Kolkata Rape-Murder Case BJP Ajay Alok: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस रेप-मर्डर केस को लेकर सत्ता के गलियारों में हड़कंप मच गया है। बीजेपी समेत सत्तारूढ़ दल के कई नेताओं ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ममता बनर्जी पर भी उंगलियां उठने लगी हैं। इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने भी बड़ा बयान दिया है।
विपक्षी नेताओं को सुनाई खरी-खोटी
अजय आलोक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ममता सरकार सहित पूरे विपक्षी दल पर निशाना साधा है। उन्होंने आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का नाम लेते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की बुआ क्रूरता बनर्जी, ममता बनर्जी नहीं क्रूरता बनर्जी। इस भायनक रेप-मर्डर केस पर राहुल गांधी ने चार दिन बाद चुप्पी तोड़ी। अखिलेश यादव के मुंह में लकवा मार गया और प्रियंका गांधी अभी तक चुप हैं। सारा घमंडिया गठबंधन चुप है।
यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा ऐलान, नया अभियान शुरू कर बनाया जीत का प्लान
बंगाल में सिर्फ एक कौम की सुरक्षा गारंटी
अजय आलोक ने कहा कि ट्रेनी डॉक्टर का रेप कर निर्ममता से हत्या कर दी जाती है। पहले उसे आत्महत्या कहा गया और बाद में सच सबके सामने आ गया। मामला सीबीआई के पास है और इस पर कार्रवाई की जा रही है। 14 अगस्त की रात को 5 हजार लोगों की भीड़ मेडिकल हॉस्पिटल पर हमला कर देती है। बंगाल में सिर्फ एक कौम की सुरक्षा की गारंटी है और वो है रोहिंग्या।
इस्तीफा दें ममता बनर्जी- अजय आलोक
अजय आलोक ने ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी इस्तीफा दें, यह ममता उर्फ क्रूरता बनर्जी हैं और उन्हें जल्द इस्तीफा दे देना चाहिए। डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार हर मुमकिन कोशिश करेगी। डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानून बनना चाहिए क्योंकि यह बेहद जरूरी है।
तेजस्वी यादव को बोलने का हक नहीं- अजय आलोक
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए अजय आलोक ने कहा कि आरजेडी को अपराधियों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। तेजस्वी यादव भी अपराध, रंगदारी और हत्या की घटनाओं के साथ बड़े हुए हैं। इसलिए उन्हें बोलने का कोई हक नहीं है।
यह भी पढ़ें- शांतनु सेन कौन? कोलकाता रेप केस पर बोलना पड़ा भारी, एक्शन में आईं ममता ‘दीदी’
संबंधित खबरें
असम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
21 mins agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
42 mins agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
50 mins ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
2 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
3 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
3 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
6 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
6 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines