Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

लोकसभा स्पीकर के साथ कांग्रेस के सांसदों ने की गाली-गलौज, किरेन रिजिजू ने लगाया बड़ा आरोप

Om Birla News: कांग्रेस के सांसदों पर किरेन रिजिजू ने गंभीर आरोप लगाया है. केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू का कहना है कि, कांग्रेस के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुस कर उनके साथ गाली-गलौच की है.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Feb 11, 2026 14:14
Om Birla News
Photo Credit- Social Media

Om Birla News: लोकसभा स्पीकर के साथ कांग्रेस के सांसदों के गाली-गलौज को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि, कांग्रेस के करीब 20-25 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुसकर उन्हें भला बुरा कहा और गाली दी. उन्होंने बताया कि, वह इस घटना के समय वहां मौजूद थे. किरेन रिजिजू ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इसके बारे में बताया. उन्होंने ऐसा बयान देकर कांग्रेस के सांसदों पर बड़ा आरोप लगाया है.

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष लाया अविश्वास प्रस्ताव

बता दें कि, किरेन रिजिजू का यह बयान तब सामने आया है जब विपक्ष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है. विपक्ष ने ओम बिरला के खिलाफ यह पद से हटाने के लिए प्रसाव पेश किया है. इसमें लिखा है कि, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पक्षपात के साथ सदन संचालित कर रहे हैं. अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस सदस्यों पर झूठे इल्जाम लगाने और पद का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है.

---विज्ञापन---

चैंबर में घुसकर लोकसभा स्पीकर के साथ दुर्व्यवहार

केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया, कांग्रेस के सांसदों ने उनके चैंबर में घुसकर लोकसभा स्पीकर के साथ दुर्व्यवहार किया है. उन्होंने चेंबर में घुसकर ओम बिरला को गालियां दीं. आगे उन्होंने कहा… ‘कम से कम 20-25 कांग्रेस के सांसद उनके चैंबर में घुस गए और उन्हें गालियां दीं. मैं भी वहीं पर था. स्पीकर बहुत नरम इंसान हैं, नहीं तो सख्त कार्रवाई होती. वहां पर प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल समेत सीनियर कांग्रेस नेता मौजूद थे’ वह बड़े नेता सांसदों को रोकने की बजाय उन्हें लड़ने के लिए उकसा रहे थे.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 11, 2026 02:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.