Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

दिल्ली में नापाक साजिश नाकाम! बॉर्डर पर दबोचा गया लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन, ISI के इशारे पर तैयार कर रहा था नया मॉड्यूल

दिल्ली बॉर्डर से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया गया है। वह बांग्लादेश में बैठकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर लश्कर का नया मॉड्यूल तैयार कर रहा था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 30, 2026 11:31

दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों ने एक आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरक्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आतंकी शब्बीर बांग्लादेश में बैठकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर नया मॉड्यूल तैयार कर रहा था।

दिल्ली बॉर्डर से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया गया है। वह बांग्लादेश में बैठकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर लश्कर का नया मॉड्यूल तैयार कर रहा था। जांच में पता चला है कि वह भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के मिशन पर था। जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल/एनडीआर टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में, दिल्ली और साउथ इंडिया से लश्कर के मॉड्यूल का खुलासा किया गया था। दिल्ली और कोलकाता में कई जगह भारत विरोधी पोस्टर लगाए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला: अगाववादी नेता असिया अंद्राबी को उम्रकैद, बाकी दो को मिली 30-

बता दें कि सुरक्षा बलों को एक गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पूरी स्क्रिप्ट तैयार की गई है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने जाल बिछाकर दिल्ली बॉर्डर पर आतंकी को पकड़ लिया। शुरूआती जांच में पता चला है कि आतंकी शब्बीर सीमा पार से मिल रहे निर्देशों के तहत भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के मिशन पर आया था।

अब जांच एजेंसियों ने शब्बीर के साथियों के तलाश शुरू कर दी है। सुरक्षा बलों को शक है कि शब्बीर के और साथी भी दिल्ली में हो सकते हैं। पूछताछ के आधार पर दिल्ली और आसपास के इलाकों में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: कौन था बिलाल आरिफ सलफी? भारत का कट्टर दुश्मन, जो धुरंधर’ स्टाइल में मारा गया

First published on: Mar 30, 2026 10:18 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.