हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kal Ka Mausam: अगले 16 घंटों में 9 राज्यों में होगी भारी बारिश, ओलावृष्टि-बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान; IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत से पश्चिमी विक्षोभ का असर लगभग खत्म हो गया है. पिछले दिनों दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश होने के बाद बादल आगे बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और तेलंगाना की ओर बढ़ गए हैं. लिहाजा मौसम विभाग ने तेज हवाओं, आकाशीय बिजली कड़कने और ओलावृष्टि के खतरे के बीच अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.

विज्ञापन

उत्तर भारत से पश्चिमी विक्षोभ का असर लगभग खत्म हो गया है. पिछले दिनों दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश होने के बाद बादल आगे बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और तेलंगाना की ओर बढ़ गए हैं. लिहाजा मौसम विभाग ने तेज हवाओं, आकाशीय बिजली कड़कने और ओलावृष्टि के खतरे के बीच अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. वहीं, दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 21 फरवरी तक तमिलनाडु और केरल में मौसम बिगड़ने की संभावना है.

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में कल यानी 21 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है. बारिश होने के आसार नहीं है. हालांकि सुबह के समय 1-2 डिग्री तक तापमान गिर सकता है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटे के दौरान तेज हवाओं के चलने से एक्यूआई में सुधार हुआ है. दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

कैसा रहेगा यूपी में कल का मौसम?

उत्तर प्रदेश में कल यानी 21 फरवरी को आसमान साफ रहेगा और बारिश होने की संभावना नहीं है. हालांकि सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है.वहीं, आईएमडी ने कुशीनगर, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, देवरिया, प्रतापगढ़, फतेहपुर, आजमगढ़, कानपुर, बलिया, मऊ, मिर्जापुर और भदोही में घना कोहरा छा सकता है और अलर्ट जारी किया गया है. 21 फरवरी को लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन

बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी होगी लेकिन शाम के समय तापमान में गिरावट आएगी. वहीं, आईएमडी ने पटना, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, जहानाबाद, बक्सर, पूर्णिया, भोजपुर, कटिहार, अररिया, दरभंगा और मधुबनी में तापमान में गिरावट आ सकती है. पटना में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?

हिमाचल प्रदेश में 22 से 23 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होने की सभावना है. आईएमडी ने बिलासपुर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, मंडी और सोलन में बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के चलते तापमान में कमी देखने को मिलेगा. वहीं, मनाली के आस-पास ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है. मनाली में कल अधिकतम तापमान 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

उत्तराखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम?

उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने उत्तर काशी, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, अल्मोडा और नैनीताल में बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, कल यानी 21 फरवरी को देहरादून में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, एमपी में कल का मौसम साफ रहने की संभावना है. बारिश होने के आसार नहीं हैं. हालांकि दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी होगी. वहीं, आईएमडी ने भोपाल, मालवा, बालाघाट, बैतूल, भिंड, छतरपुर, धार, दमोह, गुना, दतिया, ग्वालियर और होशंगाबाद जिले में गर्मी बढ़ने की चेतावनी जारी की है. भोपाल में 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सिसय रहेगा.

विज्ञापन

राजस्थान में कैसा रहेगा कल का मौसम?

IMD ने राजस्थान में 21 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है. बारिश की किसी भी तरह की कोई चेतावनी नहीं है. दिन में तापमान बढ़ेगा. वहीं, दिन के समय जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा, अजमेर, अलवर और गंगापुर सिटी में गर्मी में बढ़ोतरी होगी. 21 फरवरी को जयपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा कल का मौसम?

आईएमडी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 22 से 23 फरवरी को बारिश होने की संभावना है. जिसमें अनंतनाग, उधमपुर, पुलवामा, किश्तवाड़, डोडा, राजौरी और पुंछ जिले शामिल हैं. बारिश के कारण ठंड बढ़ेगी. श्रीनगर में 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक जाएगा.

विज्ञापन

तमिलनाडु में कैसा रहेगा कल का मौसम?

तमिलनाडु में 21 फरवरी को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. चेन्नई और आस-पास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे. मछुआरों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. 21 फरवरी को दक्षिण-पश्चिमी इलाके और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, केरल तट के साथ और उससे दूर लक्षद्वीप क्षेत्र; 22 फरवरी को दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, केरल तट के साथ और उससे दूर लक्षद्वीप क्षेत्र में न जाएं.

9 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

आईएमडी के अनुसार, अगले 16 घंटे में देश के 9 राज्यों में बारिश दस्तक दे सकती है, जिसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड़, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा कर्नाटक शामिल हैं. इसके अलावा 22 फरवरी और 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में और 22 से 24 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

विज्ञापन

23 और 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बारिश की पूरी संभावना है. 21 और 22 फरवरी को तमिलनाडु और केरल में गरज के साथ 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के झोंके साथ भारी बारिश की संभावना है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola