जब सोनम वांगचुक ने पाकिस्तान में की थी PM मोदी की तारीफ, इस्लामाबाद से खुद शेयर किया था वीडियो

Leh Protest: लेह लद्दाख में बुधवार को हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गया था. सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 10 सितंबर से पूर्ण राज्य की मांग के लिए भूख हड़ताल पर बैठे थे. कल हिंसा के बाद उन्होंने अनशन खत्म कर लिया. इस बीच उनके पाकिस्तान दौरे की भी चर्चा हो रही है. आखिर क्यों इस्लामाबाद गए थे सोनम? जानिए वजह.

source-sonam wangchuk news (1)

Leh Protest: लद्दाख के हीरो माने जाने वाले सोनम वांगचुक पाकिस्तान क्यों गए थे? लेह हिंसा के बाद उनके इस्लामाबाद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बता दे कि वे पाकिस्तान भूख हड़ताल से पहले इस साल फरवरी में गए थे. उन्होंने वहां इस्लामाबाद पहुंचकर अपने कई वीडियोज शेयर कर जानकारी दी थी कि ‘मैं पाकिस्तान में हूं’.

विज्ञापन

कब गए थे पाकिस्तान?

सोनम वांगचुक इस साल 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद गए थे. उनकी पाकिस्तान यात्रा को भी शक की निगाहों से देखा जा रहा है क्योंकि प्रदर्शन से पहले दुश्मन देश का दौरा कई बातों का उजागर करता है. सोनम वांगचुक ने इस्लामाबाद पहुंचकर बकायदा अपने दौरे के बारे में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

विज्ञापन

पाकिस्तान जाने का क्या थी वजह?

दरअसल, सोनम वांगचुक पाकिस्तान के इस्लामाबाद में Breathe Pakistan क्लाइमेट की कॉनफ्रेंस में हिस्सा लेने गए थे. ये एक मीडिया पैनल था, जो ग्लोबल लेवल पर पर्यावरण को संरक्षित करने से जुड़ा एक आयोजन था. इस आयोजन में उन्होंने पाकिस्तान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की थी. उन्होंने बोला था कि पीएम मोदी ने ऐसे समय में पर्यावरण को लेकर नए प्रयासों की शुरुआत की जब दुनिया के कई बड़े नेता इन कामों से मुंह फेर लेते हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान दौरे पर दी थी सफाई

उनके दौरे पर उठ रहे सवालों की सफाई देते हुए सोनम वांगचुक ने अपने वीडियो में स्पष्ट कहा कि पर्यावरण को बचाने को लेकर की जा रही कोशिशों की कोई सीमा नहीं होती है. मैंने यहां पहुंचकर भी पीएम मोदी की सराहना की और उनके प्रयासों को आगे बढ़ाया है.

Gen-Z प्रोटेस्ट क्यों हुआ?

लद्दाख में युवाओं द्वारा प्रदर्शन की कई वजहें मानी जा रही है. प्रशासन का कहना है कि सोनम वांगचुक से बातचीत तय होने के बावजूद भी हिंसा हुई है. इसका कारण सोनम ने युवकों को नेपाल जेन-जी आंदोलन से प्रेरित करना था. दरअसल, सोनम वांगचुक की मांग लद्दाख के पूर्ण राज्य के दर्जे की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ