Watch Video: अमेरिका से कारगिल पहुंची ब्रिगेडियर की बेटी, 71 की जंग के हीरो की 'आखिरी इच्छा' ऐसे की पूरी
Edited By Bhola Sharma

Late Brig Shashikant Vasavada
Edited By Bhola Sharma

Late Brig Shashikant Vasavada
1971 War Hero Brig Shashikant Vasavada Last Wish: 1971 की जंग के हीरो ब्रिगेडियर शशिकांत वासवदा (रिटायर्ड) की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए उनकी बेटी ने 12 हजार किमी से अधिक दूरी तय की। वह अमेरिका के टेक्सास शहर से भारत पहुंची। कारगिल में उस मिट्टी को नमन किया, जहां उनके पिता ने जंग लड़ी थी। इसके बाद कारगिल की शिंदो नदी में पिता की अस्थियां प्रवाहित की। पिता शशिकांत ने इच्छा जताई थी कि भले ही उनका अंतिम संस्कार विदेश में हो, लेकिन अस्थियां उस मिट्टी में मिलनी चाहिए, जहां उन्होंने शौर्य गाथा लिखी थी। बेटी ने जब अस्थियों का पैकेट निकाला, तो वह रो पड़ीं। इस मार्मिक क्षण का वीडियो सामने आया है।
बेटी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि सैनिक कभी मरते नहीं हैं। समय बीतने के साथ सिर्फ उनकी ख्याति धूमिल हो जाती है। शशिकांत वासदा का 11 जुलाई 2023 को टेक्सास के सिबोलो में निधन हो गया था।
Soldiers never die, they fade away to Glory' Daughter of Late Brig Shashikant Vasavada (Retd), Second in Command (later Commanding Officer) of 9 JAK LI during the 1971 operations came from the USA to Kargil in accordance with the last wish of her father which was to immerse his… pic.twitter.com/grMmc5qVWY
— ANI (@ANI) September 3, 2023
स्वर्गीय शशिकांत वासवदा का जन्म एक जनवरी 1933 को भारत में हुआ था। रिटायरमेंट के बाद वे परिवार के साथ टेक्सास में जाकर बस गए थे। ब्रिगेडियर शशिकांत वासवदा ने 1971 की जंग में ऑपरेशन के दौरान 9 JAK LI के सेकंड इन कमांड थे। बाद में कमांडिंग ऑफिसर बनाए गए थे।
वासवदा 1971 के युद्ध के दौरान कारगिल टाउन की ओर देखने वाले रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पीटी 13620 पर कब्जा करने के लिए ऑपरेशन चलाने में सहायक थे। यह प्वाइंट हाल ही में भारतीय सेना: फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स, भारतीय सेना द्वारा पर्यटकों के लिए खोला गया था।
1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। कहा जाता है कि पाकिस्तान ने पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) में करीब 30 लाख लोगों का नरसंहार किया था। 14 दिन चले इस युद्ध में भारतीय सेना ने 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने सरेंडर किया था। इस युद्ध में भारतीय नौसेना ने अपने अदम्य साहस का परिचय दिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: