Live Updates
केशवन रामचंद्रन को नियुक्त किया गया कार्यकारी निदेशक
केशवन रामचंद्रन को 01 जुलाई 2025 से आरबीआई का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया।
'तेजस्वी के पास एक ही उपलब्धि, वह लालू के बेटे हैं', बीजेपी सांसद संजय जयसवाल का बड़ा हमला
भुवनेश्वर में कमिश्नर की पिटाई मामले में 5 बीजेपी कार्यकर्ता सस्पेंड
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में फटा बादल
कोलकाता रेप केस के आरोपी की पुलिस हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ाई गई
कोलकाता बलात्कार मामले के आरोपी मोनोजीत मिश्रा के साथ सह-आरोपी जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी की पुलिस हिरासत 8 जुलाई, 2025 तक और सह-आरोपी पिनाकी की पुलिस हिरासत 4 जुलाई, 2025 तक बढ़ा दी गई।
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने पंजाब से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा का इस्तीफा किया मंजूर
विदेश मंत्री एस जयशंकर की अमेरिका को नसीहत
विदेश मंत्री एस जय शंकर ने अमेरिका को नसीहत देते हुए कहा है कि आंतक पर दुनिया जीरो टोलरेंस दिखाए। पीड़ित और अपराधी एक समान नहीं हो सकते। भारत को अपने लोगों की रक्षा करने का हक है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से की बातचीत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि आज अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से बात करके खुशी हुई। भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को और गहरा करने तथा क्षमता निर्माण में सहयोग को मजबूत करने के लिए चल रही तथा नई पहलों की समीक्षा करने के लिए शानदार चर्चा हुई। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका द्वारा भारत को दिए गए अटूट समर्थन के लिए अपनी गहरी सराहना व्यक्त की। जल्द ही उनसे मिलने की उम्मीद है।
एयर मार्शल एस. शिवकुमार ने संभाला एयर ऑफिसर-इन-चार्ज प्रशासन का पदभार
एयर मार्शल एस. शिवकुमार, वीएसएम ने भारतीय वायु सेना मुख्यालय, नई दिल्ली में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज प्रशासन के रूप में कार्यभार संभाला। इससे पहले वे महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।
ममता बनर्जी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए- कोलकाता गैंगरेप मामले पर बोले केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर
विदेश मंत्री एस जयशंकर वाशिंगटन डीसी में जापानी विदेश मंत्री ताकेशी इवाया के साथ की बैठक
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने वाशिंगटन डीसी में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान जापानी विदेश मंत्री ताकेशी इवाया के साथ बैठक की।
'भीड़ के लिए RCB है जिम्मेदार', बेंगलुरु भगदड़ पर केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने कहा
केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण की बेंगलुरु बेंच ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) लगभग तीन से पांच लाख लोगों की भीड़ के लिए जिम्मेदार है। आरसीबी ने पुलिस से उचित अनुमति या सहमति नहीं ली। अचानक, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया और उपरोक्त जानकारी के परिणामस्वरूप जनता इकट्ठा हो गई। 04.06.2026 को समय की कमी के कारण, पुलिस उचित व्यवस्था करने में असमर्थ थी। पुलिस को पर्याप्त समय नहीं दिया गया।
मंडी में बादल फटने से 500 करोड़ का नुकसान, सीएम ने की नदी-नालों से दूर रहने की अपील
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा है कि मंडी में कल रात बादल फटने की घटनाएं हुई। काफी नुकसान हुआ है। अब तक 500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। मैं सभी से अपील करता हूं कि नदी-नालों के पास न जाएं। हमें कई जगहों से घटनाओं की जानकारी मिली है।
पुणे में निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से एक की मौत, तीन घायल हो गए
रेल किराए में बढ़ोत्तरी पर बसपा सुप्रीमो मायावाती का सरकार पर हमला
Bihar Breaking News: पटना में राजनाथ सिंह लेंगे नेताओं की क्लास
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में पटना में एक बैठक आयोजित होगी। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके अलावा बैठक में प्रदेश के 900 से अधिक नेता भी शामिल होंगे। बैठक में चुनाव की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
Aaj Ki Taaza Khbar: लगातार तीसरी बार हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष बने राजीव बिंदल
बीजेपी में अगले दो दिन में 9 राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने हैं। इनमें से तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। वहीं 3 जुलाई को पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा। हिमाचल प्रदेश में राजीव बिंदल को सर्वसम्मति से लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुन लिया गया है।
Breaking News: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में गिरी रोडवेज की बस, राहत और बचाव कार्य जारी
हिमाचल में इन दिनों भूस्खलन और भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। मंडी में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में एक रोडवेज बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 40 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
Aaj Ki Taaza Khabar: राहुल गांधी ने अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की शुभाकामनाएं
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सपा अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। राहुल गांधी ने कहा कि पीडीए की आवाज को बुलंद करने वाले अखिलेश यादव को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। आप स्वस्थ और खुश रहें।
Aaj Ki Breaking: चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल
टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलने के लिए पहुंचा है। इसमें कल्याण बनर्जी, फिरहाद हाकिम, चंद्रिमा भट्टाचार्य, अरूप बिस्वास और प्रकाश बैराक शामिल हैं।
Breaking News: एन रामचंद्र राव होंगे तेलंगाना बीजेपी के नए अध्यक्ष
एन रामचंद्र राव तेलंगाना बीजेपी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। इसको लेकर आज हुई कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इससे पहले सोमवार को गोशमहल विधानसभा से विधायक टी राजा सिंह ने रामचंद्र राव की दावेदारी के खिलाफ पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान को बूथ स्तर के नेताओं की सहमति के बाद ही नए अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए।
Breaking News: तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में मौत पर सरकार का बड़ा एक्शन
तमिलनाडु सरकार ने शिवगंगा जिले में 28 जून को अजीत कुमार नामक शख्स की पुलिस हिरासत में मौत मामले में बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने उस दिन ड्यूटी पर तैनात 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब मामले में क्रिमिनल धाराएं जोड़ी गई है। इसके अलावा 5 पुलिसकर्मियों को अरेस्ट किया गया है। इसके अलावा सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।
UP Breaking News: केशव मौर्या और मायावती ने अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। दोनों ने सपा प्रमुख के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है।
Kolkata Gangrape Case: लॉ कॉलेज गैंगरेप के आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी
कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप मामले में आज पुलिस आरोपी मनोजीत मिश्रा और उनके दो साथियों को कोर्ट में पेश करेगी। जानकारी के अनुसार सभी को अलीपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पुलिस कुछ और दिन की रिमांड मांग सकती है।
Breaking News: क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे एस. जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए वाशिंगटन डीसी पहुंच चुके हैं। बता दें कि क्वाड देशों के विदेशमंत्रियों की बैठक वाशिंगटन में शाम 7ः30 बजे होगी।
Aaj Ki Taaza Khabar: आज केरल के नए डीजीपी बनेंगे रवादा ए चंद्रशेखर
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवादा ए चंद्रशेखर केरल के नए डीजीपी बनेंगे। इसके लिए वे राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंच गए हैं।
Breaking News: तेलंगाना दवा उत्पादन संयंत्र में मरने वालों का आंकड़ा 37 पहुंचा
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में दवा उत्पादन संयंत्र में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक इस हादसे में 37 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 35 अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।
Aaj Ki Taaza Khabar: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर तेल टैंकर में लगी आग
साहिबजादा अजीत सिंह नगर के पास अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर एक तेल टैंकर में आग लग गई। फिलहाल दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
World Breaking News: अमेरिका के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अच्छे संबंध- व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि भारत एशिया प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का रणनीतिक सहयोगी है। इसके अलावा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं।
World Breakingनाटो में सैन्य बजट बढ़ाने पर क्या बोला रूस
रूस के विदेश मंत्री Sergei Lavrov ने कहा है कि NATO का अपने सैन्य बजट में भारी वृद्धि का निर्णय उसके खुद के लिए विनाशकारी परिणाम ला सकता है और अंततः गठबंधन के विघटन का कारण बन सकता है।
Breaking News: दिल्ली में बीजेपी सरकार आज ला सकती है नई आबकारी नीति
दिल्ली की बीजेपी सरकार आज नई आबकारी नीति लागू कर सकती है। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। बता दें कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार की 2021 में लाई गई शराब नीति काफी विवादित रही थी। इस नीति के कारण आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह को जेल जाना पड़ा था। फिलहाल इस मामले में ईडी और सीबीआई जांच कर रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar: नमस्कार, खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर तीन राज्यों में बीजेपी अध्यक्ष के ऐलान से जुड़ी है। इसमें तेलंगाना, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश शामिल हैं। आज आईएनएस तमाल भारतीय नौसेना में शामिल होगा। रूस में इसका कमीशन किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरक्षनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी। देशभर में आज मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान शुरू होगा। इस अभियान का मकसद अदालतों में चल रहे पुराने झगड़ों को सुलझाना है। यह अभियान 90 दिन यानी 30 सितंबर 2025 तक चलेगा। मतदाता सूची विवाद को लेकर आज टीएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा। वहीं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल आज से 3 दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के लाइव और ताजा अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
17 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines