JDU की बैठक में ललन सिंह का इस्तीफा, अब नीतीश कुमार होंगे नए अध्यक्ष

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा उठापटक देखने को मिला है। ललन सिंह ने जेडीयू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब नीतीश कुमार ही पार्टी के नए अध्यक्ष होंगे।

nitish-lalan

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में अटकलों और अफवाहों पर विराम लग गया है। दिल्ली में हुई जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब सीएम नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभालेंगे। ललन सिंह ने इस बैठक में पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा था। इस पर पार्टी के सभी नेताओं ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जता दी, लेकिन अब नीतीश कुमार को ही फैसला लेना है।

जेडी (यू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मीडिया से कहा कि ललन सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से कहा कि वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में व्यस्त रहेंगे। इस पर ललन सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और नीतीश कुमार ने उनके इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया है। पार्टी ने नीतीश कुमार को नया अध्यक्ष बनाने का फैसला किया, लेकिन अब उन्हें ही निर्णय लेना है कि वे पार्टी के प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे या नहीं।

लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश का बड़ा दांव

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले नीतीश कुमार ने बड़ा दांव चला है। उन्होंने पार्टी की कमान अपने पास ले ली है। इसके पीछे भी बड़ी वजह है। इंडिया गठबंधन के तहत इस बार सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। ऐसे में वे अब खुद पार्टी को लेकर कोई भी फैसला ले सकते हैं। वहीं, ललन सिंह इस बार लोकसभा चुनाव में उतर सकते हैं, इसलिए उनसे पार्टी की जिम्मेदारी ले ली है, ताकि वे अपना पूरा समय चुनाव में लगा सके।

मीटिंग में एक साथ नजर आए थे नीतीश-ललन सिंह

नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हुई। इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह, केसी त्यागी समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस मीटिंग के लिए नीतीश कुमार और ललन सिंह एक गाड़ी से साथ-साथ आए थे। मीटिंग में भी नीतीश कुमार और ललन सिंह की कुर्सी अगल-बगल लगी थी और दोनों एक साथ बैठे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ