Kangana Ranaut Slapped By CISF Constable : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की राजनीतिक पारी की शुरुआत हो गई है। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की है। लेकिन, गुरुवार को उनके साथ एक ऐसी घटना घट गई जिसकी चर्चा अब पूरे देश में हो रही है। दरअसल, चंडीगढ़ एयरपोर्ट में सीआईएसएफ की एक महिला कॉन्स्टेबल ने कंगना को थप्पड़ मार दिया। महिला कॉन्स्टेबल को हालांकि निलंबित कर दिया गया है लेकिन इस घटना ने पूरे देश को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि महिला किसान आंदोलन की समर्थक थी। संयुक्त किसान मोर्चा महिला कॉन्स्टेबल के समर्थन में आ गया है तो भाजपा और कांग्रेस ने इस घटना का विरोध किया है।
कांग्रेस के विक्रमादित्य ने की निंदा
कांग्रेस नेता विक्रमादित्य ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि किसी के भी साथ ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। खासकर एक महिला के साथ जो अब एक सांसद हैं। अगर सुरक्षाकर्मी ने उनके साथ बदसलूकी की है तो यह दुखद है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा सुनने में आ रहा है कि सुरक्षाकर्मी की किसान आंदोलन को लेकर कुछ शिकायत थी। लेकिन, अपनी बात रखने का एक संवैधानिक तरीका होता है। एक सुरक्षाकर्मी अगर इस तरह किसी पर हमला करे तो ये सही नहीं है। हम कड़े शब्दों में इसकी निंदा करते हैं। सरकार को मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।
संयुक्त किसान मोर्चा ने किया सपोर्ट
इस घटना को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा कंगना को थप्पड़ मारने वाली महिला कॉन्स्टेबल के समर्थन में आ गया है। मोर्चा के नेता रुलदू सिंह मानसा ने कहा कि अगर किसी ने भी उसे (महिला कॉन्स्टेबल) को धमकाने की कोशिश की तो हम आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होंगे। मानसा ने आगे कहा कि किसान आंदोलन के दौरान उसमें शामिल महिलाओं के लिए जहर उगला जा रहा था। इसलिए हमारी बेटी ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार हमारी किसी मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
ये भी पढ़ें: कंगना रनौत ने थप्पड़ कांड पर दिया रिएक्शन, बताया महिला जवान ने क्यों उठाया हाथ
ये भी पढ़ें: Anant-Radhika की प्री-वेडिंग में भिड़े तीनों खान? आखिर किस बात पर हुआ बवाल?
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 hr ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
4 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
4 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
8 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
8 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
8 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines