---विज्ञापन---

देश angle-right

लेह लद्दाख में हुए हिंसक प्रदर्शन का नेतृत्व किसने किया? वांगचुक की हैं ये 4 मांगें

Leh Ladakh Protest: लद्दाख में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व कौन कर रहा था? इसके लिए सोनम वांगचुक पर भी आरोप लगाए जा रहे हैं लेकिन कुछ गुट भी थे जो विरोध को बढ़ावा दे रहे थे. इन संगठनों की और प्रदर्शनकारियों की मांग क्या है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से.

---विज्ञापन---

Leh Ladakh Protest: बुधवार को लेह में भड़के हिंसक प्रदर्शन के बाद सोनम वांगचुक ने अपने 15 दिनों से चल रही भूख हड़ताल को तोड़ दिया है. इस विरोध प्रदर्शन को नेपाल के जेन-जी आंदोलन से प्रेरित माना जा रहा है. केंद्र सरकार भी लद्दाख में भड़की आग के पीछे वांगचुक द्वारा अपने बयानों में नेपाली आंदोलनों को चर्चा करना बताया गया है. मगर क्या आप जानते हैं लेह लद्दाख में हुए प्रदर्शनों के पीछे 2 बड़े संगठनों का नाम भी सामने आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये संगठन लोगों का नेतृत्व कर रहे थे.

किसने करवाई 24 सितंबर को लेह में हिंसा?

इस हिंसा के लिए केंद्र सरकार सोनम वांगचुक को आरोपी मान रही है. लद्दाख के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने भी न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि सोनम द्वारा की गई भूख हड़ताल सिर्फ केंद्र से निराशा नहीं बल्कि राजनीतिक मकसद भी है. उन्होंने भूख हड़ताल के दौरान अपने बयानों में अरब स्प्रिंग और नेपाली आंदोलनों का उदाहरण दिया था. इस वजह से ही युवा प्रदर्शनकारी भड़के और हिंसा हुई.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-Who is Sonam Wangchuk: 3 Idiots के रियल लाइफ फुंसुक वांगड़ू कौन?

2 बड़े संगठनों ने किया नेतृत्व

कल हुई घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कौन कर रहा था. इसके लिए लद्दाख के दो संगठनों के नाम सामने आए है. पहला संगठन है लेह एपेक्स बॉडी और दूसरे संगठन का नाम कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस. इन दोनों संगठनों का गठन साल 2020 में ही हुआ था. सोनम वांगचुक लेह एपेक्स बॉडी संगठन के सदस्य है. ये दोनों ही संगठन साथ मिलकर काम कर रहे हैं. माना जा रहा है कि नेतृत्व का काम इन दोनों ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किया गया है. 6 अक्टूबर को होने वाली बातचीत के लिए भी इन दोनों संगठनों के लोगों को शामिल किया गया था.

---विज्ञापन---

क्या हैं Gen-Z की मांगे?

सोनम वांगचुक और अन्य प्रदर्शनकारियों की 4 प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं-

  • 2019 में 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग कर दिया गया था. इसलिए, लद्दाख अब पूर्ण राज्य की मांग कर रहा है.
  • छठवी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा की दिया जाना, उनकी दूसरी मांग है.
  • प्रदर्शनकारियों की मांग है कि लद्दाख में 2 लोकसभा सीटें हो- लद्दाख और कारगिल.
  • स्थानिय लोगों को सरकारी नौकरी में ज्यादा अवसर मिलें.

ये भी पढ़ें-जब सोनम वांगचुक ने पाकिस्तान में की थी PM मोदी की तारीफ, इस्लामाबाद से खुद शेयर किया था वीडियो

---विज्ञापन---
First published on: Sep 25, 2025 12:13 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola