हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kal Ka Mausam: IMD की चेतावनी- अगले 15 घंटे में कई राज्यों में होगी भारी बारिश, जानिए अपने स्टेट का वेदर अपडेट

उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक बारिश और तूफान एक बार फिर से दस्तक देंगे. मौसम विभाग के अनुसार, 4 अप्रैल से देश के कई राज्यो में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. IMD ने दिल्ली, यूपी, बिहार सहित 9 राज्यों में एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा 7 अप्रैल 2026 तक उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे सकता है जिसके कारण बारिश का प्रभाव बढ़ सकता है.

विज्ञापन

उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक बारिश और तूफान एक बार फिर से दस्तक देंगे. मौसम विभाग के अनुसार, 4 अप्रैल से देश के कई राज्यो में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. IMD ने दिल्ली, यूपी, बिहार सहित 9 राज्यों में एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा 7 अप्रैल 2026 तक उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे सकता है जिसके कारण बारिश का प्रभाव बढ़ सकता है.

वहीं, पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात से फसल को नुकसान पहुंच सकता है. 4 अप्रैल को गंगा-तटीय पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में उमस भरी गर्मी से मुसीबत बढ़ने वाली है.

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 4-5 अप्रैल को दिल्ली में तेज हवा के झोंके के साथ बारिश भी होगी. इस दौरान ओले भी गिर सकते हैं. भारी बारिश से तापमान में भी 2 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है. दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

IMD ने उत्तर प्रदेश में 4 से 6 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, जालौन, महामायानगर, हमीरपुर, झांसी, महोबा, हरदोई, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, 4 अप्रैल को लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

कहां कितना रहेगा तापमान?

बिहार में कल होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई जिलों में 5 से 8 अप्रैल तक बारिश होने के आसार हैं. IMD ने पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, गया, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है. बारिश के साथ बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी है. वहीं, पटना में 4 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 4 से 7 अप्रैल तक भारी बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार, नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, उधम सिंह नगर, टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश की चेतावनी है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

हरियाणा पंजाब में कल का मौसम

मौसम विभाग ने हरियाणा के यमुना नगर, अंबाला, करनाल, सोनीपत, गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी में तेज हवा के झोंके के साथ बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी. इसके अलावा पंजाब में 4-6 अप्रैल तक चंडीगढ़, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है. इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 4-5 अप्रैल तक शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, किन्नौर, चंबा और सिरमौर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

राजस्थान में कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर, उदयपुर, अलवर, चित्तौड़गढ़, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़ में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में 4-5 अप्रैल को बारिश होने की प्रबल संभावना है. आईएमडी के अनुसार, भोपाल, सतना, कटनी, दमोह, पन्ना, छतरपुर, मोरेना, निवाड़ी और बैतूल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है.

पूर्वी भारत में कैसा रहने वाला है मौसम

झारखंड में 4 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवा के झोंके चलेंगे. आईएमडी के मुताबिक इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

विज्ञापन

वहीं, ओडिशा में अगले 5 दिनों के दौरान, गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5 से 8 अप्रैल के दौरान भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवा के झोंके चल सकते हैं.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 4-7 अप्रैल के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
अगले 5 दिनों के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ में, गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं की चेतावनी है.

मौसम विभाग के मुताबिक 4 अप्रैल को पूर्वी मध्य प्रदेश में और 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है.

विज्ञापन

पश्चिमी भारत में कल का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र में 4 अप्रैल को मराठवाड़ा में और 5 अप्रैल के दौरान गुजरात राज्य में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गरज, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

आईएमडी के मुताबिक 4 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कैसा रहने वाला है मौसम

केरल और माहे, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में 4 से 7 अप्रैल के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 4 से 7 अप्रैल के दौरान और रायलसीमा में 5 से 7 अप्रैल के दौरान, गरज, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 3 से 6 तारीख के दौरान, और तटीय कर्नाटक में 3 और 4 अप्रैल को बिजली चमकने की संभावना है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola