FIR Against BJP Leader Shakuntala Nataraj: कर्नाटक पुलिस ने कोच्चि के लुलु मॉल की कथित रूप से गलत तस्वीर साझा करने के लिए भाजपा नेत्री शकुंतला नटराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। नेत्री ने लुलु मॉल की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा था कि यहां भारत के तिरंगे का आकार पाकिस्तानी झंडे से छोटा है। शकुंतला ने कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को टैग किया और कहा कि यह बेंगलुरु लुलु मॉल की तस्वीर है। नेत्री के इस आरोप के बाद लुलु मॉल के मार्केटिंग मैनेजर अथिरा नम्पियाथिरी को नौकरी से हाथ धोना पड़ गया था। हालांकि, जांच में पता चला कि यह तस्वीर केरल लुलु मॉल की थी, जिसके बाद मैनजर वापस काम पर लौट गई।
शकुंतला नटराज पर FIR दर्ज
पाकिस्तान के बड़े झंडे वाली तस्वीर को शकुंतला सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी साझा किया था। बाद में फैक्ट चेक से पता चला और रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सभी देशों की झंडे का आकार समान थे, लेकिन तस्वीर को ऐसे एंगल से लिया गया था जिसमें पाकिस्तानी झंडे का आकार बड़ा दिखाई दे रहा था।
मैनेजर ने तस्वीर को बताया गलत
सोशल मीडिया साइट लिंक्डइन पर लुलु मॉल की मार्केटिंग मैनेजर अथिरा नम्पियाथिरी ने एक पोस्ट में दावा किया कि निराधार झूठ और सोशल मीडिया सेंसेशन के कारण उन्हें नौकरी से हटा दिया गया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “सजावट के रूप में झंडों का इस्तेमाल करते हुए, खेल भावना के समर्थन के एक सरल संकेत के रूप में जो हुआ, वह एक भयानक विकृति में बदल गया, जिसकी हममें से कोई भी कल्पना नहीं कर सकता था। हम कट्टर, गौरवान्वित भारतीय हैं, अपनी कंपनियों के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रही बकवास और असत्यापित रिपोर्टें किसी की ईमानदारी और आजीविका को तबाह करने की क्षमता रखती हैं।” अथिरा ने यह उम्मीद करते हुए लिखा, “मेरा नुकसान एक नुकसान है, लेकिन इस नफरत के कारण किसी को भी प्रभावित नहीं होना चाहिए।”
यह भी पढ़ेंः हाथ जोड़कर और गिड़गिड़ाकर रोकर बहस न करें, बेंच में कोई भगवान नहीं बैठा: केरल हाई कोर्ट
वापस काम पर लौटीं अथिरा
यह विवाद मंगलवार को भाजपा नेत्री के पोस्ट के बाद शुरू हुआ और अथिरा को बुधवार को पद छोड़ना पड़ा। शुक्रवार को, उन्होंने एक और पोस्ट कर यह जानकारी दी कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के फर्जी होने के बाद उन्हें लुलु ग्रुप में फिर से शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। अथिरा ने सपोर्ट करने वाले लोगों को धन्यवाद किया और उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर गलत जानकारी के प्रसार से निपटने में हमने जो एकता प्रदर्शित की है, उससे मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। हमारे सामूहिक प्रयासों के नतीजों के रूप में, मुझे लुलु ग्रुप में जल्द-से-जल्द फिर से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया गया है। आपको बता दें कि, एमए यूसुफ अली लुलु ग्रूप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। लुलु मॉल भारत में कोच्चि, बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम, लखनऊ और हैदराबाद में है।
संबंधित खबरें
सलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
58 mins agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
1 hr agoEC का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
1 hr agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 hr ago'हिरासत और गिरफ्तारी में अंतर नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
2 hrs agoक्या सुप्रिया सुले केंद्रीय मंत्री बनेंगी? कैबिनेट विस्तार पर बड़ा अपडेट
2 hrs ago'चुनाव हारने के बाद BJP ने बदले नियम', राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला
3 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
3 hrs ago'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
4 hrs agoMeta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines