IMD Weekly Weather Forecast: देशभर में गर्मी ने टॉर्चर करना शुरू कर दिया है। दिल्ली समेत 7 राज्यों में तापमान मार्च के पहले हफ्ते में ही 35 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ है। वहीं महाराष्ट्र का तापमान तो 40 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं दिल्ली में पिछले 50 साल का रिकॉर्ड टूटा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है। इस बार सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने से लोगों को उमस, तपन और लू के थपेड़े झेलने पड़ सकते हैं, इसलिए देशवासी सतर्क और तैयार रहें।
---विज्ञापन---— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) March 7, 2026
दिल्ली में ऐसे टूटा 50 साल का रिकॉर्ड
बता दें कि मार्च के पहले हफ्ते में ही राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड और दिल्ली में अधिकतम तापमान 35°C से ज्यादा हो गया है। के पार पहुंच गया है। दिल्ली में बीते दिन शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7°C रिकॉर्ड हुआ। इतने तापमान के साथ 7 मार्च का दिन पिछले 50 वर्षों में मार्च के पहले हफ्ते का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। अब से पहले मार्च के पहले 7 दिन में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री 5 मार्च 1999 को दर्ज हुआ था। इसके बाद 4 मार्च 2016 को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।
मार्च में हीटवेव और इतना तापमान क्यों?
IMD के अनुसार, राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से गर्म हवाएं उठ रही हैं, जो उत्तर भारत के अन्य राज्यों में मैदानों को गर्म करके तपन पैदा कर रही हैं। ऊपर से सूरज की किरणें गर्मी बढ़ा रही हैं। उत्तर-पूर्व से पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर हवाएं चल रही हैं। हवा में नमी बहुत कम है, इसलिए तापमान बढ़ रहा है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है। सूरज की किरणें और रेगिस्तान की गर्म हवाएं मिलकर हवा की नमी को खत्म कर रही हैं। इसलिए गर्म हवाओं के थपेड़े लू बनकर लग रहे हैं, जिस वजह से लोगों को गर्मी-उमस महसूस हो रही है।
"हीट वेव (उष्ण लहर) की विशेष जानकारी "#IMD #Weatherupdate #HotandHumid #Heatwave #Weatherforecast #TemperatureForecast #StaySafe #IndiaWeather #HeatSafety@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA pic.twitter.com/9jTo6kcbpv
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 7, 2026
दिल्ली में 15 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार, दिल्ली में आजकल मौसम साफ है और अच्छी धूप खिल रही है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री है और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 14 मार्च तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन उमस के कारण गर्मी परेशान करेगी। अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
उसके बाद 2 दिन तापमान में 1-2 डिग्री का इजाफा होगा। उसके बाद 1-2 डिग्री की गिरावट आएगी। अगले 7 दिन तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा 5.1 डिग्री या उससे ज्यादा रहने की संभावना है। अगले 6 दिन में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, बल्कि न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा 3.1 डिग्री से 5 डिग्री रहने की संभावना है।










