3 जुलाई को होगी। 2 जुलाई को नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: मजीठिया के पूर्व PA के बयान दर्ज करेगी विजिलेंस
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: 540 करोड़ की ड्रग मनी केस की जांच कर रही विजिलेंस आरोपी बिक्रम मजीठिया के पूर्व पीए तनवीर के बयान भी दर्ज करेंगी। इसके लिए टीम आज दोपहर 2 बजे अमृतसर स्थित तनवीर के आवास पर जाएगा। तनवीर के सामने ही ड्रग तस्करों से करोड़ों का लेनदेन हुआ था, इसलिए केस में तनवीर की गवाही काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: मजीठिया केस में पूर्व विधायक ने दर्ज कराए बयान
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के ड्रग मनी केस में पूर्व विधायक बोनी अजनाला विजिलेंस में बयान दर्ज कराए हैं। वे आज दोपहर 12:30 बजे मोहाली स्थित विजिलेंस दफ्तर में पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, बोनी अजनाला के पास ड्रग मनी केस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हो सकती है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली की अमर कॉलोनी में एनकाउंटर
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली के अमर कॉलोनी में आज पुलिस ने एनकाउंटर किया। 26 जून को एक अमेरिकन युवक और उसकी साथी इंडियन लड़की आस्था कुंज पार्क में घूम रहे थे कि 2 युवकों ने लड़की के हाथ में चाकू मारकर मोबाइल लूट लिया। आज 29 जून दिन रविवार की सुबह 5.30 बजे स्पेशल स्टाफ को आरोपियों की इन्फॉर्मेशन मिली। पुलिस टीम ने युवकों को रोका तो उन्होंने पुलिस पर फायर किया। जवाबी कारवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। आरोपियों की पहचान अक्षय और जतिन के रूप में हुई।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: भरतपुर में मिट्टी का टीला ढहा
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: राजस्थान के भरतपुर में मिट्टी का टीला ढहने से कई लोग मलबे के नीचे दब गए हैं। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 6 लोगों को सुरक्षित मलबे से निकाल लिया गया है। रूपवास इलाके में हादसा हुआ। पानी की पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई की जा रही थी कि टीला ढह गया।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: जम्मू में सेना का सर्च ऑपरेशन
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: जम्मू संभाग के कठुआ, उधमपुर, किश्तवाड़, पूंछ और राजौरी जिले में सुरक्षावलों का आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस, अर्धसैनिक बलों के जवान और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान इस जॉइंट सर्च ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: शिमला में नशा मुक्त हिमाचल अवेयरनेस मैराथन
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: हिमाचल प्रदेश के शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने नशा मुक्त हिमाचल जागरुकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि दौड़ में नौजवान, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए हैं। दिव्यांगों ने भी मैराथन में हिस्सा लिया है। हिमाचल के लोग राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस के साथ आगे आकर हाथ मिला रहे हैं। यह उत्साह निश्चित रूप से हिमाचल से नशे को पूरी तरह से खत्म करने में मदद करेगा।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: अवैध सिगरेट के बड़े रैकेट का भंडाफोड़
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: महाराष्ट्र के दक्षिण-पश्चिम जिले के ऑपरेशंस सेल ने अवैध सिगरेट के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक गोदाम से 94000 पैकेट अवैध सिगरेट के जब्त किए हैं और इस मामले में दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई सिगरेट पर COTPA अधिनियम के अनुसार अनिवार्य चेतावनी चिह्न और अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) अंकित नहीं था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वसंत कुंज, दिल्ली निवासी परीक्षित (22), जो गोदाम का मालिक है, और कर्नाटक के कोडागु निवासी पी.पी. चेंगप्पा (40) के रूप में हुई है, जो इस नेटवर्क का मुख्य सप्लायर था।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: आज से तेलंगाना के दौरे पर अमित शाह
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। वे निजामाबाद में हल्दी बोर्ड के राष्ट्रीय मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे। निजामाबाद में ही किसान महासम्मेलन में भी शामिल होंगे।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: PM मोदी आज करेंगे मन की बात
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री मोदी आज मन की बात करेंगे। रेडियो पर मन की बात का 123वां एपिसोड प्रसारित होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को हरियाणा के गुरुग्राम जिले में सोहना रोड पर बने जीएनएच कन्वेंशन हॉल में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: कोलकाता रेप केस के खिलाफ भाजपा
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: भाजपा ने कोलकाता रेप केस के खिलाफ कोलकाता में मोर्चा खोला हुआ है। आज सुबह भी लाल बाजार में पुलिस मुख्यालय के बाहर भाजपा वर्करों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुतले जलाए। इससे पहले बीती शाम सुकांत मजूमदार ने कोलकाता रेप केस के विरोध में प्रदर्शन किया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। देर रात भाजपा वर्करों ने सुकांत को हिरासत में लिए जाने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। भाजपा के विरोध प्रदर्शन और धरने आज भी जारी हैं।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: नमस्कार, आज 29 जून दिन रविवार की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो कोलकाता रेप केस के विरोध में भाजपा का विरोध प्रदर्शन जारी है। भाजपा वर्कर्स लाल बाजार में पुलिस मुख्यालय के बाहर मोर्चा खोले हुए हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी आज 123वीं बार रेडियो पर अपने मन की बात करेंगे, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुग्राम के सोहना में पार्टी के बूथ वर्करों के साथ बैठकर सुनेंगे।
भारत ने खारिज किए पाकिस्तान के आरोप
दूसरी ओर मोदी सरकार ने पाकिस्तान के उस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि वजीरिस्तान में पाकिस्तान की सेना पर हमले में भारत का हाथ है। देश के गृह मंत्री अमित शाह आज तेलंगाना के दौरे पर जाएंगे और निजामाबाद में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के ऑफिस का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के लाइव और ताजा अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
14 mins agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
2 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
3 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
4 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
4 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
5 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
5 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
6 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
8 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines