Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

केरल: पत्नी से डरा पति दूसरे गांव में डेढ़ साल तक छिपा रहा, कहा- मेरी पिटाई भी कराती थी

Husband Fear Of Wife: केरल के पथनमथिट्टा जिले का एक अजीब वाक्या सामने आया है। यहां का एक शख्स अपनी पत्नी के डर से करीब डेढ़ साल तक गायब रहा। पुलिस ने अब 34 साल के शख्स का पता लगाकर उसे बरामद कर लिया है। पूछताछ में शख्स ने बताया कि वो अपनी पत्नी के डर […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Jul 29, 2023 12:27
Kerala Man Missing,Kerala Man Scared Of His Wife,Kerala Police
नौशाद और अफसाना। -फाइल फोटो

Husband Fear Of Wife: केरल के पथनमथिट्टा जिले का एक अजीब वाक्या सामने आया है। यहां का एक शख्स अपनी पत्नी के डर से करीब डेढ़ साल तक गायब रहा। पुलिस ने अब 34 साल के शख्स का पता लगाकर उसे बरामद कर लिया है। पूछताछ में शख्स ने बताया कि वो अपनी पत्नी के डर से पिछले डेढ़ साल से गायब था।

पुलिस के मुताबिक, डेढ़ साल पहले अपने किराए के घर से लापता हुए 34 साल के नौशाद को इडुक्की जिले के थोडुपुझा के पास एक गांव से ढूंढ निकाला गया है। नौशाद ने पुलिस को जो जानकारी दी उसके आधार पर पुलिस ने उसकी पत्नी 25 साल की अफसाना को गिरफ्तार कर लिया।

---विज्ञापन---

नवंबर 2021 में गायब हुआ था नौशाद

पुलिस के अनुसार, पथानामथिट्टा जिले के कलंजूर इलाके का रहने वाला नौशाद नवंबर 2021 में अपने किराए के घर से लापता हो गया था। इसके बाद, वह थोम्मनकुथु के एक खेत में मजदूर के रूप में रह रहा था। थोडुपुझा में पत्रकारों से बात करते हुए नौशाद ने कहा कि उसने घर छोड़ दिया क्योंकि वह अपनी पत्नी से डर गया था।

उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने कुछ लोगों से उसकी पिटाई कराती थी। उधर, पुलिस को बयान देकर गुमराह करने के मामले में गुरुवार को अफसाना को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, अफसाना ने पहले पुलिस को बयान दिया था कि नौशाद की हत्या उसने की है और उसके शव को दफना दिया है। पुलिस उसके शव को बरामद करने के लिए अफसाना को कुछ स्थानों पर ले गई थी, लेकिन शव या फिर कंकाल बरामद नहीं हुआ था।

बताया जा रहा है कि नौशाद की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने दर्ज कराई थी। उन्होंने दो दिन पहले नौशाद को कूडल रेलवे स्टेशन पर देखा था जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी थी।

First published on: Jul 29, 2023 12:27 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.