हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Watch Video: दिनदहाड़े महिला टीचर का अपहरण, जबरदस्ती SUV में बैठाकर ले गए बदमाश

Karnataka Crime News: कर्नाटक में एक महिला टीचर को दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। बदमाशों ने टीचर को जबरदस्ती एसयूवी में बैठाकर ले गए।

विज्ञापन

Karnataka Crime News: कर्नाटक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला टीचर को बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। तीन बदमाशों ने एक 23 वर्षीय स्कूल शिक्षिका को एक एसयूवी कार में जबरदस्ती बैठाकर अपने साथ ले गए। बदमाशों ने इस घटना को उस जगह अंजाम दिया,जहां वह पढ़ाती थी। पीड़ित महिला का नाम अर्पिता है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश महिला टीचर को पकड़कर एक एसयूवी (SUV) में बैठाकर ले जाते हैं।

अर्पिता की मां ने रिश्तेदार पर लगाया आरोप

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि अर्पिता की मां ने रिश्तेदार रामू पर उसके अपहरण में शामिल होने का आरोप लगाया है। परिवार ने कहा है कि दोनों करीब चार साल से रिलेशनशिप में थे। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

हसन पुलिस प्रमुख मोहम्मद सुजीता ने कहा, “महिला एक स्कूल में काम करती थी। उसका उस दिन अपहरण कर लिया गया जब स्कूल बंद था। जब स्कूल बंद था तो वह घर छोड़कर स्कूल क्यों गई? क्या वहां कोई समारोह था या वह किसी अन्य काम से बाहर गई थी? हम इस सब की जांच कर रहे हैं।”

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः Anju India Return: तो पाकिस्तान से इस वजह से भारत लौटी है अंजू, बताया अब आगे क्या करने जा रही!

घटना CCTV में कैद

घटना का सीसीटीवी फुटेज एक गली के पास घूम रहे एक व्यक्ति से शुरू होता है। इसके तुरंत बाद, एक महिला, जिसकी पहचान अर्पिता के रूप में हुई, गली से निकलती है। इसी दौरान एक एसयूवी धीरे-धीरे उसके पास आती है। इतने में ही, एक आदमी सड़क पर भागता है। उसके साथ गली के बाहर घूम रहा एक आदमी भी शामिल हो जाता है और दोनों महिलाओं को पकड़ लेते हैं। एक बदमाश कार का दरवाजा खोलता है, उसमें से एक और बदमाश बाहर आता है और तीनों महिलाओं को कार में जबरदस्ती धकेल देते हैं। इसके बाद एसयूवी वहां से निकल जाती है।

विज्ञापन

शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय निवासियों से इस बारे में पूछ-ताछ की। अब, हसन पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola