स्कूल पहुंचा लड़का, कुर्सी खींची...पिस्टल लहराई, फिर फिल्मी स्टाइल में चला दी गोली, मची अफरा-तफरी

Naikkanal School Firing: यह घटना त्रिशूर टाउन के पास नाइकनाल में स्थित विवेकोदयम बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई।

Kerala thrissur Shooting: Youth Opens Fire at School in Naikkanal

Naikkanal School Firing: केरल के त्रिशूर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने यहां मंगलवार को स्कूल में फिल्मी स्टाइल में गोलीबारी कर अफरा-तफरी मचा दी। यह घटना त्रिशूर टाउन के पास नाइकनाल में स्थित विवेकोदयम बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई।

विज्ञापन

गोली चलाने वाले की पहचान पूर्व छात्र और मुलायम के मूल निवासी जगन के रूप में हुई। लड़का फायरिंग कर स्कूल से भागने की फिराक में था, लेकिन स्कूल के कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों की सूझबूझ से उसे पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब सवा दस बजे की है।

विज्ञापन

नशे का आदी बताया जा रहा है छात्र

माना जा रहा है कि जगन नशे का आदी है। वह पहले स्कूल के ऑफिस में घुसा, फिर एक कुर्सी खींची और पैंट की जेब में रखी गन निकाल ली। इसके बाद उसने वहां मौजूद कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाई। फिल्मी स्टाइल में हुई इस गोलीबारी के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

क्लास में घुसकर तीन राउंड गोलियां चलाईं

इस बीच जगन एक क्लास में भी घुस गया और वहां हवा में तीन राउंड गोलियां चलाईं। स्कूल प्रशासन ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद उसने वहां से भागने की कोशिश की। हालांकि, स्कूल अधिकारियों ने बाहर मौजूद स्थानीय निवासियों के सहयोग से उसे काबू कर लिया।

इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। त्रिशूर के कलेक्टर कृष्णा तेजा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को घटना की जानकारी देते हुए कहा- “यह एक अलग तरह की घटना है…हम इसकी जांच करेंगे और कार्रवाई करेंगे। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ