हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

त्यौहारी सीजन में यात्रियों को एयरपोर्ट्स पर नहीं होगी दिक्कत, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिए बड़े फैसले

विज्ञापन
jyotiraditya scindia

Jyotiraditya Scindia: पल्लवी झा, नई दिल्ली; केन्द्रीय नागर विमानन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस साल त्यौहारी सीजन के दौरान हवाई अड्डों पर भीड़भाड़ की किसी भी संभावना को कम करने के लिए कई उपायों पर काम किया है। इसके तहत अक्टूबर 2023 और नवंबर 2023 तक दो चरणों में सीआईएसएफ द्वारा अतिरिक्त मैनपावर की तैनाती की जाएगी। साथ ही ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (बीओआई) स्टाफ सुदृढीकरण अक्टूबर 2023 तक शुरू हो जाएगा। वहीं हवाई अड्डों पर सुरक्षा बुनियादी ढांचे, अतिरिक्त एक्स-रे मशीनों, चेक-इन काउंटरों और हवाई अड्डों पर स्व-सामान छोड़ने की सुविधाओं को जोड़ा जाएगा।

पिछले त्यौहारी सीजन में आई थी समस्या 

हवाई अड्डे के पारगमन को सहज बनाने और यात्रियों को रियल टाइम अपडेट देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के उपयोग के साथ ही सुरक्षा जांच क्षेत्रों के विस्तार के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। प्रमुख हवाई अड्डों पर भीड़ का मुद्दा पिछले साल के त्योहारी सीजन/विंटर 2022 में देखा गया था।

 

और पढ़ें – अमेरिका रवाना हुए राम चरण, एयरपोर्ट पर नंगे पांव हुए स्पॉट

 

दिल्ली हवाई अड्डे का किया था दौरा

स्थिति का जायजा लेते हुए नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे का दौरा किया। उन्होंने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई में हवाई अड्डा ऑपरेटरों को बाधाओं की पहचान करने और बढ़ती यात्री मांग को पूरा करने के लिए क्षमता बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही भीड़ के कारणों पर भी चर्चा की गई थी।

विज्ञापन

हवाई अड्डों पर ये समस्याएं आईं सामने:

– पर्याप्त हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे की कमी
– अपर्याप्त एक्स-रे स्क्रीनिंग मशीन
– विशेष रूप से व्यस्त समय में उड़ानों की भीड़
– आवश्यकता को पूरा करने के लिए अपर्याप्त सीआईएसएफ जनशक्ति और इमीग्रेशन मैनपावर

(lapeerhealth.com/)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola