Live Updates
मास्टरमाइंड छांगुर बाबा का करीबी राशिद गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एटीएस ने अवैध धर्मांतरण मामले राशिद शाह को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने राशिद को बलरामपुर में थाना उतरौला क्षेत्र से पकड़ा है। एटीएस का दावा है कि राशिद अवैध धर्मांतरण मामले में फरार वांक्षित चल रहा था। आरोपी राशिद अवैध धर्मांतरण गैंग के मास्टरमाइंड छांगुर का करीबी है।
पीएम मोदी 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल में परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यस, 4 नई अमृत भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से एक जानकारी साझा की गई है। पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम बिहार के मोतीहारी में 7200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं शिलान्यास और उद्धाटन करेंगे। पीएम दरभंगा में न्यू सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) सुविधा और पटना में STPI की अत्याधुनिक इनक्यूबेशन का भी उद्धाटन करेंगे। इसके अलावा 4 नई अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 5000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में तेल एवं गैस, बिजली, सड़क और रेल जैसे विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं।
बस्तर में नक्सलवाद ले रहा अंतिम सांस, मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में नक्सल प्रभावित बीजापुर के युवाओं ने विधानसभा का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों के प्रयासों से बस्तर में नक्सलवाद अंतिम सांस ले रहा है। बीजापुर के युवा आज विधानसभा आए हैं। मैंने भी उनसे मुलाकात की। बीजापुर में भी नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और विकास भी पहुंचेगा।
बिहार में कानून व्यवस्था खराब, प्रशांत कुमार बोले- पुलिस रिश्वतखोरी में व्यस्त
बिहार के बांका स्थित अमरपुर में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति और भी खराब होगी क्योंकि पुलिस रिश्वतखोरी में व्यस्त है। सरकार का इकबाल खत्म हो गया है। नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने की मानसिक स्थिति में नहीं हैं ये बात मैं पिछले कुछ महीनों से कह रहा हूं।
भावनगर में शराब की छापेमारी के लिए जाते समय पीएसआई की मौत
गुजरात के भावनगर में गुरुवार सुबह मढ़िया के पास शराब की छापेमारी के लिए जाते समय पीएसआई सचिन शर्मा को सीने में दर्द हुआ और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक पीएसआई का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर हरियाणा में किया जाएगा।
भावनगर के एसपी डॉ. हर्षद पटेल ने बताया कि गुरुवार सुबह मढ़िया के पास शराब की छापेमारी के लिए जाते समय पीएसआई को सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान एसएमसी प्रमुख निर्लिप्त राय, भावनगर रेंज के आईजी और भावनगर जिला पुलिस प्रमुख सहित अन्य अधिकारियों ने सिविल अस्पताल में श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, सानेस थाने में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।एसएमसी ने शराब की छापेमारी के संबंध में शिकायत दर्ज करने के लिए कदम उठाए हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से उद्धव ठाकरे ने की मुलाकात
महाराष्ट्र विधानसभा में उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। इस दौरान उद्धव के साथ उन के सभी विधायक मौजूद हैं। यह मुलाकात विधानपरिषद के सभापति राम शिंदे के कार्यालय में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों की बीच मुलाकात नेता विपक्ष के पद को लेकर हो रही है
LIVE आज की ताजा खबर: DTC बसों में मुफ्त सफर करेंगी दिल्ली की महिलाएं
LIVE आज की ताजा खबर: सिर्फ दिल्ली की महिलाओं को DTC बसों में मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जल्दी ही दिल्ली की बसों में मुफ्त सफर के लिए पिंक टिकट की जगह पिंक पास लाएंगे, लेकिन यह मुफ्त सफर केवल दिल्ली की महिलाओं के लिए ही होगा। इसके अलावा नंदनगरी डिपो में ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि DTC को 65000 करोड़ रुपये के घाटे से उबारेंगे। IIT की मदद से बस रुट्स को तैयार किया जा रहा है।
LIVE आज की ताजा खबर: योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म को नहीं मिली मंजूरी
LIVE आज की ताजा खबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी' को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने में देरी हो रही है। इसलिए फिल्म निर्माता ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सेंसर बोर्ड ने हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए बताया है कि अगले 2 दिन में बोर्ड मंजूरी देने के मुद्दे पर फैसला लेगा। फिल्म 1 अगस्त को रिलीज होनी है।
LIVE आज की ताजा खबर: महाराष्ट्र विधानसभा में उठा हनीट्रैप का मुद्दा
LIVE आज की ताजा खबर: कांग्रेस के नेता एवं विधायक नाना पटोले ने महाराष्ट्र विधानसभा में हनीट्रैप का मुद्दा दोबारा उठाया है। हनीट्रैप का मामला मंत्रालय से लेकर पुणे तक फैला हुआ है और राज्य के कुछ गोपनीय दस्तावेज लीक हुए हैं। नाना पटोले ने हनीट्रैप से जुड़ा पेन ड्राइव सदन में भी दिखाया और कहा की सरकार इस पर निवेदन दे। इस पर सरकार की तरफ से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है और सरकार ने इसका संज्ञान लिया है।
पढ़ें पूरी खबर: विधानसभा में गूंजा नासिक हनी ट्रैप मामला, कांग्रेस विधायक ने दिखाया पेन ड्राइव
LIVE आज की ताजा खबर: कॉपरेटिव सोसाइटी मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई
LIVE आज की ताजा खबर: कर्नाटक के कॉपरेटिव सोसाइटी मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज एक कार्रवाई हो रही है। बेंगलुरु में सहकारी समितियों पर ED ने एक्शन लिया है। ED की टीमें आज सहकारी समितियों के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। ED को केस में सहकारी समितियों की भूमिका के सबूत तलाशने हैं।
LIVE आज की ताजा खबर: बिहार गोलीबारी कांड पर पप्पू यादव का बयान
LIVE आज की ताजा खबर: बिहार के पटना में पारस अस्पताल गोलीबारी कांड पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का बयान आया है। उन्हें पुलिस ने घटनास्थल पर जाने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल से बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध करता हूं। बिहार में नर्स, डॉक्टर, कोई भी सुरक्षित नहीं है। यह नेता सिर्फ पैसे के बल पर राजनीति कर सकते हैं। अपराधियों का चयन उनकी जाति के आधार पर होता है। फर्जी एनकाउंटर किए जाते हैं। यह गोली चलाने वालों को संरक्षण देते हैं। बिहार में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। यह माफियाओं को पनाह देते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार नहीं चला रहे हैं। भाजपा सरकार चला रही है।
पढ़ें पूरी खबर: Patna के पारस हॉस्पिटल में चली गोली, मंत्री अशोक चौधरी ने दिया ये रिएक्शन
LIVE आज की ताजा खबर: गोल्डन टेंपल को धमकी मामले में अपडेट
LIVE आज की ताजा खबर: अमृतसर में श्री दरबार साहिब को बम विस्फोट करके उड़ाने की 5 धमकियां मिल चुकी हैं। इसलिए गोल्डन टेंपल के आस-पास सुरक्षा चौक चौबंद कर दी गई है और आज भी श्री दरबार साहिब में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। मामले में अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि बीते दिन 3 धमकी भरे ईमेल पुलिस को मिले। ईमेल का कनेक्शन तमिलनाडु से है, इसलिए तमिलनाडु पुलिस से संपर्क भी किया गया है। धमकी देने वाले को जल्द गिरफ्तार करेंगे।
LIVE आज की ताजा खबर: बिहार के दानापुर में युवक की हत्या
LIVE आज की ताजा खबर: बिहार के दानापुर में 20 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। वहीं शव को गांव के बाहर गेट पर फेंक दिया गया। पटना जिले के दानापुर अनुमंडल के तहत आने वाले शाहपुर थाना क्षेत्र के हथियाकंद गांव में हत्या हुई है। मृतक की पहचान राकेश सिंह के 20 वर्षीय पुत्र शिवम उर्फ बंटी के रूप में की गई है। शिवम की गर्दन और चेहरे पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं।
LIVE आज की ताजा खबर: कांग्रेस ने आज बंद किया ओडिशा
LIVE आज की ताजा खबर: बालासोर में छात्रा के आत्मदाह मामले में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। कांग्रेस ने आज ओडिशा बंद बुलाया, जिसके तहत कई जगहों पर चक्काजाम किया। कई इलाकों में हिंसा और आगजनी भी हुई। इससे पहले बुलाए गए बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन हुए तो पुलिस ने वाटर कैनन से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा था। पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए ओडिशा के विपक्षी दल एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए हैं।
LIVE आज की ताजा खबर: लोकसभा की लोक लेखा समिति की बैठक
LIVE आज की ताजा खबर: लोकसभा की लोक लेखा समिति की बैठक आज सुबह 10:30 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस सांसद श्री केसी वेणुगोपाल करेंगे। बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के प्रतिनिधियों से मौखिक साक्ष्य लिया जाएगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के कार्य संचालन पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (C&AG) की रिपोर्ट नंबर 24 वर्ष 2021 के आधार पर बैठक में ऑडिट ब्रीफिंग भी होगी। बिहार में यूआईडी विवाद के बीच यह महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है।
LIVE आज की ताजा खबर: अमरनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन
LIVE आज की ताजा खबर: अमरनाथ यात्रा मार्ग पर लैंड स्लाइड हुआ है। स्टील ब्रिज रेलपथरी के पास हुए भूस्खलन में 3 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से एक ने दम तोड़ दिया है। जम्मू कश्मीर में खराब मौसम और भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा को आज एक दिन के लिए रोक दिया गया है। 2 दिन पहले भी पहलगाम और बालटाल से अमरनाथ यात्रियों की आवाजाही रोकी गई थी, क्योंकि बारिश के कारण जलभराव है और भूस्खलन से रास्ते ब्लॉक हैं।
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra Landslide: अमरनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड, 1 महिला की मौत, 3 घायल
LIVE आज की ताजा खबर: मुख्तार अंसारी का बेटा पहुंचा हाई कोर्ट
LIVE आज की ताजा खबर: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे और पूर्व विधायक अब्बास अंसारी ने भड़काऊ भाषण मामले में MP/MLA स्पेशल कोर्ट मऊ द्वारा दी गई 2 साल की सजा पर रोक लगाने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने 31 मई को 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में 2 साल की सजा और 3000 रुपये का जुर्माना लगाया था। इस आधार पर 1 जून 2025 को उनका विधायक पद चला गया था। जिला जज मऊ की अदालत ने 5 जुलाई को सजा के खिलाफ उनकी अपील खारिज कर दी थी। अब्बास ने जिला कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है।
LIVE आज की ताजा खबर: हरियाणा और म्यांमार में आया भूकंप
LIVE आज की ताजा खबर: अलास्का के साथ-साथ हरियाणा और म्यांमार में भी बीती रात भूकंप आया। अलास्का में जहां भूकंप की तीव्रता 7 से ज्यादा रही, वहीं हरियाणा के रोहतक जिले में 3.3 और म्यांमार में 3.7 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे। तीनों जगहों पर भूकंप आधी रात के बाद एक से 2 बजे के बीच आया। अलास्का में भूकंप के चलते सुनामी आने का खतरा पैदा हुआ। वहीं हरियाणा और म्यांमार में लोग झटके झेलने के बाद अपने घरों से बाहर निकल आए और काफी देर तक सड़कों पर रहे। 4 दिन पहले लगातार 2 दिन दिल्ली में भूकंप आया था।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: आज 17 जुलाई दिन गुरुवार को खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर की बात करें तो हरियाणा की धरती आधी रात के बाद भूकंप के झटकों से कांप गईं। वहीं म्यांमार में भी बीती रात भूकंप के झटके लगे। अलास्का में तो 7 से ज्यादा की तीव्रता वाला जबरदस्त भूकंप आया। दूसरी ओर, आज बालासोर की पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग करते हुए विपक्षी दलों ने ओडिशा बंद का आह्वान किया है।
बांग्लादेश में भी हिंसा का माहौल बना हुआ है। शेख हसीना के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प में 4 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं ईरान से युद्ध और सीजफायर के बाद इजरायल में नेतन्याहू सरकार के गिरने का खतरा मंडरा गया है, क्योंकि नेतन्याहू अल्पमत का सामना कर रहे हैं। इस बीच इजरायल ने सीरिया पर हमला कर दिया है। 2 बार एयरस्ट्राइक हो चुकी है, लेकिन सीरिया पर हमले को लेकर आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक होनी है।
इसके अलावा आज देश और दुनियाभर की पूरे दिन की खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश, भारत की सख्त प्रतिक्रिया
23 mins ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
48 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
3 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
4 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
5 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines