हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kal Ka Mausam June 30: कल घर से निकलने से पहले जान लें कैसा रहेगा मौसम, यहां भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. इस दौरान कई क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है.

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सोमवार शाम भारी बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन वर्षा के बाद वाली उमस ने परेशान भी किया. अगर आप कल ऑफिस या किसी काम से घर से बाहर निकलने वाले हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. अगर आप मंगलवार, 30 जून को दफ्तर, कॉलेज या किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो मौसम का हाल जानना बेहद जरूरी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के बड़े हिस्से में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.

उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. इस दौरान कई क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के भी कुछ हिस्सों में मौसम खराब रहेगा. प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को नदी-नालों और खुले स्थानों से दूर रहने की हिदायत दी है.

पूर्वोत्तर राज्यों में कैसे रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि इस बार बारिश का सबसे व्यापक असर पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में देखने को मिलेगा. बिहार, ओडिशा और झारखंड में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा समेत सभी पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा. इसके अलावा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मॉनसूनी हवाओं के कारण वर्षा की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

झारखंड के 9 जिलों में यलो अलर्ट, मुंबई के लिए तीन दिनों का ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी (IMD) ने झारखंड के 9 प्रमुख जिलों जैसे रांची, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा के लिए मंगलवार सुबह से बुधवार सुबह तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. इसके बाद 1 जुलाई से राज्य के 18 जिलों में बारिश का दायरा और बढ़ने का अनुमान है.

मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी


मौसम विभाग ने मुंबई के लिए 1, 2 और 3 जुलाई तक ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर दिया है. इस दौरान वित्तीय राजधानी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है. इसके चलते मुंबई महानगर क्षेत्र में जलभराव (वॉटरलॉगिंग) और यातायात बाधित होने की पूरी संभावना है, जिसे लेकर नागरिक निकायों को सतर्क कर दिया गया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola